दिल्ली के यशोभूमि में गूंजा 'चलो चंबा': BLTM 2026 के रूरल टूरिज्म बाजार में दिखी चंबा की अनूठी ग्रामीण संस्कृति

Published:

चम्बा।

देश की राजधानी नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में आयोजित प्रतिष्ठित 'बिजनेस प्लस लीजर ट्रैवल एंड माइक' (BLTM 2026) के रूरल टूरिज्म बाजार में 'चलो चंबा' अभियान की सशक्त मौजूदगी दर्ज की गई।

दो से चार सितंबर तक चले इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में चंबा के दूर-दराज गांवों, अनछुए प्राकृतिक सौंदर्य, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश के प्रमुख टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल विशेषज्ञों के समक्ष प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

सामाजिक संस्था 'नॉट ऑन मैप' के सहयोग से जिला के विभिन्न अंचलों से आए होम-स्टे संचालकों, कारीगरों और युवाओं के दल को इस विशाल मंच पर अपनी विरासत प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

एक्सपो के दौरान जिला के सात प्रमुख क्षेत्रों की समृद्ध विरासत और विशेषताओं को दुनिया के सामने रखा गया। इनमें खजियार व डलहौजी के प्राकृतिक वन क्षेत्र, पांगी और भरमौर की समृद्ध जनजातीय परंपराएं, प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट्स और पौराणिक इतिहास शामिल रहे।

इसके साथ ही साल वैली, तीसा और दवाट महादेव की शांत ग्रामीण जीवनशैली, पारंपरिक खान-पान और आध्यात्मिक परिवेश से आगंतुकों को रूबरू करवाया गया। प्रतिनिधियों ने वैश्विक मंच पर यह बात मजबूती से रखी कि चंबा की असली पहचान केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों तक सीमित न होकर उसकी समृद्ध ग्रामीण जड़ों में निहित है।

एक्सपो में आयोजित बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) सत्रों के दौरान चंबा के प्रतिनिधियों ने कॉरपोरेट खरीदारों और बड़ी ट्रैवल कंपनियों के साथ सीधे संवाद स्थापित किया। गांव से निकलकर इस राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे मनोज, शंकर, अनूप, वर्षा, हिमानी, बलदेव राम, सूरज,

निवेदिता, राजन, चांदनी, शैलेंद्र ठाकुर और अक्षय के दल के लिए यह दौरा एक बेहतरीन एक्सपोजर विजिट साबित हुआ। प्रतिनिधियों ने सीखा कि आधुनिक पर्यटन बाजार में पेशेवर तरीके से बातचीत, पैकेजिंग और बड़े स्तर पर डीलिंग कैसे की जाती है।

इस सफल भागीदारी के लिए दल ने जिला प्रशासन चंबा, इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म और एक्ट संस्था का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें