समाचार संग्रह: पृष्ठ 5
- चिंतपूर्णी मंदिर में महाष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता के जयकारों से गूंजा दरबार
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में महाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता की विशेष पूजा-अर्चना और कन्या पूजन किया गया। पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे और जगत कल्याण की कामना की।
- रणजी ट्रॉफी: लुहणु मैदान में हिमाचल की पहली पारी 140 रन पर सिमटी, मुंबई ने बनाई 14 रन की बढ़त
बिलासपुर के लुहणु क्रिकेट मैदान में हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला जा रहा है। हिमाचल की पहली पारी 140 रन पर समाप्त हुई, जबकि मुंबई ने तीन विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। मुंबई को पहली पारी में 14 रन की बढ़त हासिल हो गई है।
- राजगढ़ में पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया आठयो पर्व, धराड़ा–धराड़ी पूजा रही आकर्षण का केंद्र
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में आठयो पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। दुर्गा अष्टमी पर ग्रामीणों ने धराड़ा–धराड़ी पूजा की सदियों पुरानी परंपरा निभाई। सफेद फूलों से नर-मादा प्रतीक तैयार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
- नूरपुर में समाजसेवा की मिसाल, अनूप चिव अपने खर्चे पर करवा रहे 3 किलोमीटर सड़क की मरम्मत
हिमाचल प्रदेश के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के भलेटा गांव काथल के समाजसेवी अनूप चिव अपने खर्चे पर जसूर–गंगथ–इंदौरा सड़क के करीब तीन किलोमीटर हिस्से की मरम्मत करवा रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सरकारी स्कूलों के बच्चों को गर्म वर्दियां उपलब्ध करवाने के साथ उनकी यह पहल जनहित में योगदान की मिसाल पेश कर रही है।
- जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़े
नूरपुर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बढ़ते कर्ज, संस्थानों को बंद करने, बदले की राजनीति और अधूरी चुनावी गारंटियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 68 जिले बना देने पर भी कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं आएगी।
- हिमाचल में साइबर ठगी: सुप्रीम कोर्ट और ED का अधिकारी बनकर बुजुर्ग से ठगे 23.46 लाख रुपये
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर में साइबर ठगों ने सर्वोच्च न्यायालय, प्रवर्तन निदेशालय और दिल्ली पुलिस के अधिकारी बनकर 63 वर्षीय बुजुर्ग से 23.46 लाख रुपये ठग लिए। फर्जी समन और धनशोधन की जांच का डर दिखाकर रकम बैंक खाते में जमा करवाई गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।
- श्री नैना देवी में अष्टमी पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु, 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में अष्टमी पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 50 हजार से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजन कर चुके हैं। नवरात्र मेले के दौरान मंदिर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
- हिमाचल में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा, दो बसों के बीच फंसे SI राजेश कुमार धीमान की मौत
हिमाचल प्रदेश के भरवाईं चौक पर ड्यूटी के दौरान दो बसों के बीच फंसने से सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार धीमान की मौत हो गई। वह थाना चिंतपूर्णी में तैनात थे और शनिवार रात यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। उनके निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।
- हिमाचल में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? 24 अक्तूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, तापमान में होगी बढ़ोतरी
हिमाचल प्रदेश में 24 अक्तूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, अगले सात दिनों में बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी।
- सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, मुकेश अग्निहोत्री बोले- पांच दशक तक लोगों के दिलों पर किया राज
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का रविवार को उनकी जन्मस्थली सराहन में अनावरण किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई मंत्रियों, नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं ने प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह के योगदान और उनकी राजनीतिक विरासत को याद किया।
- चंबा-संघणी मार्ग पर खाई में गिरी कार, अध्यापिका की मौत; पति, बच्चे और एक अन्य महिला घायल
चंबा-संघणी मार्ग पर शल्यूंड नाले के समीप कार गहरी खाई में गिरने से 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई। हादसे में उनके पति, छह वर्षीय बेटी, तीन वर्षीय बेटा और परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटे को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद सड़क पर क्रैश बैरियर की कमी का मुद्दा भी उठा है।
- साइबर ठगी: अंबानी के नाम पर निवेश का झांसा देकर पालमपुर के सेवानिवृत्त कर्नल से ठगे 1.93 करोड़ रुपये
हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में साइबर ठगों ने मुकेश अंबानी के नाम पर निवेश का फर्जी विज्ञापन दिखाकर 81 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल से 1.93 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने मोटे मुनाफे का लालच देकर बैंक खातों में रकम जमा करवाई और ऑनलाइन मीटिंग के दौरान लैपटॉप को नियंत्रित कर फर्जी निवेश खाते में मुनाफा दिखाया।
मामले में धर्मशाला साइबर अपराध पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
- मंडी में बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर, श्मशान घाट के पास नाली में फंसा शव वाहन
मंडी शहर में बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था के कारण श्मशान घाट के समीप एक शव वाहन नाली की क्षतिग्रस्त और अधूरी लोहे की जालियों के कारण फंस गया। स्थिति ऐसी बनी कि शव को वाहन से निकालकर श्मशान घाट तक ले जाना पड़ा। घटना के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन से टूटी व गायब जालियों को दुरुस्त करने और स्थायी समाधान की मांग उठाई गई है।
- लाहौल-स्पीति में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री जगत सिंह नेगी ने लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
केलांग में उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में पीएसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लाहौल-स्पीति जिले में चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने लंबित कार्यों में तेजी लाने, स्वीकृतियों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा करने और विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।
- हमीरपुर के डुग्घा कलां में जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन संपन्न, 572 नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर
हमीरपुर के एस पब्लिक स्कूल डुग्घा कलां में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन में 572 विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें से 52 मॉडलों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। आपदा से बचाव और लोगों को समय रहते अलर्ट करने की तकनीक पर आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- एक पंचायत नहीं संभलती, जिला कैसे चलाएंगे?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपये, पांच लाख रोजगार और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादों पर सवाल उठाए। बिंदल ने पंचायतों के कामकाज, कानून व्यवस्था, नशे और सड़कों की खराब हालत को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
- पालमपुर के अप्पर डाढ़ में 33 लाख से बना पंचायत भवन जनता को समर्पित, आशीष बुटेल ने की कई घोषणाएं
पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने अप्पर डाढ़ में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने भवन के ऊपरी हिस्से में 50 लाख रुपये से पुस्तकालय बनाने की बात कही। इसके साथ ही मैदान, ओपन जिम, फर्नीचर और महिला मंडलों के लिए भी धनराशि देने की घोषणाएं कीं।
- ऊना के कुष्ठ आश्रम में फल बांटकर मनाया विक्रमादित्य सिंह का जन्मदिन, कांग्रेस नेताओं ने दिया सेवा का संदेश
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर ऊना स्थित कुष्ठ आश्रम में कांग्रेस नेताओं ने कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सैनी ने इसे सेवा और मानवता का संदेश देने वाली पहल बताया। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने वाला नेता बताया।
- शिमला में मिठाई की दुकानों में मिले कॉकरोच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी किए नोटिस
शिमला में त्योहारी सीजन के दौरान मिठाई की दुकानों के औचक निरीक्षण में गंदगी, कॉकरोच और खुले में रखे खाद्य पदार्थ मिलने के मामले सामने आए। संयुक्त टीम ने कुछ मिठाइयां नष्ट करवाईं और संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए। विभाग ने दिवाली तक निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही है।
- हिमाचल के 50 से अधिक युवाओं को UAE में नौकरी, मंडी में भर्ती साक्षात्कार के पहले चरण में हुआ चयन
हिमाचल प्रदेश के युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मंडी में आयोजित भर्ती साक्षात्कार के पहले चरण में 50 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। UAE की वर्टिव गल्फ एलएलसी कंपनी में विभिन्न पदों के लिए आठ जिलों के करीब 200 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के साथ आवास, भोजन, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
- श्री नैना देवी मंदिर में नवरात्रों पर श्रद्धालुओं की भीड़, हरीश नड्डा ने किए माता रानी के दर्शन
हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। समाजसेवी हरीश नड्डा ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, होमगार्ड कमांडेंट सुशील कुमार ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
- बिलासपुर के ऋषिकेश स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, अछरी देवी ने किया शुभारंभ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश, जिला बिलासपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। एसएमसी अध्यक्ष अछरी देवी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। शिविर के दौरान स्वच्छता, पौधरोपण, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
- शिमला में KNH की गायनी OPD शिफ्ट करने का विरोध तेज, जनवादी महिला समिति ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) की गायनी OPD को IGMC शिफ्ट करने के विरोध में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। समिति ने OPD को KNH में ही रखने और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की मांग उठाई। मांगें नहीं माने जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
- विनय कुमार का BJP पर बड़ा पलटवार, बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, सत्ता में रिपीट हो रही पार्टी को छोड़कर कौन जाएगा?
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर पलटवार करते हुए दावा किया कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है और कांग्रेस का दौर लौट रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों पर सवाल उठाए। नए जिलों के गठन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार आयोग की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेगी।
- हमीरपुर में वोट चोरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक पर लगे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शनिवार सुबह गांधी चौक पर ब्लॉक कांग्रेस ने वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन करने के आरोप लगाए।
- ऊना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत को नेपाल और बांग्लादेश बनाने की कोशिश चिंताजनक
ऊना स्थित भाजपा कार्यालय दीप कमल में पार्टी के सभी 25 प्रकोष्ठों का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए देश में अस्थिरता का माहौल बनाने के आरोप लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
- डाकघर की ‘माय स्टैंप’ योजना से तस्वीरों को मिलेगी खास पहचान, सुजानपुर की मीरा गुप्ता ने बनवाई अपनी फोटो वाली डाक टिकट शीट
भारतीय डाक विभाग की ‘माय स्टैंप’ योजना के तहत अब अपनी पसंदीदा तस्वीर को वैध डाक टिकट पर छपवाया जा सकता है। सुजानपुर की आरडी एजेंट मीरा गुप्ता ने इस योजना का लाभ लेकर अपनी फोटो वाली डाक टिकट शीट बनवाई है। उन्होंने महिलाओं से डाक विभाग की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
- विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर सोलन अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर सोलन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
- कुल्लू दशहरा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 18 जगहों पर 2000 वाहनों की पार्किंग, जानें कब और कहां बदलेगा रूट
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 17 अक्टूबर से 8 नवंबर तक विभिन्न चरणों में रूट बदले जाएंगे। शहर में 18 स्थानों पर करीब 2000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
- ऊना पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 1.57 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, तीन ट्रक और कृषि भूमि भी शामिल
हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने नशा तस्करी के चार मामलों में 1.57 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज की है। कार्रवाई में तीन ट्रक, कृषि भूमि, वाहन और बैंक खातों में जमा राशि शामिल है। पुलिस ने इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के तहत 80 मामले दर्ज कर 134 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
- चंबा के सेरी गांव में भीषण अग्निकांड, देवी सिंह का मकान जलकर राख, 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की करयूनी कोठी पंचायत के सेरी गांव में शनिवार सुबह आग लगने से देवी सिंह का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
- ऊना में Blinkit डिलीवरी बॉय का प्रदर्शन, प्रति डिलीवरी 85 से घटकर 40 रुपये मिलने का आरोप
ऊना में ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय ने प्रति डिलीवरी भुगतान में लगातार कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। युवाओं ने आरोप लगाया कि पहले 80 से 85 रुपये मिलने वाली राशि अब करीब 40 रुपये रह गई है। प्रदर्शन के बाद उन्होंने उपायुक्त जतिन लाल को ज्ञापन सौंपकर भुगतान व्यवस्था में सुधार की मांग की।
- पधर में 41वीं जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 823 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
मंडी जिले के पधर में 41वीं जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें 25 शिक्षा खंडों के 823 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेने का संदेश दिया।
- पौंग बांध में देहरी कॉलेज का डबल धमाका, पुरुष और महिला दोनों वर्गों की ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा
महाराणा प्रताप सागर यानी पौंग बांध में आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय जल क्रीड़ा प्रतियोगिता में देहरी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों की ओवरऑल ट्रॉफियां अपने नाम कीं। प्रतियोगिता में 13 महाविद्यालयों के 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
- धर्मशाला दौरे पर CM सुक्खू को सुधीर शर्मा ने घेरा, बोले- ‘कोयलपंथी नीति’ से ले रहे पूर्व सरकारों के कामों का श्रेय
धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे पर सवाल उठाते हुए पूर्व सरकारों के कार्यकाल में स्वीकृत परियोजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने बस अड्डे, आईटी पार्क, केंद्रीय विश्वविद्यालय, सड़क और पुल निर्माण सहित विकास कार्यों की स्थिति पर भी सवाल उठाए।
- शिमला में BJP नेताओं पर FIR से भड़के केशव चौहान, कांग्रेस सरकार पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
शिमला में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकने के मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज होने पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कांग्रेस सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया।
- रेलवे परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, समय सीमा के भीतर पूरा करें कार्य: राहुल कुमार उपायुक्त ने भानुपली-बिलासपुर रेलवे लाइन के तहत निर्माणाधीन टनल नंबर-16, पुलों और अन्य कार्यों का किया निरीक्षण बिलासपुर, 16 अक्तूबर: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम सदर राजकुमार, आरवीएनएल तथा निर्माण कार्य में जुटी रेलवे कंपनी के अधिकारियों के साथ भानुपली-बिलासपुर रेलवे लाइन परियोजना के तहत भराड़ी टनल नंबर-16 के समीप चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जगतखाना से लेकर बिलासपुर तक रेलवे टनल, पुलों और अन्य संबंधित निर्माण कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। राहुल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण के साथ-साथ जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां स्थानीय लोगों से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इनमें सड़क, रास्ते, पानी की व्यवस्था तथा स्थानीय लोगों की अन्य मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने रेलवे टनल के निर्माण के कारण बंद पड़ी फोरलेन से जबली को जोड़ने वाली सड़क को भी जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बंद होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और एसडीएम को भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित मामलों को स्थानीय लोगों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र निपटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के साथ परियोजना की प्रगति सुनिश्चित करने को भी कहा।
बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने भानुपली-बिलासपुर रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने और फोरलेन से जबली को जोड़ने वाली बंद सड़क को जल्द बहाल करने को कहा।
- नूरपुर में पांच ब्लॉक स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई प्रतिभा
नूरपुर के बीटीसी पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच ब्लॉक स्तरीय रंगोत्सव आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
- “नक्शे खींचने से नहीं, खजाना भरने से विजन बनता है” : राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर हमला
भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने हिमाचल में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे चुनावी शगूफा बताते हुए प्रदेश की आर्थिक स्थिति, कर्ज और सरकार की गारंटियों को लेकर निशाना साधा। राणा ने नए जिलों के गठन पर संभावित खर्च को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
- हिमाचल में आपदा राहत के टेंडरों में गड़बड़ी के आरोप, संदीपनी भारद्वाज ने मांगी उच्चस्तरीय जांच
भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत राशि के इस्तेमाल को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कुमारसैन और थानेधार में जारी टेंडरों, भुगतान और निर्माण कार्यों की जांच के साथ केंद्र से मिली धनराशि के खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की।
- नए जिलों के गठन पर भाजपा के विरोध पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- रिपोर्ट के आधार पर होगा फैसला
हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार इस विषय पर फैसला लेगी। उन्होंने भाजपा से नए जिलों के गठन पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।
- हिमाचल में नए जिलों, खनन निदेशालय और औद्योगिक नीति की तैयारी, मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताई सरकार की योजना
हिमाचल प्रदेश में नए जिलों की संभावनाओं की जांच, स्वतंत्र खनन निदेशालय और नई औद्योगिक नीति को लेकर सरकार ने कदम उठाए हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के अनुसार, इन पहलों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार, खनन से राजस्व बढ़ाना और प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करना है।
- सोशल मीडिया पर छाएगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026, प्रचार के लिए इन्फ्लुएंसर्स ने बनाई रणनीति
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 के प्रचार-प्रसार के लिए जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ रणनीति तैयार की। 17 से 29 अक्तूबर तक नियमित रूप से प्रचार सामग्री साझा की जाएगी। महोत्सव के माध्यम से किन्नौर की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय परंपराओं और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
- बिलासपुर में अवैध खनन पर सख्ती, गरामोड़ा के पास बनेगी चेक पोस्ट; 300 से ज्यादा चालान
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने विभिन्न विभागों की संयुक्त कमेटी गठित कर नियमित औचक निरीक्षण करने और गरामोड़ा के पास चेक पोस्ट स्थापित करने को कहा है। पुलिस और खनन विभाग की ओर से इस वर्ष अब तक 300 से अधिक चालान किए जा चुके हैं।
- हमीरपुर में जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ, 575 नन्हें वैज्ञानिक ले रहे हिस्सा
हमीरपुर के एसडी पब्लिक स्कूल डुग्घा कलां में जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया। दो दिवसीय सम्मेलन में जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के 575 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान 53 विद्यार्थियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
- पर लीक, चंदा विवाद और कथित वोट चोरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार से मांगा इस्तीफा
हिमाचल प्रदेश के सोलन में कांग्रेस ने ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बाइक रैली निकालकर पेपर लीक, चंदे से जुड़े विवादों और कथित वोट चोरी के मुद्दे उठाए।
कांग्रेस नेता ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इन मामलों का संज्ञान लेने का आग्रह किया।
- ऊना रेड क्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ विजेताओं को DC जतिन लाल ने किया सम्मानित, बोले- जरूरतमंदों के इलाज में मिल रही मदद
जिला रेड क्रॉस सोसायटी ऊना की ओर से लक्की ड्रॉ विजेताओं को सम्मानित करने के लिए बचत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त जतिन लाल ने विजेताओं और योजना में योगदान देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि सोसायटी जरूरतमंदों के इलाज, बेटियों की शिक्षा और बुजुर्गों को चिकित्सा सहायता देने सहित विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है।
- सिरमौर में धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 4,500 क्विंटल धान खरीदा; किसानों को मिल रहा ₹2,461 प्रति क्विंटल MSP
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में धान खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले के पांवटा साहिब और धौलाकुआं खरीद केंद्रों पर अब तक करीब 4,500 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इस वर्ष किसानों को धान के लिए 2,461 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं।
- जलवायु परिवर्तन के बीच जंगली मशरूम संरक्षण की पहल, अब तक 4,500 नमूनों का संग्रह
जलवायु परिवर्तन के बीच जंगली मशरूम की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण और पहचान के लिए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। DMRC के निदेशक बी.एल. अत्री के अनुसार, अब तक करीब 4,500 नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। इस पहल का उद्देश्य खाद्य और जहरीले मशरूम की पहचान के साथ भविष्य में बेहतर किस्में विकसित करने की संभावनाओं को तलाशना है।
- ऊना पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 1.57 करोड़ की संपत्तियों पर शिकंजा; 134 आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अब तक NDPS एक्ट के तहत 80 मामले दर्ज कर 134 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सचिन हीरेमठ के अनुसार, नशा तस्करी से जुड़ी करीब 1.57 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर जब्ती या फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और 9.19 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
- हमीरपुर के बड़सर में दर्दनाक हादसा, खेत में ट्रैक्टर पलटने से 58 वर्षीय मदन चंद की मौत
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल की जजरी पंचायत में ट्रैक्टर पलटने से 58 वर्षीय मदन चंद की मौत हो गई। वह वीरवार शाम खेत में गेहूं की बिजाई करने गए थे। रातभर हादसे का पता नहीं चला और शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पलटा हुआ ट्रैक्टर देखकर पुलिस को सूचना दी।
- जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं में प्रवेश का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए आयोजित होने वाली LEST-2027 परीक्षा के आवेदन पत्र में विद्यार्थी 23 से 25 अक्टूबर तक त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे।
- हमीरपुर के नादौन में 3 हजार रुपये के लेनदेन पर मिस्त्री की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन की फस्टे पंचायत के ट्यालू गांव में 3 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में प्रवासी मिस्त्री की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी सुरजीत को गिरफ्तार किया है, जबकि बिहार निवासी दूसरा आरोपी संतोष फरार है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फावड़ा बरामद कर लिया है।
- हिमाचल की 300 पंचायतों में बन रहे आधुनिक भवन, डीडीयू-जीकेवाई से 78% युवाओं को मिला रोजगार: अनिरुद्ध सिंह
धर्मशाला में आयोजित डीडीयू-जीकेवाई 2.0 की रीजनल वर्कशॉप में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले करीब 78 प्रतिशत युवाओं को रोजगार मिला है।
उन्होंने कहा कि पंचायत भवन निर्माण के लिए बजट बढ़ाकर 1.14 करोड़ रुपये किया गया है और प्रदेश की करीब 300 पंचायतों में आधुनिक भवनों का निर्माण हो चुका है या कार्य आगे बढ़ाया गया है।
- राजगढ़ के दशहरा मेले में अफगानी ड्राई फ्रूट्स की धूम, नेहरू मैदान में सजा आधुनिक मेला
सिरमौर के राजगढ़ में दशहरा उत्सव इस बार आधुनिक अंदाज में मनाया जा रहा है। नेहरू मैदान में अफगानी ड्राई फ्रूट्स, देशभर के व्यंजनों, आकर्षक स्टॉल और मनोरंजन की गतिविधियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। उड़ान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित उत्सव में खेल प्रतियोगिताओं, महादंगल, महिला गतिविधियों और सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन होगा।
- चंबा के घघरोता में गोवंश हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस को मिली सफलता
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत घघरोता में गोवंश हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने जलेदा जंगल से उडाण धार तक तलाशी अभियान चलाया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
- हमीरपुर के बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में राज्यस्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता, 34 छात्र ले रहे हिस्सा
हमीरपुर के बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में राज्यस्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों के 34 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- धर्मशाला में नाबालिग जुड़वां बेटियों से कथित दुष्कर्म का मामला, पिता गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नाबालिग जुड़वां बेटियों से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उनके पिता को गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिपोर्ट पर विशेषज्ञों की अंतिम राय मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस ने लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है और जांच जारी है।
- 2027 में हिमाचल में फिर बनेगी BJP की सरकार, विशाल नेहरिया बोले- कांग्रेस की कथनी और करनी पहचान चुकी है जनता
धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों की गति धीमी करने और जनता से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं, 19 अक्टूबर को शाहपुर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जनप्रतिनिधि सम्मेलन की जानकारी भी दी।
- धौलाधार में ताजा बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे, बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई धर्मशाला की खूबसूरती
धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद निकली धूप ने धर्मशाला का मौसम सुहावना बना दिया। बर्फ से ढकी चोटियों के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए पर्यटक नड्डी, मैक्लोडगंज और आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।
- HPU में ‘हमीर संगम’ के बहाने BJP का शक्ति प्रदर्शन? CM सुक्खू को न्योता न मिलने पर चर्चा, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम में हजारों छात्रों ने भाग लिया। बीजेपी नेताओं की मौजूदगी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को न्योता न मिलने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। वहीं, विधायक सुधीर शर्मा ने नए जिलों के गठन की कवायद पर सवाल उठाते हुए सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं और कार्यप्रणाली को घेरा।
- शिमला में कांगड़ा कलम आर्ट गैलरी का शुभारंभ, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- छोटी प्रशासनिक इकाइयों से लोगों को मिलेगी सहूलियत
शिमला स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का अनावरण और कांगड़ा कलम आर्ट गैलरी का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर दिया। प्रदेश में नए जिले बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि छोटी प्रशासनिक इकाइयों से लोगों को सुविधाएं मिल सकती हैं।
- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर कार्रवाई, 9 MBBS छात्रों पर जुर्माना; दो सप्ताह के लिए कक्षाओं से निलंबित
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रशासन ने नौ MBBS विद्यार्थियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सभी नौ विद्यार्थियों को दो सप्ताह के लिए थ्योरी, क्लिनिकल और प्रैक्टिकल कक्षाओं से निलंबित किया गया है।
- हमीरपुर के नादौन में किराये के कमरे में व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के फस्टे गांव में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी दिग्विजय उर्फ गांगुली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- IIT मंडी की ओशीन महाजन ने इंटर-IIT एक्वाटिक मीट में जीते तीन पदक, तैराकी में हासिल किया स्वर्ण
IIT मंडी की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा ओशीन महाजन ने 40वीं इंटर-IIT एक्वाटिक मीट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। चंडीगढ़ निवासी ओशीन ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत और 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक हासिल किया।
- मंडी में ‘रेड-रन’ मैराथन में VGC के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 6 छात्रों ने हासिल किए स्थान
मंडी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित युवा उत्सव ‘रेड-रन’ मैराथन में VGC मंडी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में शशि ठाकुर ने प्रथम और गौरव ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में वृतिका ठाकुर प्रथम, तानिया द्वितीय, पल्लवी ठाकुर तृतीय और रवीना चतुर्थ स्थान पर रहीं।
- चम्बा में रंगोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 170 विद्यार्थियों ने लिया भाग
चम्बा में जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 14 शिक्षा खंडों के करीब 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्य, पेंटिंग, रंगोली और कोलाज मेकिंग जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
- पंजाब बंद का हिमाचल में असर, HRTC ने रोकी पंजाब से होकर जाने वाली बसें; ऊना बस अड्डे पर फंसे यात्री
पंजाब बंद का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। HRTC ने पंजाब की ओर जाने वाली बस सेवाएं दोपहर 2 बजे तक रोक दीं। ऊना बस अड्डे पर दिल्ली, चंडीगढ़, नालागढ़ और हरियाणा जाने वाले यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे।
- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आगामी चुनाव में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाएगी पार्टी
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान ने सिरमौर के धौलाकुआं में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश में विकास कार्य ठप होने, सरकारी संस्थान बंद करने और खनन, शराब व वन माफिया के सक्रिय होने के आरोप लगाए। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सिरमौर की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया।
- खेलो इंडिया जैसी पहल से निखर रही देश की खेल प्रतिभाएं : राकेश जम्वाल
सुंदरनगर में एसपीयू अंतर-महाविद्यालयीय बॉक्सिंग एवं बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 का समापन हुआ। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि खेलो इंडिया जैसी पहल देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच दे रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
- सिरमौर में eKYC के कारण दो दिव्यांग भाइयों की पेंशन और राशन बंद होने का आरोप, परिवार के सामने संकट
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के खनलोग गांव में दो दिव्यांग भाइयों की eKYC पूरी नहीं होने के कारण उनकी पेंशन रुकने और राशन कार्ड से नाम कटने का मामला सामने आया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। समाजसेवी संजय कुमार ने प्रशासन से मैनुअल सत्यापन कर पेंशन और राशन सुविधा बहाल करने की मांग की है।
- हमीरपुर के एसडी पब्लिक स्कूल डुग्घा कलां में आज से जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस, 572 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
हमीरपुर के एसडी पब्लिक स्कूल डुग्घा कलां में 16 और 17 अक्टूबर को जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 572 विद्यार्थी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
- ऊना में भाजपा मंडलों की बैठक, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
ऊना और बसदेहरा भाजपा मंडलों की बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 17 अक्तूबर को होने वाली जिला स्तरीय कार्यशाला की तैयारियों पर भी मंथन हुआ। भाजपा सह जिला प्रभारी विशाल चौहान ने कांग्रेस सरकार पर गुटबाजी का आरोप लगाया।
- चंबा के चांजू में 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, चालक गंभीर
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू क्षेत्र में टेपा मोड़ के पास एक ऑल्टो कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पुष्पा नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक नरेण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
- बिलासपुर में 5.83 ग्राम चिट्टा और 1.90 लाख रुपये नकद बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के लघट में बरमाणा पुलिस ने 5.83 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 1.90 लाख रुपये नकद और एक स्कूटर बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
- धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा पुराने धर्म के आधार पर आरक्षण? सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण के दावे से जुड़े मामले में तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें धर्म परिवर्तन के आधार पर पिछड़ा मुस्लिम वर्ग के तहत आरक्षण देने संबंधी राज्य सरकार के आदेश को रद्द किया गया था।
- मुकेश शर्मा का भाजपा पर हमला, बोले- 2014 से अब तक झूठ फैलाना ही भाजपा का काम
सोलन में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार से वर्ष 2014 से अब तक किए गए चुनावी वादों का हिसाब मांगा। उन्होंने हिमाचल सरकार की गारंटियों, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और किसानों-पशुपालकों के हित में लिए गए फैसलों का उल्लेख किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ाने का लक्ष्य भी बताया।
- नूरपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो व्यक्ति हिरासत में
हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में CIA टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कंडवाल में नागनी माता मंदिर के समीप से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- हमीरपुर के भोटा में 350 किलो पनीर से भरी गाड़ी पकड़ी, जांच के लिए भेजा सैंपल
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोटा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पंजाब से आ रहे 350 किलो पनीर से भरे वाहन की जांच की। शुरुआती परीक्षण में पनीर सही पाया गया, जिसके बाद वाहन को छोड़ दिया गया। गुणवत्ता की पुष्टि के लिए विभाग ने सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा है।
- हिमाचल में बर्फबारी से बिगड़े हालात, लाहौल-स्पीति के 3 सड़क मार्ग बंद; दारचा और जिंगजिंग बार में फंसे वाहन
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण तीन प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। दारचा और जिंगजिंग बार में कई वाहन फंसे होने की जानकारी है। वहीं, कुल्लू, चंबा और सोलन सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।
- हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत, फिजिकल और ग्राउंड टेस्ट से मिलेगी छूट
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और ग्राउंड टेस्ट से छूट देने की मंजूरी दी है। गृह विभाग ने 14 अक्तूबर 2026 को डीजीपी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छूट लागू करने की विस्तृत प्रक्रिया और अन्य शर्तों को लेकर आधिकारिक निर्देशों का इंतजार है।
- बिलासपुर में 19 लाख की मोबाइल ड्रग टेस्टिंग मशीन से होगी जांच, DC राहुल कुमार सबसे पहले करवाएंगे टेस्ट
बिलासपुर जिला प्रशासन नशे के खिलाफ अभियान में करीब 19 लाख रुपये की सो-टाक्सा मोबाइल ड्रग टेस्टिंग मशीन का इस्तेमाल शुरू करने जा रहा है। उपायुक्त राहुल कुमार स्वयं सबसे पहले अपना ड्रग टेस्ट करवाएंगे। इसके बाद एसडीएम, एडीसी और उपायुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच की जाएगी।
- शिमला के पंथाघाटी में 505 ग्राम चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
शिमला के पंथाघाटी में पुलिस ने 505 ग्राम चरस के साथ 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। हेतविक सुपर मार्ट के समीप 14 अक्तूबर को हुई तलाशी के दौरान यह बरामदगी हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चरस के स्रोत की जांच शुरू कर दी है।
- नूरपुर को मिलीं पांच नई इलेक्ट्रिक बसें, मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर में पांच नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने एचआरटीसी वर्कशॉप के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की और बताया कि फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर करवाए गए हैं।
- कांगड़ा के ट्रैकिंग स्थलों को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमों का पालन जरूरी: केवल सिंह पठानिया
धर्मशाला में विधायक केवल सिंह पठानिया ने वन विभाग के अधिकारियों और ट्रैकिंग संचालकों के साथ बैठक की। करेरी ट्रैकिंग साइट के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि त्रियूंड ट्रैकिंग मार्ग और गल्लू मार्ग पर भी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए काम चल रहा है।
- बैजनाथ के कंदराल में 63 केवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण, 57 घरों को मिलेगी लो-वोल्टेज से राहत
बैजनाथ की ग्राम पंचायत कंदराल में विधायक किशोरी लाल ने 8.61 लाख रुपये की लागत से स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। इससे आसपास के 57 घरों को लाभ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा। विधायक ने पालमपुर से ग्वाल-टिक्कर तक चलने वाली बस सेवा को कंदराल तक विस्तारित करने का भी आश्वासन दिया।
- सुजानपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, राजेंद्र राणा बोले- अधूरे पड़े हैं सरकारी भवन
सुजानपुर में भाजपा मंडल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सरकारी भवन और अन्य विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुजानपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
- शिमला में तहबाजारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान, 4 महीने से रोजगार ठप होने का आरोप
शिमला के लोअर बाजार से हटाए गए तहबाजारियों ने चार महीने से रोजगार ठप होने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि तहबाजारियों के पुनर्वास के लिए नए विकल्प तलाशे जा रहे हैं और नगर निगम नियमों के तहत ही कार्रवाई करेगा।
- पहाड़ों पर बढ़ते कचरे को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता चिंतित, बोले- स्थानीय लोगों को पहले सोचने की जरूरत
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमाचल को अपने घर की तरह स्वच्छ रखने के लिए स्थानीय लोगों को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। राज्यपाल ने लोकभवन में ‘अक्षर से आत्मबोध तक’ पुस्तक का लोकार्पण भी किया और भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
- नेरचौक में अधूरे पशु चिकित्सालय भवन को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस सरकार को घेरा
मंडी के नेरचौक में अधूरे पशु चिकित्सालय भवन को लेकर भाजपा ने स्थानीय लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए निर्माण कार्य को भी पूरा नहीं करवा पाई है। भाजपा ने भवन का शेष निर्माण जल्द पूरा कर जनता को समर्पित करने की मांग की।
- छह महीने से पेंशन लंबित होने का आरोप, राकेश जम्वाल ने कांग्रेस सरकार को घेरा
भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने सुन्दरनगर की ग्राम पंचायत जरल, बंदली, बदैहण और वजीहण में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन छह महीने से लंबित होने का आरोप लगाते हुए भुगतान जल्द करने की मांग की।
उन्होंने बंदली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा शुरू करने और विकास कार्यों में तेजी लाने की भी मांग उठाई।
- ऊना अस्पताल में धक्का-मुक्की मामले की जांच तेज, पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज
ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु के बाद हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर दर्ज केस में पुलिस अस्पताल की CCTV फुटेज खंगालकर कथित धक्का-मुक्की में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।
- हिमाचल में जिलों और तहसीलों के पुनर्गठन पर होगा मंथन, आयोग को 6 महीने का समय
हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और विकास खंडों सहित विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग का गठन किया है। आयोग छह माह के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। इसकी अध्यक्षता हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी करेंगे।
- काजा पहुंचे CM सुक्खू, ग्रामीणों के घर बिताएंगे रात; 2 मेगावाट सोलर प्लांट का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जनजातीय क्षेत्र काजा के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वह ग्रामीणों के घर रात बिताकर उनकी समस्याएं जानेंगे। मुख्यमंत्री ने रंगरिक में 2 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ करने के साथ अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- खटियाड़ के मोक्ष धाम में स्थापित होगी भगवान शिव की भव्य प्रतिमा, नींव पूजन संपन्न
कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की खटियाड़ पंचायत स्थित मोक्ष धाम में भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बुधवार को प्रतिमा स्थापना के लिए विधिवत नींव पूजन किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, समिति सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
- हमीरपुर: सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी का आरोप, एसपी से शिकायत
हमीरपुर के सुजानपुर निवासी सतीश कुमार ने बेटे को सेना में भर्ती करवाने के नाम पर सात लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी हमीरपुर को शिकायत सौंपकर मामले की जांच और न्याय की मांग की है।
- कांगड़ा आर्ट म्यूजियम में दिखी हिमाचल की अनूठी बांस कला, विनय अवस्थी ने बनाए मंदिरों के हूबहू मॉडल
धर्मशाला के कांगड़ा आर्ट म्यूजियम में विनय अवस्थी की बांस और लकड़ी से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। उनकी प्रतिकृतियों में हिमाचल के ऐतिहासिक मंदिरों और पारंपरिक स्लेटपोश मकानों की वास्तुकला देखने को मिलती है। बैजनाथ शिव मंदिर का मॉडल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी भेंट किया गया है।
- हिमाचल में 33 मेडिकल ऑफिसरों की तैनाती के आदेश जारी, पांच दिन में करना होगा ज्वाइन
हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 33 मेडिकल ऑफिसरों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 13 अक्तूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, संबंधित डॉक्टरों को पांच दिन के भीतर निर्धारित संस्थानों में कार्यभार संभालकर ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजनी होगी।
- मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर दिल्ली में आंदोलन करें सुक्खू: पंकज जम्वाल
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने जोगिन्दरनगर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में आंदोलनों में भागीदारी, सरकारी हेलीकॉप्टर के कथित दुरुपयोग और प्रदेश की समस्याओं को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
- हमीरपुर की सभी 248 पंचायतों के भवनों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की सभी 248 ग्राम पंचायतों के भवनों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की योजना है। अब तक 135 पंचायतें हिम ऊर्जा विभाग के पास इसके लिए फंड जमा करवा चुकी हैं। इस पहल से सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा और पंचायत घरों के बिजली खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।