हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, सीएम सुक्खू ने वर्चुअली दीं शुभकामनाएं

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी बीटेक विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर टूर) के लिए जापान रवाना हो गए हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 6 से 12 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे इस दौरे के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों से वर्चुअली संवाद कर उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं

दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक एक्पोजर को बढ़ावा दे रही है, जिसके तहत इससे पहले सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को कंबोडिया और आईटीआई के विद्यार्थियों को कजाकिस्तान भेजा जा चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि अब मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को भी विदेशी भ्रमण पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के 24 छात्र और 20 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। ये विद्यार्थी जापान के प्रमुख शैक्षणिक, अनुसंधान और औद्योगिक संस्थानों का दौरा करेंगे, जिनमें टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, JAXA त्सुकुबा स्पेस सेंटर, साइबरडाइन रोबोटिक्स स्टूडियो,

JAL एयरोस्पेस फैक्ट्री, क्योसेरा फैक्ट्री और ओसाका के विभिन्न उद्योग शामिल हैं। इस एक्सपोजर टूर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस, उन्नत विनिर्माण और आधुनिक परिवहन प्रणालियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे जापान की अनुशासित जीवनशैली और कार्य संस्कृति को समझ सकें।

इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ मौजूद तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि प्रदेश के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों से करीब 650 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से पूर्ण रूप से मेरिट के आधार पर इन 44 मेधावी छात्रों का पारदर्शी चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह एक्सपोजर टूर छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और वैश्विक स्तर की तकनीकों को सीखने में बेहद मददगार साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. अभिषेक जैन भी उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें