ऊना में अंतर-महाविद्यालय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2026, 21 कॉलेजों के 170 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ऊना में अंतर-महाविद्यालय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2026, 21 कॉलेजों के 170 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
ऊना में अंतर-महाविद्यालय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2026, 21 कॉलेजों के 170 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Published:

इंदिरा स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई गति और सहनशक्ति, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने विजेताओं को किया सम्मानित

जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। राजकीय महाविद्यालय ऊना की ओर से आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 21 महाविद्यालयों से करीब 170 महिला एवं पुरुष एथलीटों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, गति और सहनशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

चैंपियनशिप के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इंदिरा स्टेडियम पहुंचने पर राजकीय महाविद्यालय ऊना के प्रशासन, सीएससीए, पीटीए और ओएसए के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

समापन अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी और विशेष रूप से Gen-Z से समाज के साथ-साथ राजनेताओं को भी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

रायजादा ने कहा कि Gen-Z ने अपनी बात मजबूती से रखने और गलत के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया है। यह संदेश आज के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को यह समझना चाहिए कि यदि कहीं कुछ गलत हो रहा है तो उसके खिलाफ आवाज उठाने में कोई बुराई नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब युवा जागरूक होकर सवाल पूछेंगे और अपनी बात मजबूती से रखेंगे, तो गलत चीजों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। युवाओं में जागरूकता और सवाल पूछने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा सकती है।

पूर्व विधायक ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में समय-समय पर नेता और राजनेता विद्यार्थियों को संबोधित करने पहुंचते हैं। युवाओं को उनके विचार और बातें जरूर सुननी चाहिए, लेकिन साथ ही यह समझना भी जरूरी है कि किसी नेता के बयान के पीछे उसकी सोच और मकसद क्या है।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें