सोलन में RSS का 101वां स्थापना दिवस, शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

सोलन में RSS का 101वां स्थापना दिवस, शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
सोलन में RSS का 101वां स्थापना दिवस, शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Published:

विजयदशमी पर पूर्ण गणवेश में नगर में निकले स्वयंसेवक, जिला संघचालक गुरदीप साहनी ने संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों की दी जानकारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 101वें स्थापना दिवस और विजयदशमी के अवसर पर सोलन में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर में पथ संचलन किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक गुरदीप साहनी ने बताया कि संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पिछले वर्ष से ही विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसी कड़ी में सोलन के ठोडो ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया और घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया गया।

शताब्दी वर्ष में हिंदू सम्मेलन और युवा सम्मेलन आयोजित

गुरदीप साहनी ने बताया कि शताब्दी वर्ष के दौरान ठोडो ग्राउंड में हिंदू सम्मेलन और जटोली के ऑडिटोरियम में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके अलावा जाति-बिरादरी के बीच सद्भावना बैठकें और युवा सम्मेलन भी आयोजित किए गए।

उन्होंने बताया कि संघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक स्थानों पर शाखाएं शुरू करने का लक्ष्य भी रखा गया है।

व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर जोर

जिला संघचालक गुरदीप साहनी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 101 वर्षों से व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा हुआ है।

स्थापना दिवस एवं विजयदशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य वक्ता का बौद्धिक हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर में पथ संचलन किया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें