जंगल बैरी में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी-वॉलीबॉल और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Published:

सुजानपुर और टोनी देवी ब्लॉक की तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विजेता टीमों ने मारी बाजी, प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने ट्रॉफियां देकर किया सम्मानित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगल बैरी में अंडर-19 लड़कों की सुजानपुर और टोनी देवी ब्लॉक की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 सितंबर 2026 तक किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले करवाए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सुजानपुर ब्लॉक के परिणाम

सुजानपुर ब्लॉक की कबड्डी प्रतियोगिता में पटलांदर स्कूल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जाबूतरा स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगल बैरी विजेता और प्राइवेट स्कूल जाखू जंगल उपविजेता रहा।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीर बगेड़ा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि एमएससी सुजानपुर की टीम उपविजेता रही।

टोनी देवी ब्लॉक में इन स्कूलों ने जीते खिताब

टोनी देवी ब्लॉक की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबडू विजेता तथा वर्मार पब्लिक स्कूल धरोग उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल समीरपुर ने विजेता का खिताब जीता, जबकि बघबाड़ा स्कूल उपविजेता रहा।

बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबो विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी उपविजेता रहा।

विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लगातार मेहनत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंच संचालन का कार्य समन्वयक सुरेश कुमार तथा उप-समन्वयक सुरेंद्र कुमार ने किया। समारोह में राजेश कुमार, रमेश चंद, स्मित, सुरेंद्र, राकेश कुमार, नीरज कुमार, शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार, कश्मीर सिंह और होशियार सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें