विधायक रणधीर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, विकसित भारत 2047 के लिए जनता से लिए जाएंगे सुझाव
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में ऊना जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय दीप कमल में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक और कार्यशाला आयोजित की गई।
बैठक में विधायक रणधीर शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
पत्रकारों से बातचीत में रणधीर शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के कार्यकाल में किए गए जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के तहत विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर आम लोगों से सुझाव भी लिए जाएंगे।
ऊना जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय ‘दीप कमल’ में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक रणधीर शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से देशभर में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के कार्यकाल में किए गए जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
रणधीर शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर आम जनता से सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक नागरिकों को विकसित भारत के इस विजन से जोड़ा जाए।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके तहत घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
अभियान के दौरान स्कूलों में बच्चों के लिए वाद-विवाद, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को शामिल किया जाएगा।
रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा जिला स्तर से लेकर गांव और घर-घर तक ‘नमो सेवा गाथा यात्राएं’ भी निकालेगी। इन यात्राओं के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन और सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करें।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube