ऊना-धर्मशाला एनएच पर कुठियाड़ी में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल

Published:

अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक चार वाहनों को मारी टक्कर

ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अंब थाना क्षेत्र के कुठियाड़ी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। ऊना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (HP-12F-7596) ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रही एक कार (CH-01-BK-8042) को जोरदार टक्कर मार दी।

इसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक पिकअप (PB-65DL-3573), मोटरसाइकिल (HP-19B-6346) और स्कूटी (HP-19F-6354) को भी अपनी चपेट में ले लिया।

चार वाहनों के आपस में टकराते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए आगे आए और अंब पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

इस दुर्घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है, जबकि अन्य पांच घायलों का उपचार सिविल अस्पताल अंब में चल रहा है।

दुर्घटना की पुष्टि करते हुए अंब पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना ब्रेक फेल होने से हुई या तेज रफ्तार के कारण।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें