शाहपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

शाहपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
शाहपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Published:

शाहपुर।

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा अंतर्गत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की दरीणी पंचायत स्थित झुनैणा गांव में उस समय मातम छा गया, जब शनिवार शाम एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन स्थानीय युवकों के शव गांव पहुंचे।

दरीणी उपतहसील के झुनैणा गांव निवासी 38 वर्षीय अशोक कुमार, 18 वर्षीय प्रिंस और 30 वर्षीय पवन कुमार नजदीकी गांव दूली में आयोजित गुग्गा महाराज की फेरी में शामिल होकर बाइक (HP 54A 7983) पर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान भलेड़ पावर हाउस के समीप अचानक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक गहरी खाई में जा गिरी। रविवार सुबह जब एक साथ तीन नौजवान बेटों की अर्थियां उठीं, तो पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हादसे की दर्दनाक बात यह रही कि बाइक सवार पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार और प्रिंस रातभर खाई में दर्द से तड़पते रहे। रात के अंधेरे और सन्नाटे के कारण उनकी चीखें किसी तक नहीं पहुँच सकीं और सुबह स्थानीय लोगों को इस हादसे का पता चला।

परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक घर न लौटने और फोन का जवाब न मिलने पर परिजनों ने सोचा कि वे किसी परिचित के यहाँ रुक गए होंगे। गांव में सावन के महीने में पारंपरिक खेल 'कौड़ी' खेलने की परंपरा है; ग्रामीण भी उन्हें खेलने के लिए बुलाने हेतु फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी को अनहोनी की भनक तक नहीं थी।

इस दुखद हादसे ने तीनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक 18 वर्षीय प्रिंस ने हाल ही में दसवीं पास की थी और मजदूरी कर परिवार का सहारा बन रहा था। महज एक सप्ताह पहले ही उसकी इकलौती बहन श्रेया ने उसकी कलाई पर राखी बांधी थी।

वहीं 38 वर्षीय मृतक अशोक कुमार पेशे से रसोइया (बोटी) थे, जो अपने पीछे पत्नी, सात साल का बेटा दिवांश और तीन साल की बेटी नायरा को छोड़ गए हैं। तीसरे मृतक 30 वर्षीय पवन कुमार भी बोटी का काम करते थे और अविवाहित थे। एक ही गांव के तीन चिराग बुझ जाने से पूरी दरीणी पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें