मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

पांवटा साहिब आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक, सालभर का बजट पारित

सार

पांवटा साहिब के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वित्त वर्ष के अनुमानित खर्चों और आय पर चर्चा के बाद बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। चिकित्सालय के लिए जल्द नए भवन के निर्माण की दिशा में भूमि चयन की प्रक्रिया भी जारी है।

TV Incharge

2 मिनट
पांवटा साहिब आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक, सालभर का बजट पारित

एसडीएम द्विज गोयल ने की बैठक की अध्यक्षता, दवाओं, उपकरणों और रखरखाव के लिए बजट में विशेष प्रावधान; जल्द मिलेगा अपना भवन

पांवटा साहिब के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल ने की। बैठक में चिकित्सालय के सुचारू संचालन, आगामी वर्ष के वित्तीय रोडमैप और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक के दौरान चिकित्सालय के सालभर के अनुमानित खर्चों और आय का लेखा-जोखा समिति के समक्ष रखा गया। आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। रोगी कल्याण समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भी बैठक में अपने सुझाव रखे।

एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सालय के रखरखाव, आवश्यक आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसका उद्देश्य मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं में सुधार किया जा सके।

उन्होंने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पांवटा साहिब को जल्द अपना भवन उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। लंबे समय से यह चिकित्सालय किराये के भवन में संचालित हो रहा है, जहां आवश्यक सुविधाओं और पर्याप्त स्थान के अभाव के कारण मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

बैठक में समिति के सदस्यों की ओर से चिकित्सालय की व्यवस्थाओं और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर विभिन्न सुझाव भी रखे गए। प्रशासन ने चिकित्सालय के सुचारू संचालन और रोगियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • पांवटा साहिब
  • आयुर्वेदिक
  • चिकित्सालय
  • रोगी कल्याण
  • बजट
  • स्वास्थ्य सुविधाएं
  • समीक्षा
  • दवाएं

इस खबर को शेयर करें