PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर शिमला में सेवा और भक्ति का संगम, रिज मैदान पर रक्तदान शिविर

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर शिमला में सेवा और भक्ति का संगम, रिज मैदान पर रक्तदान शिविर
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर शिमला में सेवा और भक्ति का संगम, रिज मैदान पर रक्तदान शिविर

Published:

भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, भाजपा नेताओं ने जाखू मंदिर और दीपकमल में दीपमाला का किया आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में राजधानी शिमला में भी भाजपा और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से लेकर जाखू मंदिर और ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

रिज मैदान पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजयुमो जिला शिमला की ओर से ऐतिहासिक रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया गया। भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान और भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

इसके अलावा शिमला विधानसभा क्षेत्र के फागु और बालूगंज स्थित माता कामना मंदिर तथा शिमला ग्रामीण के सुन्नी में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जाखू मंदिर और दीपकमल में होगी दीपमाला

रक्तदान शिविरों के अलावा शाम के समय भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘दीपकमल’ और ऐतिहासिक जाखू मंदिर में विशेष सामूहिक दीपमाला का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत लोगों से अपने-अपने घरों में दीप जलाने का भी आह्वान किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया में भारत को नई पहचान दिलाने और ‘विकसित भारत 2047’ का सपना देखा है। उन्होंने धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, आयुष्मान भारत और तीन तलाक को समाप्त करने जैसे कार्यों का भी उल्लेख किया।

76 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने बताया कि युवा मोर्चा हर वर्ष प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता है। इसी कड़ी में रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिविर में कम से कम 76 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।

सुमित ठाकुर के अनुसार, जिला शिमला के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भी भाजयुमो की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें