समाचार संग्रह: पृष्ठ 10
- राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर निशाना, बोले- सरकार के खिलाफ बोलने पर जनप्रतिनिधियों पर हो रही FIR
हमीरपुर में भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर FIR दर्ज की जा रही हैं। राणा ने मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्माण और खर्च को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
- नाहन मेडिकल कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। सीएमओ डॉ. राकेश प्रताप ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से आगे आने की अपील की।
- पांवटा साहिब आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक, सालभर का बजट पारित
पांवटा साहिब के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वित्त वर्ष के अनुमानित खर्चों और आय पर चर्चा के बाद बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। चिकित्सालय के लिए जल्द नए भवन के निर्माण की दिशा में भूमि चयन की प्रक्रिया भी जारी है।
- पांवटा साहिब में भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं के सामने अभ्यास का संकट
पांवटा साहिब में सरकारी और सुरक्षा बलों की भर्तियों की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं के सामने अभ्यास का संकट खड़ा हो गया है। राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में फिजिकल ट्रेनिंग की अनुमति नहीं मिलने से युवा परेशान हैं। युवाओं ने प्रशासन से मैदान में अभ्यास की सुविधा बहाल करने की मांग की है।
- शिमला में SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीवारों पर लिखा ‘वोट चोर’; ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
शिमला में शुक्रवार को SIR के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय की दीवारों पर ‘वोट चोर’ लिखा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां जाहिर कीं।
- हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, जगत सिंह नेगी बोले- धन की कमी नहीं आने देंगे
धर्मशाला के हारचक्कियां में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रस्तावित सब-तहसील भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भवन बनने से लोगों को राजस्व संबंधी सेवाएं अपने क्षेत्र में ही मिलेंगी और निर्माण में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार भवन निर्माण की लागत करीब एक करोड़ रुपये रखी गई है।
- कालाअंब-सकेती सड़क पर 150 फीट नीचे नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी कार, सभी सुरक्षित
सिरमौर में कालाअंब-सकेती सड़क पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे मारकंडा नदी में जा गिरी। श्रद्धालु उत्तराखंड से नीम करोली बाबा के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 50 करोड़ की ठगी का आरोप, पत्नी को भी नहीं छोड़ा; शादी के अगले दिन 18 कैरेट के गहने गिरवी रखे
महाराष्ट्र के गौरव अनिल धोते पर पद्धर उपमंडल की कई पंचायतों के सैकड़ों लोगों और IIT मंडी के फैकल्टी व स्टाफ से ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। आरोपित पर शादी के अगले दिन पत्नी के गहने गिरवी रखकर मनाली होटल का बकाया बिल चुकाने की कोशिश करने और बंद खाते व गलत हस्ताक्षर वाला चेक देने का भी आरोप है।
- 4.54 करोड़ से बने दरीणी विद्युत सब स्टेशन से 8600 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ: केवल सिंह पठानिया
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की धारकंडी के दरीणी में 4.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इससे आठ पंचायतों के करीब 8600 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।
- मां श्री नैना देवी के दरबार में श्रद्धालु ने सुनाई चमत्कार की कहानी, बोली- मनौती के बाद बेटे की आंखों की रोशनी लौटी
बिलासपुर स्थित श्री नैना देवी मंदिर में होशियारपुर के जेजों क्षेत्र से पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने बेटे की आंखों की रोशनी लौटने का अनुभव साझा किया। महिला के अनुसार बेटे की आंखों की रोशनी तीन दिन पहले चली गई थी और इलाज के बावजूद सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिवार ने माता के दरबार में मनौती मांगी और रोशनी लौटने पर चांदी के नेत्र चढ़ाने का संकल्प लिया।
- चंबा की बेटी सीमा ने फटे जूते के बावजूद रचा इतिहास, 10 हजार मीटर में जीता कांस्य पदक
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के रेटा गांव की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सीमा ने 32:50.05 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और इस स्पर्धा में भारत के 16 साल के पदक सूखे को खत्म किया।
- डीएवी आलमपुर में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ, 69 स्कूलों के 600 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
कांगड़ा के डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के आठ क्लस्टरों के 69 डीएवी विद्यालयों के 600 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। बास्केटबॉल और योगा प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
- हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 2027-28 से बदलेगी यूनिफॉर्म, कक्षा 6 से 12 तक छात्राओं के लिए नहीं होगी स्कर्ट
हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म एक समान होगी। शिक्षा विभाग ने बालवाटिका से कक्षा 12 तक अलग-अलग ड्रेस निर्धारित की है। कक्षा 6 से 12 तक छात्राओं के लिए स्कर्ट नहीं होगी, जबकि सभी कक्षाओं के लिए अलग खेल यूनिफॉर्म निर्धारित की गई है।
- हिमाचल में कर्ज को लेकर सुक्खू सरकार पर भाजपा का हमला, सुमीत शर्मा बोले- जनता त्रस्त, सरकार कर्ज लेने में मस्त
भाजपा प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने हिमाचल सरकार पर बढ़ते कर्ज को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में ₹35,555 करोड़ की नई उधारी और जनवरी 2026 तक ₹1,01,863 करोड़ के बकाया ऋण का मुद्दा उठाया। सुमीत शर्मा ने सरकार से सवाल किया कि इतनी बड़ी उधारी के बावजूद प्रदेश में कितने उद्योग, अस्पताल, रोजगार और नई परिसंपत्तियां तैयार हुईं।
- हिमाचल विश्वविद्यालय में पहली बार पर्यटन मेला, ‘हिम विरासत’ से युवा उद्यमिता और ग्रामीण स्वावलंबन को बढ़ावा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पहली बार ‘हिम विरासत’ पर्यटन मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप और युवा उद्यमियों ने पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। आयोजन के जरिए पर्यटन, प्रदेश की विरासत, ग्रामीण स्वावलंबन और युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
- हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: वरिष्ठ अधिकारी का वेतन कनिष्ठ से कम नहीं हो सकता
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने वरिष्ठ-कनिष्ठ कर्मचारियों के वेतन को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि समान ग्रेड और समान कार्य करने वाले वरिष्ठ अधिकारी का वेतन उसके कनिष्ठ से कम नहीं हो सकता। कोर्ट ने सरकार को वरिष्ठता सूची दोबारा तैयार करने और वेतन में समानता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- पड्डल मैदान में देव समागम आज, मंडी के 108 देवी-देवताओं को साईं ट्रस्ट ने भेजा निमंत्रण
मंडी के पड्डल मैदान में सत्य श्री साई ट्रस्ट पुट्टपर्थी की ओर से देव समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिला मंडी के 108 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया है। सर्व देवता सेवा समिति के पदाधिकारी देवताओं की व्यवस्था और बैठाने में सहयोग करेंगे।
- चार साल से अधूरा दमेला पुल, कछुआ गति से चल रहे निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश
मंडी के पधर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहा दमेला पुल चार साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य बंद होने और अस्थायी सड़क भी बंद होने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने 15-20 दिनों में पुल का काम शुरू करने की बात कही है।
- शिमला में बीजेपी के सभी मोर्चों का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना; पानी, सड़क और रोजगार पर उठाए सवाल
शिमला में बीजेपी के युवा, किसान और महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला बीजेपी अध्यक्ष केशव चौहान ने पानी, सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई और तहबाजारी समेत कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की गारंटी को लेकर सवाल उठाए।
- हिमाचल के 138 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब, बंद मिली लैब को शुरू करने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों में 138 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ स्कूलों में लैब का संचालन नहीं होने पर संबंधित स्कूलों को इन्हें नियमित रूप से उपयोग में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
- गांधी चौक प्रदर्शन के बयानों पर आशीष शर्मा के खिलाफ FIR, अजय शर्मा की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू
हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार को लेकर की गई बयानबाजी के संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। शिकायत एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन अजय शर्मा ने दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- नूरपुर अस्पताल में मनोचिकित्सक की सुविधा शुरू, डॉ. सीमान्त मल्होत्रा ने संभाला कार्यभार
कांगड़ा के नागरिक अस्पताल नूरपुर में मनोचिकित्सक की सुविधा उपलब्ध हो गई है। डॉ. सीमान्त मल्होत्रा ने मनोचिकित्सक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे नूरपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख कम करना पड़ेगा।
- सोलन में मां ने 6 माह की बच्ची को पानी में डुबोया, इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
सोलन के आंजी रबौन क्षेत्र में छह महीने की बच्ची की मौत के बाद उसकी मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पिता के घर आई हुई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं।
- पद्मश्री प्रो. विश्व मूर्ति शास्त्री पहुंचे श्री नैना देवी दरबार, प्राचीन हवन कुंड की विशेषता ने किया प्रभावित
पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. विश्व मूर्ति शास्त्री जम्मू श्री नैना देवी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। दर्शन के बाद उन्होंने हवन कुंड को चमत्कारिक और रहस्यमयी बताते हुए यहां मिली शांति का अनुभव साझा किया।
- हमीरपुर को स्वच्छता में मॉडल जिला बनाने की तैयारी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू करने के निर्देश
हमीरपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीसी अभिषेक गर्ग ने सभी बीडीओ को दस दिन के भीतर प्लास्टिक और अन्य कचरे के एकत्रीकरण की प्रभावी प्रक्रिया तैयार करने को कहा। हर पंचायत में कचरे की छंटनी के लिए शैड बनाने पर भी जोर दिया गया।
- सुजानपुर-संधोल सड़क को मिली रफ्तार, शनिदेव मंदिर के पास पहाड़ी कटान का काम शुरू
सुजानपुर-संधोल सड़क निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शनिदेव मंदिर के पास पहाड़ी के शिखर तक JCB पहुंच गई है और पहाड़ी कटान का काम शुरू हो गया है। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने जल्द सड़क का टायरिंग कार्य शुरू होने की बात कही है।
- टमाटर के आधे हुए भाव, बढ़ी किसानों की चिंता; महंगी दवाइयों ने बढ़ाई खेती की लागत
टमाटर की खेती करने वाले किसानों के लिए इस बार बाजार का भाव चिंता का कारण बना हुआ है। पिछले साल करीब 800 रुपये तक का औसत भाव मिलने के मुकाबले इस बार रेट करीब आधे स्तर पर आ गया है। बढ़ती लागत और दिसंबर तक जारी रहने वाली आवक के बीच किसानों को जल्द भाव बढ़ने की उम्मीद कम है।
- सुलयाली पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, प्रधान टीनू ने लोगों से कूड़ा खुले में न फेंकने की अपील
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नूरपुर की ग्राम पंचायत सुलयाली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सदस्यों और स्थानीय लोगों ने पंचायत कार्यालय, बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। प्रधान टीनू ने लोगों से डस्टबिन का इस्तेमाल करने और कूड़ा खुले में न फेंकने की अपील की।
- शिमला में 81 वर्षीय पेंशनर से साइबर ठगी, बैंक मैनेजर बनकर फोन किया; खाते से उड़ाए 5.51 लाख
शिमला में 81 वर्षीय पेंशनर साइबर ठगी का शिकार हो गए। बैंक मैनेजर बनकर फोन करने वाले आरोपी ने बैंक नोटिस और खाता ब्लॉक होने की बात कही। इसके बाद बुजुर्ग के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 5,51,700 रुपये निकल गए।
- जिला स्तरीय सीर उत्सव 2 और 3 अक्टूबर को, लैंगिक समानता और नशा मुक्ति रहेगा मुख्य संदेश
जिला स्तरीय सीर उत्सव का आयोजन घुमारवीं में 2 और 3 अक्टूबर को किया जाएगा। उत्सव में लैंगिक समानता और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता मुख्य थीम रहेगी। मैराथन, खेल प्रतियोगिताओं, मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर और रोजगार मेले का भी आयोजन होगा।
- हमीरपुर पॉलिटेक्निक के छात्र सर्वेश कुमार शर्मा को राज्यपाल ने किया सम्मानित, सेना के लिए बना रहे आधुनिक ड्रोन
हमीरपुर पॉलिटेक्निक के छात्र सर्वेश कुमार शर्मा को राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सम्मानित किया। सर्वेश ने बिना GPS ड्रोन नेविगेशन की समस्या के समाधान पर डिफेंस इनोवेशन प्रोजेक्ट तैयार किया है। भारत सरकार से प्रोजेक्ट के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है और अब IIT रुड़की के सहयोग से काम आगे बढ़ेगा।
- सोलन में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर, थायराइड-फेफड़ों और हड्डियों की हुई जांच
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सोलन नगर निगम सभागार में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में थायराइड, पीएफटी और बीएमडी की जांच की सुविधा उपलब्ध रही। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
- चम्बा के ऐतिहासिक रंग महल में बनेगा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, कलाकारों को मिलेगा साझा मंच
ऐतिहासिक रंग महल में आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर स्थापित करने की तैयारी है। चम्बा की पारंपरिक कला से जुड़े कलाकारों को एक ही छत के नीचे मंच मिलेगा। युवाओं और पर्यटकों को पारंपरिक शिल्प सीखने का अवसर भी मिलेगा।
- टोणीदेवी मंदिर में सजा विधायक घर-द्वार, कैप्टन रणजीत सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के टोणीदेवी मंदिर परिसर में विधायक घर-द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर समाधान करवाया। कार्यक्रम में लोगों ने विधायक से संवाद को सहज बताते हुए अपनी समस्याएं सीधे रखने की बात कही।
- घेपन झील पहुंचने वाली पहली महिला IAS अधिकारी बनीं किरण भड़ाना, 14 किमी पैदल चढ़ाई कर किया निरीक्षण
लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना ने 14 किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई कर घेपन ग्लेशियल झील का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने झील के जलस्तर, ग्लेशियर और संभावित पानी के बहाव मार्ग का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि आपदा की स्थिति में पानी करीब पांच मिनट में आबादी तक पहुंच सकता है, इसलिए अर्ली वार्निंग सिस्टम और निकासी योजना जरूरी है।
- सुजानपुर मुख्य बाजार में खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी, 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
सुजानपुर मुख्य बाजार में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। करीब 15 दुकानों की जांच के दौरान तीन दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। टीम ने मौके पर तीनों सिलेंडर जब्त कर लिए, जबकि दो सब्जी दुकानों पर मूल्य सूची में अनियमितता मिली।
- बिलासपुर अदालत परिसर से चिट्टा तस्कर के भागने पर दो पुलिस जवान निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
बिलासपुर अदालत परिसर से चिट्टा तस्करी के आरोपित के फरार होने के मामले में स्वारघाट पुलिस थाने के दो जवानों को निलंबित किया गया है। आरोपी ने उल्टी का बहाना बनाकर पहली मंजिल से छलांग लगाई थी। डेढ़ घंटे के तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने उसे बस स्टैंड के पास नाली से पकड़ लिया था।
- सुलयाली में मनाया 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सुलयाली में 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ रखी गई है। कार्यक्रम में लोगों को आयुर्वेद, प्राकृतिक जीवनशैली, संतुलित आहार और योग-व्यायाम के प्रति जागरूक किया गया।
- नेरवा में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, 11 वर्षीय महक और 8 वर्षीय कनक ने IGMC में तोड़ा दम
शिमला जिले की नेरवा तहसील की टेलर पंचायत में सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। 11 वर्षीय महक और 8 वर्षीय कनक को 20 सितंबर की सुबह कमरे में बेसुध पाया गया था। दोनों को कई अस्पतालों में उपचार के बाद IGMC शिमला रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
- बैहल में जर्जर पाइपलाइन से सड़कों पर बह रहा सैकड़ों लीटर पानी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
ग्राम पंचायत बैहल के गढ़ गांव में जर्जर पेयजल पाइपलाइन से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। कई जगह टायर-ट्यूब लपेटकर अस्थायी मरम्मत की गई है, लेकिन समस्या बरकरार है। पंचायत उपप्रधान ने विभाग से पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत और नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग की है।
- हिमाचल में कर्ज को लेकर भाजपा का सुक्खू सरकार पर हमला, तीन साल में ₹35,555 करोड़ की उधारी का आरोप
भाजपा लाहुल-स्पीति ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर बढ़ती उधारी को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने दावा किया कि तीन वित्तीय वर्षों में ₹35,555 करोड़ का नया ऋण लिया गया। रिग्ज़िन हायरपा ने सरकार से वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।
- हमीरपुर में आवारा कुत्तों के आतंक पर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, वैक्सीनेशन और डॉग केयर सेंटर की मांग
हमीरपुर शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने 18 से 20 सितंबर के बीच करीब 40 लोगों को कुत्तों के काटने का दावा किया है। ज्ञापन में वैक्सीनेशन, नसबंदी, फीडिंग प्वाइंट और डॉग केयर सेंटर बनाने की मांग की गई है।
- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर शिमला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम, आयुष मंत्री गोमा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में शिमला के गेयटी थिएटर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आयुर्वेद को बढ़ावा देने और मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर उठ रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी।
- ऊना CSD कैंटीन में अनियमितताओं के आरोप, रिटायर्ड अधिकारी मनोज कौशल ने मांगी उच्च स्तरीय जांच
आर्मी इंटेलिजेंस से रिटायर्ड अधिकारी मनोज कुमार कौशल ने ऊना स्थित सीएसडी कैंटीन की कार्यप्रणाली को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने डीलरों से लिए जाने वाले कथित फंड, सामान की गुणवत्ता और डेड स्टॉक की बिक्री से जुड़े मामलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
- हमीरपुर में विधायक आशीष शर्मा ने CM सुक्खू पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जमीन सौदे और रोबोटिक सर्जरी खरीद पर उठाए सवाल
हमीरपुर में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालकर गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके परिवार पर जमीन सौदे को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने रोबोटिक सर्जरी उपकरणों की खरीद में भी कथित भ्रष्टाचार और कमीशन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से जवाब मांगा।
- हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रवक्ताओं को प्रिंसिपल का काम तो उच्च वेतनमान क्यों नहीं? सरकार को 30 नवंबर तक एरियर देने के आदेश
हिमाचल हाई कोर्ट ने प्रवक्ताओं को प्रिंसिपल का कार्यभार सौंपने के बावजूद उच्च वेतनमान नहीं देने की सरकार की कार्रवाई को अवैध और भेदभावपूर्ण माना है। कोर्ट ने नौ याचिकाकर्ताओं को कार्यभार संभालने की वास्तविक तिथि से उच्च वेतनमान, ग्रेड-पे और एरियर देने के आदेश दिए हैं।
- HPU में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार, छात्र से मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए अलग-अलग मामलों में पुलिस ने नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। छात्र से मारपीट और धमकी के मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी हुई, जबकि कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में सात युवकों को गिरफ्तार किया गया।
- 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर ऊना में निशुल्क चिकित्सा शिविर, डॉ. किरण शर्मा ने बताया आयुर्वेद का महत्व
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ऊना जिले में विभिन्न स्वास्थ्य एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। आयुष अस्पताल सहित आयुष आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए। लोगों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, खान-पान, योग और दिनचर्या के महत्व की जानकारी दी गई।
- हिमाचल में 64 दवाओं के सैंपल फेल, सोलन की 33 और सिरमौर की 24 दवाएं गुणवत्ता जांच में नाकाम
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अगस्त ड्रग अलर्ट में हिमाचल में बनी 64 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें सोलन की 33, सिरमौर की 24, ऊना की 4, कांगड़ा की 2 और बिलासपुर की 1 दवा शामिल है। संबंधित कंपनियों से जवाब मांगा गया है।
- विश्व पर्यटन दिवस पर कांगड़ा में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, मैक्लोडगंज में पर्यटक होंगे खास मेहमान
विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में कांगड़ा जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश और राजकीय डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों में गतिविधियां होंगी। 27 सितंबर को मैक्लोडगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे पर्यटक विशेष अतिथि होंगे।
- सेब की आवक में भारी गिरावट, फिर भी किसानों को राहत! सोलन-परवाणू मंडी में 9.66 लाख पेटियां पहुंचीं
मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से हिमाचल में सेब उत्पादन प्रभावित हुआ है। सोलन और परवाणू मंडी में अब तक केवल 9.66 लाख पेटियों की आवक हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 27.50 लाख पेटियां पहुंची थीं। कम आवक के बावजूद गुणवत्तापूर्ण सेब को बाजार में बेहतर दाम मिल रहे हैं।
- खटियाड के तालाब से जलस्रोतों की सफाई का अभियान शुरू, एक माह तक चलेगा विशेष अभियान
विश्व सफाई दिवस पर मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश ने जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए एक माह के विशेष अभियान की शुरुआत की। फतेहपुर के खटियाड स्थित ऐतिहासिक तालाब से शुरू हुए अभियान में विभागीय कर्मचारियों के साथ स्थानीय संस्थाओं और मत्स्य सहकारी सभा के सदस्यों ने श्रमदान किया।
- संजौली में फोरलेन टनल निर्माण से मकानों में दरारें! अनिरुद्ध सिंह बोले- बनेगी हाई पावर कमेटी
शिमला के संजौली, भट्टाकुफर और ढली क्षेत्र में फोरलेन टनल निर्माण के बीच कई मकानों में दरारें आने का मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने हाई पावर कमेटी गठित करने की बात कही है। वहीं, डीसी शिमला ने फिलहाल निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए हैं।
- हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 38 पूर्व सैनिक बने TGT शिक्षक, 10 दिन में ज्वाइनिंग जरूरी
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 38 पूर्व सैनिकों को TGT शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिली है। नियुक्त शिक्षकों को 10 दिन के भीतर आवंटित स्कूल में कार्यभार संभालना होगा। नियुक्ति एक वर्ष की प्रारंभिक अवधि के लिए होगी और संतोषजनक प्रदर्शन पर इसे आगे बढ़ाया जा सकेगा।
- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में झड़प के बाद SFI छात्र नेताओं के बैग की चेकिंग, धारदार हथियार मिलने का दावा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में छात्रों के बीच झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद कुछ SFI छात्र नेताओं के बैग की चेकिंग की गई, जिसमें धारदार हथियार मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
- पेंशनरों से CM सुक्खू की बैठक, बोले- RDG बंद नहीं होती तो चुका देते पूरा एरियर
पेंशनरों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर लंबित DA और एरियर की देनदारियां चुकाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने क्लास-3 पेंशनरों के लिए 30 फीसदी और क्लास-1 व 2 के लिए 15 फीसदी DA की अधिसूचना जारी करने की बात कही।
- सुनील शर्मा बिट्टू का जयराम ठाकुर पर पलटवार, बोले- हमीरपुर का विकास देखकर घबरा रहे जयराम ठाकुर
हमीरपुर में ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार किया। सम्मेलन में 500 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
- संजौली में टनलिंग से करीब 10 मकानों में दरारें, NHAI ने कहा- नवंबर 2025 से नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला के संजौली में टनल निर्माण के बीच करीब 10 मकानों में दरारें आने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने निर्माण में लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जबकि NHAI ने कहा कि नवंबर 2025 से ब्लास्टिंग नहीं हुई है।
- आयुर्वेद दिवस पर सोलन में होंगे विशेष कार्यक्रम, 23 सितंबर को लगेगा आयुष मेला
आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सोलन में 22 और 23 सितंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 सितंबर को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयुष मेले का आयोजन होगा, जहां निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
- बाल विज्ञान कांग्रेस में ज्योति पब्लिक स्कूल बरठीं के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
झंडूता के कोटधार क्षेत्र में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में ज्योति पब्लिक स्कूल बरठीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्विज, एक्टिविटी कॉर्नर, मैथ्स ओलंपियाड और मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थान हासिल किए
- सोलन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर, BMD से ब्लड शुगर तक होंगी जांचें
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सोलन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में BMD, नर्व कंडक्शन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल और PFT समेत कई जांचें निशुल्क होंगी।
- शिमला में 23 सितंबर को राज्य स्तरीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम, सीएम सुक्खू करेंगे अध्यक्षता: यादविंद्र गोमा
हिमाचल प्रदेश में 23 सितंबर को राज्य स्तरीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर ‘हिम औषधम’ की शुरुआत की जाएगी और आयुर्वेद AIIMS को लेकर भी मंत्री ने जानकारी दी।
- विजयपुर में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य शिविर, 352 लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण
बिलासपुर के विजयपुर स्थित चेतना संस्था में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 352 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंसर सहित कई अन्य रोगों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
- चढ़ियार में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, अनुराग शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
बैजनाथ के चढ़ियार में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 15 जोनों की करीब 540 छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और कुश्ती में हिस्सा लिया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
- सोलन में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान का शुभारंभ, 100 सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान
MY Bharat सोलन ने SHEDS College में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” संकल्प अभियान के तहत 100 सप्ताह लंबे जागरूकता एवं जनभागीदारी अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
- सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन गंभीर घायल, कुल्लू रेफर
लाहौल के सिस्सू में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर रविवार को कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को केलांग से कुल्लू रेफर किया गया है।
- सीएम सुक्खू ने किया ईलर्जली भवन चरण-II का उद्घाटन, बोले- ₹20 करोड़ की लागत से बना यह जनता का कार्यालय
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय स्थित ईलर्जली भवन चरण-II का उद्घाटन किया। ₹20 करोड़ की लागत से तैयार भवन में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के कार्यालय स्थापित किए गए हैं। सुक्खू ने कहा कि यह किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता का कार्यालय है।
- नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले- ₹50 करोड़ कार्यालय के लिए, लेकिन सेंटर यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस को ₹20 करोड़ नहीं
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने हिमाचल के नए मुख्यमंत्री कार्यालय को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कार्यालय पर करीब ₹50 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं, जबकि सेंटर यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के लिए ₹20 करोड़ उपलब्ध नहीं कराए जा रहे। उन्होंने कार्यालय के फर्नीचर की लागत को लेकर भी सवाल उठाए।
- किन्नौर में सड़क निर्माण के दौरान अचानक विस्फोट, एक मजदूर की मौत; दूसरा गंभीर घायल
किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र दुंमती में सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा छितकुल से करीब 27 किलोमीटर आगे हुआ। विस्फोट के कारणों की जांच भारतीय सेना कर रही है।
- सब्जियों के पूरे सीजन में नहीं मिला लागत के मुताबिक भाव, किसान मायूस; टमाटर, बीन्स और शिमला मिर्च के दाम ने बढ़ाई चिंता
सब्जियों के पूरे सीजन में अपेक्षित दाम नहीं मिलने से किसान मायूस हैं। किसानों के अनुसार बीज, खाद, दवाइयों, मजदूरी और परिवहन की लागत बढ़ी, लेकिन मंडियों में फसलों को उस अनुपात में भाव नहीं मिला। टमाटर, बीन्स और शिमला मिर्च के दाम किसानों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं।
- शिमला में दो साल की बच्ची पर लावारिस कुत्ते का हमला, 25 मीटर तक घसीटकर ले गया; IGMC में उपचार जारी
शिमला के रुल्दूभट्ठा के शांकली क्षेत्र में दो साल की बच्ची पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची को काटते और नोचते हुए करीब 25 मीटर दूर तक ले गया। लोगों ने बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाकर IGMC पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
- बालीवाल में एक साल में दिखेगा विकास का बड़ा बदलाव, 125 करोड़ की योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
ऊना के बालीवाल में अगले एक साल के दौरान करीब 125 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को गति देने की बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने पंजुआणा-पोलियां सड़क के लिए 42 करोड़ रुपये, पंजुआणा में लैब और बल्क ड्रग पार्क के प्रशासनिक भवन सहित शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं का उल्लेख किया।
- घुमारवीं में शिक्षा और खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर, 35 करोड़ से बनेगा इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम
घुमारवीं में शिक्षा, खेल और आधारभूत ढांचे के विस्तार को लेकर सरकार की ओर से विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख किया गया। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि युवाओं के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 47 विद्यालयों के करीब 521 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
- बमसन में गरजे जयराम ठाकुर, बोले- 4700 किलोमीटर सड़क निर्माण का रिकॉर्ड न टूटा है, न टूटेगा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के बमसन क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह में अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने 4700 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का दावा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य हिमाचल को विकास की राह पर आगे ले जाना था। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर भी कई राजनीतिक आरोप लगाए।
- लाहौल-स्पीति में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पदयात्रा, पर्यटन के साथ प्रकृति संरक्षण पर जोर
लाहौल-स्पीति में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को लेकर दारचा से पदयात्रा शुरू की गई है। रवि ठाकुर ने पदयात्रा में शामिल संतों का स्वागत करते हुए पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाओं पर भी जोर दिया।
- नम्होल में 9 से 11 अक्टूबर तक लगेगा पशु मंडी एवं किसान मेला, तैयारियों पर समिति ने की चर्चा
बिलासपुर के नम्होल में इस वर्ष पशु मंडी एवं किसान मेले का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को मेला मैदान में समिति की बैठक हुई। बैठक में पशुपालकों, किसानों और लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
- सोलन की बेटी ज्योति ठाकुर का एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन, जखेड़ से दंघिल पंचायत तक खुशी
सोलन के जखेड़ गांव की बेटी ज्योति ठाकुर का एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन हुआ है। ज्योति जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी उपलब्धि से जखेड़ गांव, दंघिल पंचायत और पूरे सोलन क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
- चम्बा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना बाबा श्री चंद्र जी का 532वां प्रकाशोत्सव, उमड़ा संगत का सैलाब
ऐतिहासिक नगरी चम्बा में बाबा श्री चंद्र जी महाराज का 532वां पावन प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्राचीन मंदिर परिसर में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा लंगर-प्रसाद में भाग लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
- रिवालसर झील परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल, काई और कचरे से बढ़ा हादसे का खतरा
रिवालसर झील परिसर में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सवाल उठाए हैं। झील किनारे जमी काई और कचरे के कारण कई स्थानों पर फिसलन बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को परेशानी हो रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मामला संज्ञान में आने की बात कहते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
- गंगलोह में शहीद लांस दफेदार बलदेव चंद को श्रद्धांजलि, विधायक कटवाल ने किया शौर्य चक्र स्मारक का लोकार्पण
झंडूता के गंगलोह में शहीद लांस दफेदार बलदेव चंद के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक जीत राम कटवाल ने शहीद के नाम पर बने शौर्य चक्र स्मारक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
- चिड़गांव में सिम बंद होते ही खाते से 11 लाख रुपये साफ, 33 यूपीआई ट्रांजेक्शन से ठगी
शिमला के चिड़गांव में 65 वर्षीय व्यक्ति के बैंक खाते से 33 अनधिकृत यूपीआई लेनदेन के जरिए 11 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है। पीड़ित का सिम अचानक बंद हो गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- गोहर के BDO पवन कुमार निलंबित, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनुपालना न करना बना आधार
मंडी जिले के गोहर के खंड विकास अधिकारी पवन कुमार को ग्रामीण विकास विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय आदेश में सक्षम उच्चाधिकारी के वैध निर्देशों का पालन और क्रियान्वयन नहीं करने को कार्रवाई का आधार बताया गया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित है।
- कल्पा का नशा मुक्ति उपचार केंद्र बना नशा प्रभावित लोगों और परिवारों का सहारा
किन्नौर के कल्पा में अक्तूबर 2025 में स्थापित नशा मुक्ति उपचार केंद्र नशा प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के लिए उपचार एवं परामर्श का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। केंद्र में अब तक 272 बाह्य रोगी उपचार सेवाएं दर्ज की गई हैं। अगस्त 2026 में 99 लोगों को उपचार एवं परामर्श सेवाएं दी गईं।
- रैला के एडिट-5 से पानी के रिसाव ने मचाई तबाही, पालचरा में घर और खेत प्रभावित
सैंज के पालचरा गांव में एनएचपीसी पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-2 के एडिट-5 से पानी के अत्यधिक रिसाव से भारी नुकसान की सूचना है। पानी की चपेट में कई घर और खेत आए हैं। ग्रामीणों ने रात में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
- घुमारवीं में भाजपा का धरना जारी, जयराम ठाकुर ने आंदोलनरत कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
घुमारवीं थाना परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का क्रमिक धरना एवं अनशन जारी है। रविवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ता संबंधित शिकायतों पर निष्पक्ष और समान कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- मोबाइल अचानक डार्क मोड में गया, खाते से निकल गए 30 हजार रुपयेमोबाइल अचानक डार्क मोड में गया, खाते से निकल गए 30 हजार रुपये
ऊना के नंगल सलांगड़ी में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। मोबाइल अचानक डार्क मोड में जाने के बाद उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने के साथ बैंक खाते भी बंद करवाए।
- भरेड़ी के रिहायशी मकान से 119 बोतल शराब और बीयर बरामद
हमीरपुर के भरेड़ी में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने एक रिहायशी मकान से 119 बोतल शराब और बीयर बरामद की। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मामले में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
- रिवालसर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 750 खिलाड़ी ले रही हिस्सा
रिवालसर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में मंडी जिले के 25 शिक्षा खंडों से करीब 750 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
- प्रकाश चौधरी बोले- सीएम सुक्खू के दौरे से बल्ह को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 सितंबर को बल्ह के कंसा चौक पहुंचेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करने के साथ क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। कांग्रेस ने दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
- धर्मपुर में ब्लाइंड चोरी का खुलासा, तकनीकी साक्ष्यों से दो आरोपी गिरफ्तार
धर्मपुर पुलिस ने सूने घर में हुई ब्लाइंड चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और करीब 3.14 लाख रुपये का चोरी हुआ सामान बरामद किया।
- हर्ष महाजन का सीएम सुक्खू पर पलटवार, बोले- गुरु गुरु होता है और चेला चेला
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गुरु गुरु होता है और चेला चेला। महाजन ने कांग्रेस की स्थिति को लेकर भी बयान दिया।
- कांगड़ा में 67.62 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, शाहपुर में CIA टीम की कार्रवाई
कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के पास ऑल्टो कार से 67.62 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनके संभावित बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
- चम्बा में घास काटने गई 36 वर्षीय महिला की ढलान से गिरकर मौत, एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों का रोष
चम्बा के कुम्हारूईं गांव में घास काटने गई 36 वर्षीय महिला की ढलान से गिरने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में उपचार और एंबुलेंस मिलने में देरी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- शिक्षण केवल पेशा नहीं, भावी पीढ़ी के निर्माण की जिम्मेदारी: प्रो. चन्द्र कुमार
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षण केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाड़ा में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
- डॉ. राजेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल
भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सोलन की ग्रामीण सड़कों, पेयजल और अन्य समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार से लंबित कार्यों में तेजी लाने की मांग की।
- चम्बा को 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात, चिंतपूर्णी के लिए पहली ई-बस रवाना
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चम्बा को 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात दी। पहली इलेक्ट्रिक बस चम्बा से माता श्री चिंतपूर्णी के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि चम्बा में आने वाले समय में मिड्डी बसें भी चलाई जाएंगी और एचआरटीसी में चालकों-परिचालकों की भर्ती होगी।
- हिमाचल: ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन
हिमाचल सरकार की ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 है। पात्र परिवार संबंधित ग्राम पंचायत या अधिकृत कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। योजना का शुभारंभ 2 अक्टूबर को किया जाएगा।
- राधा अष्टमी पर डिब्केशवर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिव गुफा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधा अष्टमी के पावन पर्व पर नूरपुर के सुलयाली स्थित प्राचीन डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पवित्र स्नान के बाद शिव गुफा में स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
- चम्बा: डलहौजी में मादा भालू के सिर में फंसा प्लास्टिक डिब्बा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डलहौजी के बस स्टैंड क्षेत्र में मादा भालू के सिर में प्लास्टिक का डिब्बा फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने पुलिस और नगर परिषद के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। भालू को ट्रैंक्विलाइज कर डिब्बा हटाने के बाद स्वास्थ्य जांच कर प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
- हिमाचल: कुल्लू में 2.343 किलो चरस के साथ केरल के दो युवक गिरफ्तार
कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.343 किलोग्राम चरस बरामद की है। डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान निजी बस की जांच में केरल के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।