विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सुजानपुर अस्पताल का दौरा कर उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी भी ली।
अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज ने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की ओर से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। मरीज ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सुजानपुर अस्पताल की सुविधाओं में भी सुधार करवाया है।
मरीज के अनुसार अस्पताल में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई है। चिकित्सक समय-समय पर मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ रहा है।
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मरीजों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube