पीएम मोदी के जन्मदिन पर हिमाचल बीजेपी का एक महीने का सेवा पखवाड़ा, 80 हजार घरों में जलेंगे दिएपीएम मोदी के जन्मदिन पर हिमाचल बीजेपी का एक महीने का सेवा पखवाड़ा, 80 हजार घरों में जलेंगे दिए

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हिमाचल बीजेपी का एक महीने का सेवा पखवाड़ा, 80 हजार घरों में जलेंगे दिएपीएम मोदी के जन्मदिन पर हिमाचल बीजेपी का एक महीने का सेवा पखवाड़ा, 80 हजार घरों में जलेंगे दिए
पीएम मोदी के जन्मदिन पर हिमाचल बीजेपी का एक महीने का सेवा पखवाड़ा, 80 हजार घरों में जलेंगे दिएपीएम मोदी के जन्मदिन पर हिमाचल बीजेपी का एक महीने का सेवा पखवाड़ा, 80 हजार घरों में जलेंगे दिए

Published:

17 सितंबर से शुरू होगा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष” अभियान, राजीव बिंदल ने CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

हिमाचल बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से एक महीने तक “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष” सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। अभियान की शुरुआत प्रदेश के 8,000 बूथों के अंतर्गत 80 हजार घरों में दिए जलाने के लक्ष्य के साथ होगी। हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता को सेवा के रूप में बदलने का काम किया है। प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला सेवा पखवाड़ा एक महीने तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रदेश के 8,000 बूथों में 80 हजार घरों पर दिए जलाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, 17 से 19 सितंबर तक पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग और डिबेट प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।

बिंदल ने कहा कि मंडल और जिला स्तर पर 25 प्रकार के सेवा अभियान चलाए जाएंगे। प्रत्येक जिले में सेवा ज्योति यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 12 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 13 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 4 करोड़ लोगों को आवास, 11 करोड़ लोगों को घर पर शौचालय और 13 करोड़ लोगों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने दावा किया कि 50 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 10 करोड़ किसानों को सीधे खातों में वित्तीय सहायता दी गई है। साथ ही 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का भी दावा किया।

डॉ. बिंदल ने 2004 से 2014 तक की मनमोहन सिंह सरकार पर भी निशाना साधते हुए उसे घोटालों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल लेनदेन नेटवर्क है और देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है।

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर हमला

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकसित हिमाचल कौन नहीं चाहता, लेकिन इसी सप्ताह सामने आई CAG रिपोर्ट ने सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

बिंदल ने दावा किया कि रिपोर्ट में प्रदेश में भारी वित्तीय कुप्रबंधन की बात कही गई है। उन्होंने विधानसभा के मानसून सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की वास्तविक स्थिति सामने आ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब साढ़े तीन हजार स्कूल सिंगल टीचर वाले हैं और 150 स्कूलों में एक भी अध्यापक नहीं है। उन्होंने कहा कि करीब 2 हजार स्कूलों को बंद किया जा चुका है। बिंदल ने बच्चों की वर्दी और सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा बंद करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का लक्ष्य 5,000 स्कूलों को बंद करने का है। साथ ही दावा किया कि सरकार ने चार वर्षों में 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की बात करना विरोधाभासी है।

बिंदल ने बिना तैयारी के सीबीएसई और इंग्लिश स्कूल शुरू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

हर महीने 200 स्थानों पर प्रदर्शन का ऐलान

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जुलाई में भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में 171 स्थानों पर प्रदर्शन किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनविरोध को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि 92 वर्ष की उम्र का व्यक्ति भी सरकार के खिलाफ धरने में पहुंचा। बिंदल ने ऐलान किया कि अब भाजपा हर महीने प्रदेश में 200 स्थानों पर प्रदर्शन करेगी।

कंगना रनौत के मामले में बोले- वह खुद देंगी जवाब

मंडी में सांसद कंगना रनौत के व्यवहार को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कंगना रनौत अपनी बात रखने में खुद सक्षम हैं और वह इस मामले में खुद जवाब देंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अधिकारियों की संख्या को लेकर सवाल उठाते रहे हैं और IAS, IPS तथा IFS अधिकारियों को कम करने की बात कर रहे हैं। बिंदल ने स्पष्ट किया कि कंगना रनौत अपने मामले में खुद उत्तर देंगी और वह उनकी ओर से जवाब नहीं देंगे।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें