केलांग में उपायुक्त किरण भड़ाना ने की विकास कार्यों की समीक्षा, सड़क, अस्पताल और आपदा प्रबंधन पर दिए जरूरी निर्देश

केलांग में उपायुक्त किरण भड़ाना ने की विकास कार्यों की समीक्षा, सड़क, अस्पताल और आपदा प्रबंधन पर दिए जरूरी निर्देश
केलांग में उपायुक्त किरण भड़ाना ने की विकास कार्यों की समीक्षा, सड़क, अस्पताल और आपदा प्रबंधन पर दिए जरूरी निर्देश

Published:

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और परियोजनाओं की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर दिया जोर

जिला मुख्यालय स्थित सम्मेलन कक्ष में सोमवार को उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत ढांचे, आपदा प्रबंधन तैयारियों, आवश्यक सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों और प्रगति की जानकारी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

लंबित मामलों में विभागीय समन्वय के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

आपदा प्रबंधन और आवश्यक सेवाओं की तैयारियों पर जोर

आपदा प्रबंधन एवं आवश्यक सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा के दौरान सभी विभागाध्यक्षों को कार्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मासिक उपस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। विद्युत आपूर्ति को लेकर थिरोट और बिलिंग पावर प्लांट की स्थिति की भी समीक्षा हुई।

उपायुक्त ने थिरोट पावर प्लांट का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और इसे पूरी क्षमता के अनुसार संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। वहीं, ISAT फोन और संचार व्यवस्था के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए DDMA को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।

सभी विभागों को अपने कार्यालयों में डीजी सेट और पोर्टेबल जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनकी स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बर्फबारी और आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए स्नो कटर सहित आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

पर्याप्त राहत सामग्री रखने के निर्देश

राहत सामग्री के स्टॉक की समीक्षा के दौरान उपमंडल और जिला स्तर पर पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तुरंत राहत दी जा सके। आपदा मित्र और DIAG की सक्रिय भागीदारी तथा आपदा के दौरान होने वाले नुकसान की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

शाशुर मठ और अस्पताल सड़क की हुई समीक्षा

शाशुर मठ सड़क की प्रगति की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क के 3 किलोमीटर हिस्से की टारिंग पूरी हो चुकी है, जबकि करीब 1 किलोमीटर कार्य शेष है। उन्होंने बताया कि आवश्यक धनराशि प्राप्त होते ही शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक वित्तीय प्रबंधों के लिए प्रभावी फॉलोअप करने और शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

अस्पताल में लिफ्ट सुविधा की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लिफ्ट का सिविल कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य विद्युत विंग द्वारा किया जाना है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर लिफ्ट का शेष कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने के निर्देश दिए।

अस्पताल सड़क के कार्य की भी समीक्षा की गई। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सड़क का कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर पूरा कर इसे तैयार कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

दूध की मार्केटिंग को बढ़ावा देने पर जोर

उपायुक्त ने पशुपालन विभाग को जिले में दुग्ध उत्पादन, वितरण और मार्केटिंग के लिए उचित संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में प्राकृतिक एवं औषधीय चरागाह होने के कारण यहां के दूध की गुणवत्ता बेहतर होने की संभावना है। इसकी उचित मार्केटिंग के माध्यम से पशुपालकों को बेहतर दाम दिलाने के प्रयास किए जाने चाहिए।

सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान

सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान BRO 70 RCC ने बताया कि आवश्यक साइन बोर्ड स्थापित कर दिए गए हैं और क्रैश बैरियर लगाने का कार्य जारी है। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोकसर सहित अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की जा रही है और इस संबंध में विस्तृत दस्तावेज तैयार कर BRO के साथ साझा किया जाएगा।

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को Road Safety Fund के लिए सरकार को भेजे गए प्रस्ताव का प्रभावी फॉलोअप करने के निर्देश भी दिए।

पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास पर चर्चा

बैठक में PMJVK के तहत चल रही परियोजनाओं, महिला सशक्तिकरण एवं MSME, वे-साइड एमेनिटीज, इको-टूरिज्म पार्क, पंचायतों में पुस्तकालय, बिलिंग में MRF परियोजना और त्रिलोकनाथ मंदिर सौंदर्यीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई।

त्रिलोकनाथ क्षेत्र में पर्यटन एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं से जुड़ी लंबित औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

सौर ऊर्जा और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग पर भी फोकस

नवीकरणीय ऊर्जा की समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के संबंध में आम जनता को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने SADA क्षेत्र के माध्यम से प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण का कार्य प्रभावी तरीके से करवाने के लिए संबंधित उपमंडल अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रहण, निस्तारण और पुनर्चक्रण की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

डॉग स्टेरिलाइजेशन और मलबा डंपिंग की समीक्षा

बैठक में डॉग स्टेरिलाइजेशन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पशुपालन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।

पुलिस ग्राउंड के सौंदर्यीकरण की प्रगति की जानकारी भी ली गई। उपायुक्त ने परिसर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

मलबा डंपिंग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि लाहौल में मलबा डंपिंग साइटों की पहचान कर ली गई है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को इन स्थलों का उचित प्रबंधन और नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क किनारे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अनधिकृत रूप से मलबा न डाला जाए।

बैठक में केलांग SADA क्षेत्र की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण, साप्ताहिक हाट में स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी, प्लास्टिक वेस्ट रीसाइक्लिंग, पर्यटन आधारभूत ढांचा तथा काजा में चुनौती आधारित गंतव्य विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बैठक के समापन पर सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में लिए गए निर्णयों और दिए गए निर्देशों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय से लंबित मामलों का समाधान करते हुए योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं।

उन्होंने सड़क, अस्पताल, विद्युत, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, कृषि, पशुपालन, स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में एसडीएम कुनिका ऐकर्स, परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार, वन मंडलाधिकारी इंद्रजीत सीरा, डीएसपी केडी शर्मा, 94 बीआरओ के मेजर पारस कोचर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अनिल शर्मा, सीएमओ डॉ.

एमके गांधी, जल शक्ति विभाग के एसडीओ संजय बोध, विद्युत विभाग के एसडीओ सौरभ, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार गुलेरिया, उप निदेशक पशुपालन डॉ. पूनम ठाकुर, उप निदेशक बागवानी मिनाक्षी शर्मा, जिला कृषि अधिकारी चौधरी राम, एआरसीएस अखिल ठाकुर, एचआरटीसी के अंचित शर्मा,

जीआईसी के जीएम सोमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें