समाचार संग्रह: पृष्ठ 13
- नकराना स्कूल में अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, बहल ने वॉलीबॉल और कबड्डी में मारी बाजी
सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकराना में अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों की 117 छात्राओं ने भाग लिया। वॉलीबॉल और कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहल विजेता रही, जबकि खो-खो में नागैठाकुर और बैडमिंटन में टरवाड़ ने जीत हासिल की।
- राज्य स्तरीय वन विभाग खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर की टीम रवाना, 52 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
शिमला जिले के रामपुर में 11 सितंबर से शुरू होने जा रही राज्य स्तरीय वन विभाग खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर जिला वन विभाग की टीम रवाना हो गई है। टीम में 52 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं, जो विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, बहुमत के दावों से मुकाबला रोचक
शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। 25 सदस्यीय परिषद में दोनों दल बहुमत का दावा कर रहे हैं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद करीब तीन महीने बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ी है।
- नूरपुर में खैर की लकड़ी की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 84 लट्ठे और कटान के उपकरण बरामद
पुलिस जिला नूरपुर की डमटाल थाना टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो वाहनों से खैर की लकड़ी के 84 मौछे और पेड़ काटने के आधुनिक उपकरण बरामद किए हैं। मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- द्रंग के लकशाल गांव में सड़क बदहाल, पर्यटन की संभावनाओं के बावजूद विकास प्रभावित
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लकशाल गांव में खराब सड़क सुविधा क्षेत्र के विकास में बाधा बन रही है। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर ने क्षेत्र का दौरा कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और सरकार व संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की।
- नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी आरोपी की 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त
नूरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करवाई है। वित्तीय जांच के आधार पर रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को भेजी गई थी, जिसके बाद 3,32,30,941 रुपये की संपत्ति की जब्ती की पुष्टि की गई।
- सुजानपुर में चलती निजी बस पर गिरा पहाड़ी का ल्हासा, ड्राइवर घायल; बिना बारिश भूस्खलन से मची अफरा-तफरी
हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में वीरवार सुबह चलती निजी बस पर अचानक पहाड़ी का बड़ा ल्हासा गिर गया। हादसे में बस के शीशे टूट गए और चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि बस में चालक और परिचालक के अलावा कोई यात्री मौजूद नहीं था।
- तकनीकी विश्वविद्यालय में ABVP ने की गेट पर तालाबंदी, 22 दिन से आंदोलन जारी
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय परिसर के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ABVP का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
- मंडी में फेसबुक पर ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर 9.63 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मंडी जिले के लडभड़ोल में फेसबुक के जरिए ऑनलाइन बिजनेस और भारी मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 9,63,950 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद जोगिन्दरनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सिरमौर में बाहरी राज्यों की वनवे टैक्सियों से स्थानीय चालकों का रोजगार संकट, कार्रवाई की मांग
सिरमौर जिले में बाहरी राज्यों से आने वाली वनवे टैक्सियों द्वारा पांवटा साहिब से सवारियां उठाने का मामला सामने आया है। स्थानीय टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने प्रशासन से ऐसी गाड़ियों के परमिट और बुकिंग दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ‘हनुमान अंश’ को बताया ऐतिहासिक, हिमाचल में टैक्स फ्री करने की उठाई मांग
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हाल ही में रिलीज हुई आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने सुक्खू सरकार से फिल्म को हिमाचल प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है।
- शिमला में होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, नौकरानी पर नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात का शक
शिमला के फिंगास्क एस्टेट में होटल कारोबारी रेणु बालजीज के निजी आवास से दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को वारदात में घर की नौकरानी और उसके साथियों के शामिल होने का अंदेशा है।
- अक्टूबर में बल्ह आएंगे CM सुक्खू! रिवालसर-लेदा को ITI, नए कार्यालय और पुलिस चौकी की सौगात की उम्मीद
अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बल्ह दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। रिवालसर में कांग्रेस की बैठक के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात मिलने की संभावना है।
उन्होंने जलशक्ति और विद्युत विभाग के मंडल कार्यालय खोलने के साथ रिवालसर व लेदा में ITI, थाना और पुलिस चौकी की मांगों की जानकारी दी।
- लाहौल-स्पीति और पांगी में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र! CM सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित पहलों को मजबूत करने पर चर्चा की।
राज्य सरकार ने लाहौल-स्पीति और पांगी के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लद्दाख के हानले की तर्ज पर खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय, लैवेंडर डेमोंस्ट्रेशन साइट और पंचायत स्तर पर मौसम निगरानी नेटवर्क के विस्तार के लिए केंद्र से सहयोग मांगा गया।
- कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, 2 माह में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर हिमाचल में हवाई संपर्क और विमानन ढांचे के विस्तार पर चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री ने कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो माह में अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। वहीं, उड़ान योजना के तहत हिमाचल में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता देने पर भी सहमति बनी।
- चांदपुर में मकान के बेहद करीब से गुजर रही बिजली की तारें, बच्चे को लगा करंट; ग्रामीणों में रोष
चांदपुर क्षेत्र में मकान के बेहद नजदीक से गुजर रही बिजली की तारें स्थानीय लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पहले एक बच्चा इन तारों की चपेट में आकर करंट से प्रभावित हुआ। लोगों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद अब तक तारों को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
- कोटखाई में गैस की अनियमित सप्लाई पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम
शिमला के कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेता चेतन बरागटा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर 27 पंचायतों में नियमित और पर्याप्त गैस सप्लाई की मांग उठाई।
भाजपा ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
- लंबागांव में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने
कांगड़ा के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभिलाष 27 जुलाई को ईशान, राहुल और अतुल के साथ था और तीनों ने शराब, भांग व कुछ नशीली दवाओं के सेवन की बात स्वीकार की है।
पोस्टमार्टम में मल्टी-ऑर्गन फेलियर सामने आया है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि विसरा रिपोर्ट और अंतिम पोस्टमार्टम राय के बाद होगी।
- पालमपुर में पीएम विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बाजार, होटल परिसरों में खुले बिक्री एवं प्रदर्शन स्टॉल
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को बाजार उपलब्ध करवाने की नई पहल शुरू की गई है। पालमपुर के होटल ब्लिस और होटल क्लार्क्स इन में कारीगरों के उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए समर्पित स्टॉल स्थापित किए गए हैं।
इस पहल का उद्देश्य कारीगरों को सीधे पर्यटकों और ग्राहकों तक पहुंचाकर उनकी आय और आजीविका के अवसर बढ़ाना है।
- लडभड़ोल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 16 स्कूलों के 190 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में बुधवार को चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में लडभड़ोल जोन के 16 से अधिक स्कूलों के करीब 190 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वीरवार से सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 शुरू, क्विज के जरिए PM मोदी तक पहुंचेंगे युवाओं के आइडिया
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 की शुरुआत कर दी है। पहल की शुरुआत विकसित भारत क्विज से हुई है। 15 से 29 वर्ष के युवा 30 सितंबर तक MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विकसित भारत से जुड़े अपने विचार और समाधान रखने का अवसर मिलेगा।
- 1951 में 7.98% से 2025 में 99.5% साक्षरता तक पहुंचा हिमाचल, ऐसे बना पूर्ण साक्षर राज्य
हिमाचल प्रदेश ने 1951 में महज 7.98 प्रतिशत साक्षरता दर से शुरुआत कर 2025 तक 99.5 प्रतिशत साक्षरता का मुकाम हासिल किया। स्कूलों और कॉलेजों के विस्तार, गांवों तक शिक्षा की पहुंच और लगातार चलाए गए साक्षरता अभियानों ने प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ाया।
- शिमला सड़क हादसे में घायल छात्र हार्दिक चौहान का निधन, पिता ने किया अंगदान का फैसला
शिमला के देवत में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र हार्दिक चौहान का आईजीएमसी में उपचार के दौरान निधन हो गया। दुर्घटना में एक बच्ची की मौके पर मौत हुई थी, जबकि सात बच्चे घायल हुए थे। बेटे की मौत के गम के बीच हार्दिक के पिता ने अंगदान का फैसला लेकर मानवता की मिसाल पेश की है।
- लुहनू ग्राउंड से ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ का भव्य आगाज, 70 एनसीसी कैडेट्स ने शुरू की 330 किमी सेलिंग
बिलासपुर के लुहनू ग्राउंड से ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ का विधिवत शुभारंभ हुआ। चार राज्यों के करीब 70 एनसीसी कैडेट्स और प्रशिक्षक दल ने गोविंद सागर झील में 330 किलोमीटर लंबे सेलिंग अभियान की शुरुआत की। पहले दिन कैडेट्स ने 32 किलोमीटर की दूरी तय की। अभियान के दौरान नशामुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जा रहा है।
- हमीरपुर में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पौधारोपण के साथ मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत हमीरपुर जिले में बड़े स्तर पर पौधारोपण के साथ ग्रामीण संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के तहत 1200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में पौधारोपण किया गया है। पौधों के बेहतर सर्वाइवल के आधार पर युवा मंडल, महिला मंडल और अन्य संस्थाओं को पुरस्कार राशि दी जाएगी।
- ऊना में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, एक सप्ताह में 9 आरोपी गिरफ्तार
ऊना जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एक सप्ताह में चिट्टा तस्करी के 6 मामले दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 87.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसपी सचिन हिरेमठ ने कहा कि पुलिस अब नशे की सप्लाई के पूरे नेटवर्क और इससे अर्जित धन-संपत्ति की भी जांच करेगी।
- हिमाचल की पूर्ण साक्षरता उपलब्धि को दिल्ली में मिला सम्मान, उल्लास मेले में लोक-संस्कृति की झलक
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश की टीम ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किए जाने के अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय बाल भवन में आयोजित उल्लास मेले में हिमाचल की शिक्षण सामग्री और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई।
- सुजानपुर जैन स्थानक में पर्युषण पर्व पर बही धर्म और आध्यात्म की गंगा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रवचन का लाभ
सुजानपुर जैन स्थानक में पर्युषण पर्व के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रवचन में भाग लिया। स्वाध्यायी संजीव जैन और अशोक जैन ने जैन धर्म के सिद्धांतों, अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के महत्व पर प्रकाश डाला। जैन सभा ने लोगों से नियमित रूप से कथा-प्रवचन में शामिल होने की अपील की।
- पांवटा साहिब में भारी ट्रालों की बढ़ती आवाजाही से बढ़ी चिंता, रोड सेफ्टी क्लब ने SP सिरमौर से की शिकायत
पांवटा साहिब शहर में भारी ट्रालों और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को लेकर रोड सेफ्टी क्लब ने पुलिस अधीक्षक सिरमौर से शिकायत की है। क्लब ने आरोप लगाया कि निर्धारित समय सीमा और नो-एंट्री नियमों के बावजूद भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे जाम और सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है। SP सिरमौर ने कार्रवाई के लिए विशेष टास्क फोर्स तैनात करने का आश्वासन दिया है।
- धर्मपुर में जयराम ठाकुर का चुनावी शंखनाद, बोले- अभी से जुटें कार्यकर्ता, अगली सरकार भाजपा की बनेगी
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मपुर में भाजपा सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और धर्मपुर से भाजपा नेता रजत ठाकुर के हाथ मजबूत करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों और चुनावी वादों को लेकर भी निशाना साधा।
- सिरमौर के धोलकुआ में भाजपा का प्रदर्शन, राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला
हिमाचल प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं, कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिरमौर के धोलकुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाए।
- RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 21वें दिन में पहुंची, अलग-अलग क्षेत्रों में होंगी बड़ी रैलियां
RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 21वें दिन में प्रवेश कर गई है। समिति ने जोगिंदरनगर से RCFC के स्थानांतरण की अधिसूचना रद्द करने की मांग दोहराई है। संघर्ष समिति ने आंदोलन को गांव और पंचायत स्तर तक ले जाने के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी रैलियां और सामूहिक उपवास आयोजित करने की घोषणा की है।
- शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया ने चंबी पुल का किया निरीक्षण, संपर्क मार्गों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नव निर्मित चंबी पुल का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्गों से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। विधायक ने जमीन संबंधी मामलों का समाधान होने के बाद संपर्क मार्गों को जल्द बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।
- हमीरपुर में राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली
हमीरपुर में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त गन्धर्वा राठौर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर लोगों को बच्चों के संतुलित आहार, पोषण और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया।
- कुटलैहड़ में बीपीएल पात्रता को लेकर विधायक विवेक शर्मा का जनसंवाद, टक्का से शुरू हुआ जागरूकता अभियान
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बीपीएल सूची में शामिल होने वाले पात्र परिवारों को सरकारी नियमों और पात्रता की जानकारी देने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए गए। टक्का पंचायत से शुरू हुए कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद कर पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
- मंडी-जोगेंद्रनगर में घरों से चल रहा था चिट्टा तस्करी का धंधा, 28.18 ग्राम नशे के साथ पांच गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी और जोगेंद्रनगर में पुलिस व स्टेट टास्क फोर्स ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग मामलों में कुल 28.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एक आरोपी ने कथित तौर पर चिट्टे की खेप रसोईघर में खाने की सामग्री के डिब्बे में छिपा रखी थी। वहीं, टारना रोड पर पिकअप सवारों से 8.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
- ऊना बस स्टैंड पर एचआरटीसी और निजी बस कर्मियों में मारपीट, बसों की टाइमिंग को लेकर हुआ विवाद
ऊना आईएसबीटी में बुधवार सुबह एचआरटीसी और निजी बस चालकों-परिचालकों के बीच बसों की टाइमिंग को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बसों के जमावड़े से जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में मंथन तेज, सुक्खू समेत कई मंत्री पहुंचे दिल्ली
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत उपमुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ मंत्री दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक में नए मंत्री की नियुक्ति के साथ कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभाग बदलने या उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने पर भी चर्चा होने की संभावना है।
- हिमाचल के रेल यात्रियों को झटका, दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट पैसेंजर ट्रेन अक्टूबर तक रद्द
हिमाचल प्रदेश के रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेलवे ने अब अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। मई से बंद इस ट्रेन के बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे आधारभूत कार्यों के कारण यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
- सायर उत्सव पर सजा ऐतिहासिक सेरी मंच, 700 रुपये सैकड़ा तक बिक रहे कागजी अखरोट
मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर सायर उत्सव के मौके पर अखरोट की दुकानें सज गई हैं। यहां अखरोट की विभिन्न किस्में 400 से 700 रुपये प्रति सैकड़ा तक बिक रही हैं। सायर पर्व पर सगे-संबंधियों और बड़ों को अखरोट भेंट करने की परंपरा के चलते बाजार में इसकी मांग बढ़ गई है।
- ऊना में अंतर-महाविद्यालय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2026, 21 कॉलेजों के 170 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
ऊना के इंदिरा स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2026 आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 महाविद्यालयों से करीब 170 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह में पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
- ज्वालामुखी में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने पिया फ्लोर क्लीनर, अस्पताल में उपचार के बाद खतरे से बाहर
कांगड़ा के ज्वालामुखी क्षेत्र में पति के दूसरी महिला से कथित संबंधों के शक को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
- हिमाचल ग्रामीण बैंक में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप, CBI ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस
सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में कथित तौर पर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने के मामले में दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने IBPS भर्ती परीक्षा में अपनी जगह दूसरे व्यक्तियों को बैठाकर परीक्षा पास की और बाद में बैंक में नौकरी हासिल कर वेतन व अन्य सेवा लाभ प्राप्त किए।
- हिमाचल में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए बढ़ेगी आय सीमा, 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने की तैयारी
हिमाचल प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के लिए वार्षिक आय सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने की तैयारी में है। प्रस्ताव 11 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
- मंडी भराड़ी चौक पर यात्रियों को मिलेगी राहत, बारिश और धूप से बचने के लिए बनेगा रेन शेल्टर
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के मंडी भराड़ी चौक पर बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को जल्द बारिश और तेज धूप से राहत मिलेगी। जिला प्रशासन ने यहां रेन शेल्टर और शौचालय की सुविधा विकसित करने की योजना बनाई है। डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने पंचायत और NHAI को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- हिमाचल सरकार पर AAP का हमला, अचल छाबड़ा बोले- चार साल बाद भी चुनावी वादे अधूरे
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने से पहले आम आदमी पार्टी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। AAP प्रदेश प्रवक्ता अचल छाबड़ा ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक नीतियों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए चुनावी वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए।
- नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती से 72.10 लाख की ठगी, दो दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट
सोलन के नालागढ़ में साइबर ठगों ने बुजुर्ग दंपती को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 72.10 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने खुद को NIA अधिकारी बताकर आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में फंसाने का डर दिखाया और सुरक्षा राशि के नाम पर रकम ट्रांसफर करवा ली।
- पांवटा-सतौन-रेणुका जी सड़क पर भूस्खलन से हाहाकार, सात दिनों से यातायात प्रभावित
पांवटा साहिब से सतौन और रेणुका जी को जोड़ने वाली सड़क पर शरयार के पास लगातार भूस्खलन से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। करीब सात दिनों से सड़क बार-बार बंद हो रही है। स्थानीय लोगों ने वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर सुरक्षा दीवार, ड्रेनेज और अन्य स्थायी इंतजाम करने की मांग की है।
- जौणाजी मेले में विशाल ठाकुर ने बांधा समां, पहाड़ी गीतों पर जमकर झूमे दर्शक
जौणाजी मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक विशाल ठाकुर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके पहाड़ी और लोक गीतों पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग जमकर झूमे। संजय शांडिल भी दर्शकों के साथ संगीत का आनंद लेते नजर आए।
- हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली-चंडीगढ़-शिमला के सरकारी गेस्ट हाउस का किराया घटा
हिमाचल सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित सरकारी अतिथि गृहों के 24 कमरों का किराया घटाकर 3,000 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। इन कमरों की ऑनलाइन बुकिंग हिम अतिथि पोर्टल के माध्यम से की जा सकेगी।
- CM सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, हिमाचल में वैज्ञानिक ड्रेजिंग के लिए मांगे स्पष्ट नियम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर हिमाचल की बाढ़ प्रभावित नदियों में वैज्ञानिक ड्रेजिंग से जुड़े मुद्दे उठाए।
उन्होंने ड्रेजिंग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश, परिवेश पोर्टल पर अलग श्रेणी और क्षतिपूरक वनीकरण से छूट की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल की व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
- CM सुक्खू ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, हिमाचल के बिजली हितों से जुड़े मुद्दे उठाए
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश के विद्युत क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबित मुद्दे उठाए।
मुख्यमंत्री ने शानन जल विद्युत परियोजना के हस्तांतरण, मुफ्त बिजली हिस्से के बदले नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाण-पत्र और बैरा स्यूल परियोजना समेत प्रदेश के विभिन्न हितों पर शीघ्र समाधान की मांग की।
- धर्मपुर में BJP की संगठनात्मक बैठक, सिद्धार्थन ने बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत करने पर दिया जोर
भाजपा हिमाचल प्रदेश के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने धर्मपुर में धर्मपुर और टीहरा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई।
- मात्तर गांव की खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
सिरमौर के नाहन क्षेत्र के मात्तर गांव की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर से मुलाकात कर सड़क की मरम्मत और सुधारीकरण की मांग की है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
- टोणीदेवी अस्पताल पहुंचे विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, मरीजों से जाना हाल; विकास कार्यों का किया निरीक्षण
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मंगलवार को टोणीदेवी अस्पताल का दौरा कर उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के अतिरिक्त भवन के निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
- नूरपुर में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर अकिल बख्शी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं रंजीत बख्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदेश डडवाल और ब्लॉक महासचिव तरसेम मनहास उर्फ पप्पू मनहास पर कई आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
- किन्नौर में जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा, जगत सिंह नेगी ने 15 दिनों में कार्रवाई के दिए निर्देश
किन्नौर के रिकांग पिओ में जिला योजना एवं जिला स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में 124 पुराने मदों की समीक्षा के साथ गैर सरकारी सदस्यों से प्राप्त करीब 110 नए विकासात्मक एवं जनहित के मामलों पर चर्चा की गई और संबंधित विभागों को 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
- हिमाचल की 17 लाख पृष्ठों वाली ऐतिहासिक विरासत अब होगी डिजिटल, जल्द शुरू होगा डिजिटल आर्काइव्स पोर्टल
हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल रूप में संरक्षित करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। राज्य अभिलेखागार में संरक्षित दुर्लभ दस्तावेजों के करीब 17 लाख पृष्ठों का प्रथम चरण में डिजिटलीकरण पूरा हो गया है। जल्द ही डिजिटल आर्काइव्स पोर्टल के माध्यम से इन अभिलेखों तक शोधकर्ताओं और आम जनता की ऑनलाइन पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
- कंगना रनौत पर प्रकाश चौधरी का हमला, बोले- अधिकारियों को सरेआम लताड़ना सस्ती लोकप्रियता का स्टंट
मंडी की दिशा बैठक के दौरान सांसद कंगना रनौत द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को कथित तौर पर लताड़े जाने के मामले पर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी ने सांसद के रवैये को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का स्टंट बताते हुए उन पर अधिकारियों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया।
- कांगड़ा में दिशा की बैठक में सांसद राजीव भारद्वाज ने योजनाओं की समीक्षा की, बोले- ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होगी बिजली आपूर्ति
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने धर्मशाला में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने केंद्र और राज्य की 90:10 हिस्सेदारी वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आरडीएसएस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की बात कही।
- जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- अगली सरकार बनते ही सराज में रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज के थाची में आयोजित जोनल अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ पहल की सराहना करते हुए कांग्रेस सरकार पर सराज समेत भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया।
- हिमाचल हाईकोर्ट ने रोगी मित्रों की आउटसोर्स भर्ती पर लगाई रोक, याचिका लंबित रहने तक प्रक्रिया रहेगी बंद
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोगी मित्रों की आउटसोर्स भर्ती से जुड़े मामले में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को आश्वासन दिया कि संबंधित याचिका लंबित रहने तक रोगी मित्रों की आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
- स्पीति के किब्बर से ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान का दूसरा चरण शुरू, 20 महिला कैडेट रवाना
स्पीति घाटी के किब्बर से ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ हिमालयन अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। रीयर एडमिरल आशीष भार्गव ने 20 चयनित महिला कैडेटों सहित अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। पहले चरण में पिन भाबा पास ट्रेक पूरा करने के बाद अब कैडेट परांग ला दर्रे को पार कर लद्दाख की ओर बढ़ेंगी।
- शिमला में फर्जी दस्तावेजों से 2.11 करोड़ रुपये का बैंक लोन लेने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिमला में इंडियन ओवरसीज बैंक की मालरोड शाखा से कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 2.11 करोड़ रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर सदर थाना शिमला में मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि रामपुर स्थित एक बुटीक के मालिक ने फर्जी बिल, दस्तावेज और कथित फर्जी लीज डीड के आधार पर बैंक से ऋण सुविधाएं हासिल कीं। पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- हिमाचल में शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन एरियर पर सख्ती, 2016 से 2021 तक प्री-रिवाइज्ड पे स्केल से होगी गणना
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन एरियर की गणना को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 तक की अवधि के एरियर की गणना अब केवल प्री-रिवाइज्ड पे स्केल के आधार पर होगी।
संशोधित वेतनमान के आधार पर तैयार की गई एरियर डिमांड को सरकारी निर्देशों के विपरीत माना जाएगा। विभाग ने एरियर शीट को निदेशालय भेजने से पहले जिला स्तर पर जांच और सत्यापन भी अनिवार्य कर दिया है।
- शहीद कमल कान्त की पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक संगठन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव में गूंजे भारत माता के जयकारे
पांवटा साहिब में पूर्व सैनिक संगठन ने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद कमल कान्त की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव कोटली ब्यास में श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने पुष्पचक्र व फूल अर्पित कर शहादत को नमन किया। इस दौरान शहीद के बड़े भाई काबुल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
- मंडी सांसद कंगना रणौत पर APMC चेयरमैन संजीव गुलेरिया का हमला, बोले- व्यक्तिगत छवि चमकाने में व्यस्त
APMC मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने मंडी की सांसद कंगना रणौत पर जन सरोकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दिशा समिति की बैठक का हवाला देते हुए कहा कि सांसद को मंडी की जनता की समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा के बजाय अपनी व्यक्तिगत छवि की चिंता है।
गुलेरिया ने सांसद से अधिकारियों के प्रति कथित अशिष्ट व्यवहार के लिए जनता से माफी मांगने की मांग की।
- मढ़ी बाजार में ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुई HRTC बस, 30 यात्री बाल-बाल बचे
मंडी के मढ़ी बाजार में जोगिंद्रनगर से कमलाह जा रही HRTC बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क किनारे पड़े रेत के बड़े ढेर के सहारे बस को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
- हमीरपुर में ABVP की गर्जना रैली, प्रदेश सरकार के खिलाफ सैकड़ों छात्रों ने किया प्रदर्शन
हमीरपुर बाजार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गर्जना रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सैकड़ों छात्र कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों की समस्याओं, स्थायी रोजगार व नशा उन्मूलन को लेकर आवाज उठाई।
- कलर पंचायत में किराने की दुकान में चोरी, करीब 50 हजार रुपये का सामान ले उड़े चोर
हिमाचल की ग्राम पंचायत कलर में चोरों ने एक किराने की दुकान को निशाना बनाकर करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। प्रधान दीपक ठाकुर के अनुसार क्षेत्र में पिछले पांच-छह महीनों में 5 से ज्यादा चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल है।
- ऊना जिला कांग्रेस के पहले जनरल हाउस में संगठन मजबूती पर मंथन, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
ऊना जिला कांग्रेस संगठन के विस्तार के बाद मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रथम जनरल हाउस की बैठक हुई। जिला कांग्रेस प्रभारी विकास ठाकुर की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
- ‘विधायक घर द्वार’ कार्यक्रम में बमसन के ग्रामीणों से मिले कैप्टन रणजीत सिंह, सुनी समस्याएं
बमसन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारी और टपरे में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने ‘विधायक घर द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। लोगों ने विभिन्न विकासात्मक मुद्दे उठाए और टोणीदेवी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए विधायक का आभार जताया।
- ठियोग में नशा तस्करी पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.64 करोड़ की संपत्तियां सीज
शिमला पुलिस ने ठियोग के एक NDPS मामले में नशा तस्करी से कथित तौर पर अर्जित ₹1.64 करोड़ से अधिक की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 12 NDPS मामलों में ₹8 करोड़ से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
- हिमाचल ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को मिला Appreciation Award, CM सुक्खू ने दी बधाई
हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (PHARMEXCIL) की ओर से Appreciation Award से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि पर विभाग को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
- 40 घंटे बाद भी 5 वर्षीय आर्या का नहीं मिला सुराग, नौहराधार में सर्च ऑपरेशन तेज
सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र से लापता 5 वर्षीय आर्या का 40 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। बच्ची की तलाश में NDRF, पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों की टीमें जुटी हैं। घने जंगलों, खाइयों और दुर्गम इलाकों में ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
- हरोली में चिट्टे के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, प्रो. राम कुमार ने सरकार और प्रशासन को घेरा
हरोली में चिट्टे के कथित बढ़ते कारोबार के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रो. राम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
- सेरीकल्चर विभाग में कथित भ्रष्टाचार के आरोप, पूर्व सैन्य अधिकारी ने CBI जांच की उठाई मांग
सेरीकल्चर विभाग में कथित भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं। पूर्व सैन्य अधिकारी मनोज कुमार कौशल ने 17 रीमिंग यूनिट्स, सब्सिडी, रिवॉल्विंग फंड और नियुक्तियों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से CBI जांच की मांग की है।
- ऊना में कुराश टीम के चयन के लिए नेशनल ट्रायल्स, 17 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ऊना में भारतीय कुराश टीम के चयन के लिए ओपन नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स आयोजित किए गए। 17 राज्यों से पहुंचे महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल्स के आधार पर नवंबर में कजाखस्तान के अस्ताना में होने वाली वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।
- बिलासपुर में ‘पाखिर ओंतिम नृत्यो’ नाटक का शानदार मंचन, कलाकारों ने बटोरी खूब वाहवाही
बिलासपुर में भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में ‘पाखिर ओंतिम नृत्यो’ नाटक का शानदार मंचन किया गया। व्यास रंगमंच बिलासपुर की प्रस्तुति और युवा निर्देशिका शिवांगी रघु के निर्देशन में हुए नाटक को दर्शकों की खूब सराहना मिली।
- राजीव बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय प्रबंधन में बढ़ी अव्यवस्था
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय प्रबंधन को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के वर्ष 2032 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है।
- नाहन में बेसहारा पशुओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, पहले दिन 9 पशु पकड़े
नाहन शहर में लंबे समय से चली आ रही बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन 9 बेसहारा पशुओं को पकड़कर कोटला बड़ोग स्थित पशुशाला भेजा गया।
- इंदौरा की अनन्य ने NEET में हासिल की सफलता, डॉक्टर बनने का बचपन का सपना किया पूरा
कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत गंगथ के क्यालू बाबा नगरी की अनन्य ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर NEET परीक्षा में सफलता हासिल की है। पहली परीक्षा रद्द होने के बावजूद अनन्य ने दोबारा मेहनत की और री-NEET में शानदार प्रदर्शन कर मेडिकल सीट हासिल की।
- हमीरपुर में खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता शिविर, तीन बार से ज्यादा तेल इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई
हमीरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित कर बार-बार इस्तेमाल किए जाने वाले तेल के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
विभाग ने दुकानदारों से अपील की कि तेल को अधिकतम तीन बार तक ही तलने के लिए इस्तेमाल करें और खराब तेल विभाग को 30 रुपये प्रति लीटर की दर से दें, ताकि इसका उपयोग बायोडीजल बनाने में किया जा सके।
- घुमारवीं में भाजपा का आंदोलन तेज, थाने के बाहर शुरू किया क्रमिक अनशन
घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई न होने के आरोपों को लेकर चल रहा आंदोलन मंगलवार को क्रमिक अनशन तक पहुंच गया। भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर कथित दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
- हिमाचल के पर्यावरणीय हालात की समीक्षा करेगा CEC, ग्लेशियर पिघलने और बढ़ते पर्यटन दबाव पर चिंता
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) ने हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय प्रभावों की समीक्षा शुरू कर दी है। धर्मशाला में हुई प्रारंभिक बैठक में ग्लेशियरों के पिघलने, जलवायु परिवर्तन, पेड़ों की कटाई, पौधरोपण और पर्यटन स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
- हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चा तेज, दिल्ली में जुटे मुख्यमंत्री और डिप्टी CM
हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली में हैं।
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार को भी दिल्ली बुलाए जाने की चर्चा है, जबकि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पहले से दिल्ली में मौजूद हैं। मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री, विभागों में बदलाव और क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को लेकर कांग्रेस हाईकमान के स्तर पर मंथन की चर्चाएं हैं।
- सोलन के डगशाई स्कूल हॉस्टल में नौवीं के छात्र की रैगिंग, पांच नाबालिग सीनियर छात्रों पर केस
सोलन के डगशाई पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में नौवीं कक्षा के छात्र की कथित रैगिंग, पिटाई और धमकाने के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग सीनियर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्कूल प्रबंधन ने पांचों छात्रों को निलंबित कर दिया है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
- धर्मपुर में नहाती महिला का वीडियो बनाने का आरोप, मोबाइल में मिला 7 मिनट का वीडियो
मंडी के धर्मपुर उपमंडल में पड़ोसी युवक पर बाथरूम में नहा रही महिला का मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप लगा है। महिला ने खिड़की पर मोबाइल देखा और शोर मचा दिया। जांच के दौरान मोबाइल में करीब सात मिनट का वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- नाहन-पांवटा साहिब NH पर पलटी पिकअप, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर शक्तिनगर के समीप एक पिकअप वाहन ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को गंभीर चोट नहीं आई।
- सोलन में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी को लेकर जागरूकता रैली, मरीजों और डॉक्टरों ने दिया संवेदनशीलता का संदेश
सोलन में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मरीजों और डॉक्टरों ने जागरूकता रैली निकाली। प्रतिभागियों ने बीमारी के लक्षणों को समय रहते पहचानने, सही चिकित्सकीय सलाह लेने और मरीजों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने का संदेश दिया।
- पीएम मोदी से मिले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता जगमोहन शर्मा, ITI मंडी में कौशल प्रशिक्षण के लिए मिला सम्मान
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित हिमाचल प्रदेश के ITI मंडी के फिटर ट्रेड इंस्ट्रक्टर जगमोहन शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष मुलाकात और संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- सांसद कंगना रनौत की भाषा-शैली पर बीडीओ संघ नाराज, कड़े कदम की दी चेतावनी
मंडी में दिशा बैठक के दौरान सांसद कंगना रनौत की ओर से बीडीओ के प्रति अपनाई गई भाषा-शैली पर हिमाचल प्रदेश खंड विकास अधिकारी संघ ने गहरा रोष जताया है। संघ ने आंकड़े जारी कर सांसद निधि के कार्यों की स्थिति स्पष्ट करते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति दोहराने पर कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है।
- बिलासपुर में पथ परिवहन पेंशनरों की बैठक, लंबित भुगतान को लेकर जताया रोष
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन बिलासपुर की मासिक बैठक घुमारवीं में आयोजित हुई। बैठक में करीब 100 पेंशनरों ने भाग लिया और लंबित किश्तों के भुगतान समेत सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया।
- जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- पंचायत चुनाव रोकने की हुई साजिश; 2027 में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बंजार में नवनिर्वाचित पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पंचायत चुनाव टालने का प्रयास किया और दावा किया कि 2027 में कांग्रेस प्रदेश की सत्ता से बाहर हो जाएगी।
- परेल पुल से बच्चे को रावी नदी में फेंकने के मामले में नया मोड़, मां ने पति के दावे पर उठाए सवाल
चम्बा के परेल पुल से मासूम गगनदीप को रावी नदी में फेंकने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बच्चे की मां सारिका ने अपने पति के दावे पर सवाल उठाते हुए आशंका जताई है कि बच्चे को नदी में फेंकने की बात झूठी हो सकती है और उसे कहीं छिपाकर रखा गया है।
- केलांग में उपायुक्त किरण भड़ाना ने की विकास कार्यों की समीक्षा, सड़क, अस्पताल और आपदा प्रबंधन पर दिए जरूरी निर्देश
केलांग में उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकास कार्यों, सड़क, अस्पताल, विद्युत, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, पशुपालन, स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर हिमाचल बीजेपी का एक महीने का सेवा पखवाड़ा, 80 हजार घरों में जलेंगे दिएपीएम मोदी के जन्मदिन पर हिमाचल बीजेपी का एक महीने का सेवा पखवाड़ा, 80 हजार घरों में जलेंगे दिए
हिमाचल बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से एक महीने तक “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष” सेवा पखवाड़ा मनाएगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान अभियान की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर भी निशाना साधा।
- शिमला के लक्कड़ बाजार में नॉन-वेंडिंग जोन को लेकर बवाल, तहबाजारियों और नगर निगम कर्मचारियों में तीखी बहस
शिमला के लक्कड़ बाजार में नॉन-वेंडिंग जोन में दुकानें लगाने को लेकर सोमवार सुबह तनाव की स्थिति बन गई। नगर निगम की टीम द्वारा तहबाजारियों को हटाने के प्रयास के दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस हुई और मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
- गंगथ में अंडर-14 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, 355 खिलाड़ियों ने पांच खेलों में दिखाया दमखम
पीएम श्री मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगथ में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 34 स्कूलों के करीब 355 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, शतरंज, वॉलीबाल और बैडमिंटन में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
- सुजानपुर अस्पताल पहुंचे विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अस्पताल का दौरा कर उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को मिल रही चिकित्सा सेवाओं की भी जानकारी ली।