कीरतपुर-मनाली हाईवे पर नई टनलों से यातायात शुरू, जयराम ठाकुर बोले- पर्यटन और कारोबार को मिलेगी रफ्तार

कीरतपुर-मनाली हाईवे पर नई टनलों से यातायात शुरू, जयराम ठाकुर बोले- पर्यटन और कारोबार को मिलेगी रफ्तार
कीरतपुर-मनाली हाईवे पर नई टनलों से यातायात शुरू, जयराम ठाकुर बोले- पर्यटन और कारोबार को मिलेगी रफ्तार

Published:

डयोड-हणोगी और हणोगी-दवाड़ा टनल से सफर हुआ सुरक्षित और सुगम, फोरलेन की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने उठाए मुद्दे

कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डयोड-हणोगी तथा हणोगी से दवाड़ा तक नव निर्मित टनलों से वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इन टनलों में यातायात शुरू होने से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ मंडी और कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब इस मार्ग पर सफर पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक होगा तथा यात्रा के समय में भी कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे से पहले इन अत्याधुनिक टनलों से यातायात बहाल होना पर्यटन कारोबार के लिए भी फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही हाईवे पर घंटों लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। टनलों के संचालन से लोगों को कठिन और जोखिमपूर्ण रास्तों से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुचारू होगा।

उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले हिमाचल प्रदेश में सड़क और सुरंग जैसी परियोजनाएं विकास की गति को तेज करने में सहायक हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय कारोबार को लाभ पहुंचेगा और लोगों की आवाजाही आसान होगी।

प्रदेश की आर्थिकी को मिलेगी नई गति

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन टनलों का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में इससे प्रदेश की आर्थिकी, पर्यटन और जनजीवन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में सड़क और सुरंगों का मजबूत नेटवर्क तैयार हो रहा है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी हिमाचल की आर्थिकी, पर्यटन और जनजीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द ठीक करने के निर्देश

जयराम ठाकुर ने कहा कि बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए अन्य स्थलों को भी जल्द ठीक किया जाएगा, ताकि बार-बार यातायात बाधित होने की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी और कुल्लू में राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर जहां भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहां स्थानीय विधायकों और अधिकारियों से राय लेकर आवश्यक कार्य किए जाएं।

उन्होंने औट से बंजार होकर रामपुर जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग की भी जल्द से जल्द मरम्मत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

नगवाईं और झीडी में सुनीं लोगों की समस्याएं

इस दौरान जयराम ठाकुर के साथ द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने नगवाईं और झीडी में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने फोरलेन निर्माण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें