धर्मपुर में नहाती महिला का वीडियो बनाने का आरोप, मोबाइल में मिला 7 मिनट का वीडियो

धर्मपुर में नहाती महिला का वीडियो बनाने का आरोप, मोबाइल में मिला 7 मिनट का वीडियो
धर्मपुर में नहाती महिला का वीडियो बनाने का आरोप, मोबाइल में मिला 7 मिनट का वीडियो

Published:

बाथरूम की खिड़की पर मोबाइल देखकर महिला ने मचाया शोर, पड़ोसी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल में एक महिला का कथित तौर पर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने महिला के बाथरूम में नहाने के दौरान मोबाइल से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया। महिला की नजर खिड़की पर रखे मोबाइल पर पड़ने के बाद उसने शोर मचा दिया।

जानकारी के अनुसार, महिला नहाने के बाद कपड़े पहनने लगी थी। इसी दौरान उसकी नजर बाथरूम की खिड़की पर रखे मोबाइल फोन पर पड़ी। मोबाइल देखकर महिला तुरंत पीछे हट गई। इसके बाद कपड़े पहनकर जब वह बाहर आई तो पड़ोस का युवक कथित तौर पर मोबाइल लेकर वहां से जा रहा था।

महिला ने आरोप लगाया कि इसी मोबाइल से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। उसने मामले की जानकारी पूर्व प्रधान को दी। सूचना मिलने के बाद पूर्व प्रधान और अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और युवक के मोबाइल की जांच की।

बताया जा रहा है कि मोबाइल की जांच के दौरान उसमें करीब सात मिनट का वीडियो मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें