चम्बा को 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात, चिंतपूर्णी के लिए पहली ई-बस रवाना

चम्बा को 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात, चिंतपूर्णी के लिए पहली ई-बस रवाना
चम्बा को 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात, चिंतपूर्णी के लिए पहली ई-बस रवाना

Published:

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी, जल्द होगी चालकों-परिचालकों की भर्ती; चम्बा में चलेंगी मिड्डी बसें भी

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चम्बा जिला को 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात दी। उन्होंने चम्बा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से पहली इलेक्ट्रिक बस चम्बा से माता श्री चिंतपूर्णी के लिए रवाना हुई। यह बस बनीखेत, दुनेरा, सदवां, नूरपुर, धमेटा और तलवाड़ा होते हुए माता श्री चिंतपूर्णी तक चलेगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। प्रदेश के लिए उपयुक्त बस का प्रोटोटाइप तय करने में काफी समय लगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसों का सफल संचालन हो रहा है और चालकों को इनके संचालन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। ये बसें पर्यावरण के अनुकूल हैं और इनकी 12 साल तक की मेंटिनेंस की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की है।

चम्बा में पहली बार शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्बा में पहली बार 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हुआ है। यह चम्बा के लिए महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चम्बा में मिड्डी बसें भी चलाई जाएंगी। परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए निगम में सरकार जल्द ही चालकों और परिचालकों की भर्ती भी करेगी।

इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद उप मुख्यमंत्री ने बाबा श्री चंद्र जी महाराज के मंदिर में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से 27.41 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे ऑडिटोरियम का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, चम्बा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैयर, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें