हिमाचल पुलिस के पूर्व सिपाही रितेश बने सेना में लेफ्टिनेंट: कड़ी मेहनत और जुनून से पाया मुकाम, क्षेत्र में खुशी की लहर

Published:

फतेहपुर (कांगड़ा)।

कभी हिमाचल प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले पट्टा जाटियां (फतेहपुर) के रितेश अब भारतीय सेना में अफसर की वर्दी में देश सेवा करेंगे। विकास ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट हौसले के बल पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई से पास आउट होकर भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट स्थायी कमीशन हासिल किया है। 5 सितंबर 2026 को आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद जैसे ही उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट के सितारे सजे, न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व से झूम उठा।

रितेश ने वर्ष 2022 से 2025 तक हिमाचल पुलिस में बतौर कांस्टेबल अपनी सेवाएं दीं। पुलिस की कठिन ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने के अपने सपने को ओझल नहीं होने दिया।

उन्होंने नौकरी के साथ-साथ अपनी तैयारी जारी रखी और सितंबर 2024 में 'कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज' (CDS) की परीक्षा में सफलता हासिल की। पढ़ाई में शुरुआत से ही मेधावी रहे विकास ने 10वीं की परीक्षा 10 CGPA के साथ, 12वीं (नॉन-मेडिकल) 90% अंकों के साथ तथा 2022 में वजीर राम सिंह कॉलेज देहरी से बीएससी 80% अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।

गैर-सैन्य पृष्ठभूमि वाले एक सामान्य परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुँचना विकास की लगन को दर्शाता है। उनके पिता विभीषण सिंह एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं तथा माता मीनू गृहिणी हैं, जबकि उनकी छोटी बहन दीक्षा एमएससी कर रही हैं।

विकास ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, चचेरी बहन आंचल गुलेरिया, शिक्षकों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। एक पूर्व पुलिस सिपाही से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का उनका यह सफर देश भर के उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो विषम परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें