मंडी के थुनाग में दर्दनाक हादसा, पत्थरों से टकराने और डूबने से हुई मौत; प्रशासन ने परिवार को दी 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग में रविवार को खड्ड पार करते समय एक दर्दनाक हादसा पेश आया। खड्ड पार करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से तुलसी राम पुत्र धर्म सिंह पानी में गिर गए। इस दौरान वह पत्थरों से टकरा गए और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
खड्ड में अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने थुनाग खड्ड में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत जंजैहली पुलिस थाना और स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को खड्ड से बाहर निकालकर नागरिक चिकित्सालय बगस्याड़ पहुंचाया।
सिर पर गंभीर चोट लगने की आशंका
प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है कि खड्ड पार करते समय तुलसी राम का पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में गिर गए। इस दौरान पत्थरों से टकराने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
प्रशासन ने दी 25 हजार रुपये की सहायता
एसडीएम संजीत शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube