समाचार संग्रह: पृष्ठ 25
- 15 अगस्त पर हिमाचल के सरकारी कॉलेज भी रहेंगे खुले, स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी रद्द
हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूलों के साथ सभी सरकारी कॉलेज भी खुले रहेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्राचार्यों को राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण ढंग से मनाने और विद्यार्थियों व स्टाफ की समारोहों में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
- हिमाचल में अवैध और बेतरतीब निर्माण पर सख्ती, सरकार बनाएगी ‘नो कंस्ट्रक्शन जोन’; जाखू हिल्स होंगे संरक्षित
हिमाचल सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए नया ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों को ‘नो कंस्ट्रक्शन जोन’ घोषित किया जाएगा, शिमला के जाखू हिल्स को संरक्षित क्षेत्र बनाया जाएगा और बिना मास्टर प्लान के निर्माण पर सख्ती की जाएगी।
- बिलासपुर की 62 ग्राम पंचायतें बनीं टीबी मुक्त, उपायुक्त राहुल कुमार ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बिलासपुर की 62 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत अभियान को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
- उपायुक्त राहुल कुमार ने किया केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं का दौरा, स्कूल भवन और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर दिए अहम आश्वासन
बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं का दौरा कर स्कूल की समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का भरोसा दिया और विद्यार्थियों को करियर, अनुशासन तथा नशा मुक्ति को लेकर प्रेरित किया।
- नाहन के नेचर पार्क अंगनीवाला में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम शुरू
नाहन डिवीजन वन विभाग और रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने नेचर पार्क अंगनीवाला में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्लास्टिक कचरा हटाया गया और पार्क को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण की योजना पर भी चर्चा हुई।
- राजनगर-भंडार सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने CM सुक्खू से लगाई गुहार, नाबार्ड से जल्द बजट जारी करने की मांग
चंबा जिले की ग्राम पंचायत रूपणी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांग पत्र सौंपकर राजनगर-भंडार सड़क के निर्माण के लिए नाबार्ड से जल्द धनराशि जारी करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन दशक से सड़क अधूरी पड़ी है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर सातों ट्रेनें बहाल करने की मांग तेज, 15 दिन में फैसला नहीं तो दिल्ली में प्रदर्शन की चेतावनी
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर सभी सात जोड़ी ट्रेनों की बहाली में देरी को लेकर कांगड़ा में विरोध बढ़ रहा है। रेल बहाली संघर्ष समिति ने 15 दिन के भीतर ट्रेनें शुरू नहीं होने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
- ऊना क्षेत्रीय अस्पताल की व्यवस्थाओं पर डिप्टी सीएम की समीक्षा, मरीजों के लिए मिलेंगी दो फुली लोडेड एंबुलेंस
ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए दो फुली लोडेड एंबुलेंस उपलब्ध करवाने और स्टाफ की कमी दूर करने का आश्वासन दिया।
- रामपुर-ननखड़ी की पांच बेटियों ने NEET UG 2026 में लहराया परचम, सम्मान समारोह में हुआ अभिनंदन
रामपुर-ननखड़ी क्षेत्र की पांच छात्राओं ने NEET UG 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने सम्मान समारोह आयोजित कर नीट, जेईई और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
- बिलासपुर से PWD हॉर्टिकल्चर सब-डिविजन नादौन शिफ्ट करने पर भड़के विधायक त्रिलोक जम्वाल, सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप
बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने PWD के हॉर्टिकल्चर सब-डिविजन को बिलासपुर से नादौन शिफ्ट करने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर संस्थानों को बंद करने और मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।
- शिमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेलमेट में छिपाकर लाई जा रही 9 ग्राम हेरोइन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
शिमला स्पेशल सेल पुलिस ने शोघी बैरियर पर कार्रवाई करते हुए हेलमेट की इनर पैडिंग में छिपाई गई करीब 9 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
- राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को तनाव मुक्त जीवन के दिए टिप्स
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में छात्र-छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और मानसिक समस्याओं पर खुलकर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया गया।
- IIT मंडी में न्यूरोसाइंस और पाणिनीय व्याकरण पर हुआ मंथन, वैदिकगण संस्था ने शोधार्थी मोहन पाण्डेय से की शिष्टाचार भेंट
आईआईटी मंडी में न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में शोधरत डॉक्टोरल शोधार्थी मोहन पाण्डेय से वैदिकगण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वत्स देशराज शर्मा ने मुलाकात की। बैठक में भाषा, मस्तिष्क विज्ञान, पाणिनीय व्याकरण और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
- कुल्लू अस्पताल में रजनी शर्मा मौत मामला फिर गरमाया, न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू
कुल्लू अस्पताल में रजनी शर्मा उर्फ मंजू की मौत मामले को लेकर पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। रथ मैदान में आमरण अनशन शुरू करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
- सिरमौर पहुंची गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा, माजरा और धौलाकुआं में निकली भव्य शोभायात्रा
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा सिरमौर पहुंची। माजरा और धौलाकुआं में आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
- हिमाचल कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, कसौली में 16-17 अगस्त को होगी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतिक बैठक
हिमाचल कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 16 और 17 अगस्त को कसौली में आयोजित होगी, जिसमें केसी वेणुगोपाल सहित वरिष्ठ नेता संगठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
- CM सुक्खू का सुधीर शर्मा पर हमला, बोले- आय के सभी स्रोत करें सार्वजनिक; बेनामी संपत्ति मिली तो होगी जब्ती
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा से अपनी आय और संपत्ति के सभी स्रोत सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में बेनामी या आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर उसे जब्त कर गरीबों के हित में इस्तेमाल किया जाएगा।
- हमीरपुर पुलिस के हैड कांस्टेबल रवि ठाकुर को मिला डीजी डिस्क अवार्ड, 400 अपराधियों की गिरफ्तारी में निभाई अहम भूमिका
हमीरपुर पुलिस के पीओ सेल में तैनात हैड कांस्टेबल रवि ठाकुर को वर्ष 2023 के उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि पीओ सेल की टीम ने अब तक करीब 400 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
- कंगना रनौत का वामपंथी विचारकों पर हमला, बोलीं- हर व्यक्ति को अपनी विचारधारा चुनने का अधिकार
मंडी सांसद कंगना रनौत ने एक वीडियो संदेश में कथित वामपंथी विचारकों और समाज के ठेकेदारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी विचारधारा और जीवनशैली चुनने का अधिकार है तथा किसी के बदलाव को लेकर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए।
- हिमाचल के नशा मुक्ति केंद्रों पर सख्ती, सभी जिलों में होंगे औचक निरीक्षण; कमियां मिलने पर होगी कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड ने प्रदेशभर के नशा मुक्ति केंद्रों के औचक निरीक्षण का अभियान शुरू कर दिया है। बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर के केंद्रों के निरीक्षण में कई कमियां सामने आई हैं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
- राकेश जम्वाल का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- हिमाचल में लोकतंत्र नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध का शासन
हिमाचल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध, लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग और भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की नीतियों का विरोध जारी रखेगी।
- ऊना से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी; हरित हिमाचल की दिशा में बड़ा कदम
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना आईएसबीटी से इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। पहली बस को डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम के लिए रवाना किया गया। सरकार ने ऊना जिले के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई हैं और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया गया है।
- बिलासपुर में एक दिन में 232 ग्राम चिट्टा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क पर कसा शिकंजा
बिलासपुर पुलिस ने घुमारवीं क्षेत्र में एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में 232 ग्राम चिट्टा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के जरिए पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।
- हिमाचल जल शक्ति विभाग में पैरा स्टाफ भर्ती शुरू: 8वीं-ITI पास युवाओं के लिए मौका, ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित
हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग ने पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और पैरा बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 8वीं से आईटीआई पास अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट, अनुभव और कौशल परीक्षण के आधार पर होगा।
- LADC व्यवस्था के विरोध में ऊना बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, वकीलों ने निकाली आक्रोश रैली; उग्र आंदोलन की चेतावनी
लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) व्यवस्था के विरोध में ऊना बार एसोसिएशन ने जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था से स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करने वाले और युवा वकीलों के रोजगार पर असर पड़ रहा है तथा सरकार से एलएडीसी प्रणाली की समीक्षा की मांग की।
- सतपाल रायजादा के बयान पर BJP का पलटवार: 'राम मंदिर के लिए सरकारें तक कुर्बान कीं, कांग्रेस बताए 1966 में साधु-संतों पर किसने चलवाई गोलियां'
पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के बयान पर भाजपा प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर सनातन परंपराओं के विरोध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन लाखों कारसेवकों के संघर्ष का परिणाम है और गुरु रविदास कलश यात्रा को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
- हिमाचल में 230 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे: ₹10 हजार से ज्यादा बिल बकाया पर Smart Meter ने खुद की कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालाअंब में 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम के जरिए 230 घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्वतः काट दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया बिल और 250 रुपये री-कनेक्शन शुल्क जमा करने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल होगी।
- हिमाचल में उद्योगों को बड़ी राहत: अब 1 महीने में मिलेगी Pollution NOC, देरी होने पर आवेदन स्वतः होगा मंजूर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पॉल्यूशन एनओसी जारी करने की समय सीमा एक माह तय कर दी है। तय अवधि में एनओसी जारी नहीं होने पर आवेदन स्वतः स्वीकृत माना जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
- हिमाचल पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर बवाल: मंडी के युवाओं ने सरकार से मांगी एकमुश्त आयु छूट
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर मंडी के युवाओं ने सरकार से एकमुश्त आयु छूट (One-Time Relaxation) की मांग की है। उनका कहना है कि कट-ऑफ तिथि के कारण कई पात्र अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए हैं, इसलिए सभी योग्य युवाओं को अवसर दिया जाए।
- हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: CBI की फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई की तैयारी, आरोपियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई अब फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्द सुनवाई कराने की तैयारी में है। चार साल पुराने इस मामले में 88 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है और अब ट्रायल में तेजी आने की संभावना है।
- Harmony of the Pines विवाद में नया मोड़: दो महिला कांस्टेबलों ने कमांडेंट के खिलाफ शिकायत वापस ली
हिमाचल प्रदेश पुलिस के बैंड 'हार्मनी ऑफ द पाइन्स' विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। दो महिला कांस्टेबलों ने कमांडेंट के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत महिला पुलिस थाना शिमला से वापस ले ली है। हालांकि गायक गोपी जैक्स के खिलाफ दर्ज मामला अभी भी जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत जारी है।
- हिमाचल Weather Update: 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट; 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
हिमाचल प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 2 से 8 अगस्त तक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
- HRTC की नई SOP लागू: बिना टिकट यात्रा की शिकायत पर मिलेगा 5 गुना इनाम, गड़बड़ी करने वाले परिचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने बसों में बिना टिकट यात्रा और टिकटिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए नई एसओपी लागू कर दी है। अब सही शिकायत करने वाले यात्री को टिकट राशि का पांच गुना इनाम मिलेगा, जबकि गड़बड़ी करने वाले परिचालकों पर चार्जशीट, निलंबन या सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई हो सकती है।
- Hirgul Maharaj Temple Fire: चौपाल में आग से राख हुआ शिरगुल महाराज मंदिर, 21 सितंबर को होनी थी शिखा स्थापना
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल के चिऊना लिंगजार गांव में छह वर्षों की मेहनत से बना शिरगुल महाराज मंदिर आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। 21 सितंबर को मंदिर की शिखा स्थापना होनी थी। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
- हिमाचल शिक्षा विभाग की आज अहम बैठक: शिक्षकों की 14 मांगों, पदोन्नति, युक्तीकरण और क्षतिग्रस्त स्कूलों पर होंगे बड़े फैसले
हिमाचल प्रदेश में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक होगी। बैठक में शिक्षकों की 14 सूत्रीय मांगों, लंबित पदोन्नतियों, युक्तीकरण, रिक्त पदों को भरने और मानसून में क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत जैसे अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।
- हिमाचल में बारिश का कहर: कुल्लू के निरमंड में स्कूल भवन ध्वस्त, फ्लैश फ्लड से 500 से अधिक सेब के पौधे तबाह
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कुल्लू के निरमंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से एक सरकारी स्कूल भवन ध्वस्त हो गया, 500 से अधिक सेब के पौधे नष्ट हो गए और कई मकान व गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं शिमला के ठियोग में मलबा गिरने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
- शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टला, भाजपा-कांग्रेस सदस्य नहीं पहुंचे; अब नई तारीख करेगा प्रशासन तय
शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को भाजपा और कांग्रेस सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो सका। अब जिला प्रशासन नई तारीख घोषित करेगा। दोनों दलों के बीच बहुमत की जंग में निर्दलीय सदस्य निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
- नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल पर सियासत तेज: राकेश पठानिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- 4 साल ताला लटका रहा अस्पताल
नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता एवं पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया ने कांग्रेस सरकार और पूर्व विधायक अजय महाजन पर अस्पताल को चार वर्षों तक शुरू नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्वीकृति तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों से मिली थी।
- हिमाचल में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नई नीति जल्द, CM सुक्खू बोले- हितों की सुरक्षा करेगी सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा में घोषणा की कि हिमाचल सरकार जल्द आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए नई नीति लाएगी। प्रदेश में 26,724 कर्मचारी आउटसोर्स व्यवस्था के तहत कार्यरत हैं और सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए व्यावहारिक एवं न्यायसंगत नीति तैयार कर रही है।
- किन्नौर कैलाश यात्रा 2026: चार दिनों में 960 श्रद्धालु रवाना, 10 अगस्त तक के ऑनलाइन स्लॉट ढाई घंटे में फुल
30 जुलाई से शुरू हुई किन्नौर कैलाश यात्रा में पहले चार दिनों में 960 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं। 5 से 10 अगस्त तक के सभी ऑनलाइन स्लॉट ढाई घंटे में बुक हो गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण के बाद तंगलिंग बेस कैंप से टोकन लेना अनिवार्य होगा।
- चंबा मनरेगा घोटाला: 55 लाख की अनियमितताओं में वन विभाग के 22 अधिकारी-कर्मचारी विजिलेंस के रडार पर
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मनरेगा कार्यों में 55 लाख रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में वन विभाग के 22 अधिकारी और कर्मचारी विजिलेंस के रडार पर हैं। विभागीय और तकनीकी जांच में 41 में से 32 कार्यों में गड़बड़ियां सामने आने के बाद विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
- हमीरपुर में अगले माह शुरू होगा स्ट्रीट फूड पार्क, एक ही जगह मिलेगा हिमाचली धाम से लेकर फास्ट फूड तक का स्वाद
हमीरपुर के हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में अगले माह स्ट्रीट फूड पार्क शुरू होने जा रहा है। यहां हिमाचली धाम, सिड्डू, मक्की की रोटी, सरसों का साग सहित फास्ट फूड और कॉन्टीनेंटल व्यंजन उपलब्ध होंगे। बच्चों के लिए प्ले जोन और फॉरेस्ट थीम पर मुख्य प्रवेश द्वार भी तैयार किया जा रहा है।
- सुजानपुर: ग्राम सभा में पहुंचे विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, बोले- पंचायत ही गांव की सरकार; नशामुक्त विधानसभा बनाने का लिया संकल्प
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ग्राम पंचायत दई दा नॉन की ग्राम सभा में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ पंचायत विकास पर चर्चा की और नशामुक्त सुजानपुर बनाने का आह्वान किया। विधायक ने जरूरतमंद युवाओं के नशा मुक्ति उपचार का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की भी घोषणा की।
- Paper Leak पर सख्त कानून लागू: अब 10 साल तक की जेल, 10 करोड़ जुर्माना; हमीरपुर के छात्रों-शिक्षकों ने किया स्वागत
केंद्र सरकार का पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट कानून-2026 पूरे देश में लागू हो गया है। नए कानून में पेपर लीक, एआई आधारित धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड और परीक्षा में धांधली करने वालों के लिए 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
हमीरपुर के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने इसे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने वाला अहम कदम बताया।
- किन्नौर के शिपकी ला में आज भी 1697 की वस्तु विनिमय परंपरा कायम, बिना नकद और डिजिटल भुगतान के होता है भारत-चीन सीमा व्यापार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित शिपकी ला में भारत-चीन सीमा व्यापार आज भी 1697 की ऐतिहासिक वस्तु विनिमय संधि के तहत संचालित होता है। यहां नकद या डिजिटल भुगतान नहीं, बल्कि सामान के बदले सामान का आदान-प्रदान किया जाता है। छह साल बाद दोबारा शुरू हुए इस व्यापार में केवल सीमावर्ती गांवों के पंजीकृत व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं।
- मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया पारंपरिक मिंजर शोभायात्रा का नेतृत्व, रावी में मिंजर विसर्जन के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का समापन
चंबा में आयोजित सप्ताहभर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समापन हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए रावी नदी में मिंजर विसर्जन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की।
- सिरमौर में खस्ताहाल सड़कों के विरोध में रोष पदयात्रा, ग्रामीणों ने सरकार और विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
सिरमौर जिले के भंगानी साहिब और ट्रांसगिरी क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष पदयात्रा शुरू कर दी है। जिला परिषद सदस्य शिवानी मेहरा और श्री पांवटा साहिब विकास मंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़कों की जल्द मरम्मत की मांग करते हुए सरकार और संबंधित विभाग को चेतावनी दी है।
- नालागढ़ के युवक का शव पंजाब की नहर से बरामद, ट्रक का टायर लेने निकला था घर से
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ निवासी 40 वर्षीय रजनीश गौतम का शव पंजाब की एक नहर से बरामद हुआ है। वह दो दिन पहले ट्रक का टायर लेने अंबाला गए थे, जिसके बाद लापता हो गए थे। उनकी कार पहले घनौली के पास लावारिस मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- बिलासपुर में सीवरेज लाइन पर हैंडपंप लगाने का विवाद, भाजपा ने जल शक्ति विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
बिलासपुर नगर परिषद के वार्ड-9 में सीवरेज लाइन के ऊपर हैंडपंप लगाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा नेताओं ने जल शक्ति विभाग पर तकनीकी नियमों की अनदेखी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
- बघाट बैंक को ₹20 करोड़ की वित्तीय सहायता पर मुख्यमंत्री सुक्खू का जताया आभार, खाताधारकों का पैसा सुरक्षित रहने की उम्मीद
द बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बैंक के पुनरुद्धार के लिए ₹20 करोड़ की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस कदम से हजारों खाताधारकों और शेयरधारकों का विश्वास कायम हुआ है।
- नाहन मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भाजपा का हमला, डॉ. राजीव बिंदल बोले- जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं के बदहाल होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन जैसी सेवाएं प्रभावित हैं, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
- निजी बस ऑपरेटरों का सरकार पर दोहरे मापदंड का आरोप, SRT वसूली को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ ने स्पेशल रोड टैक्स (SRT) की वसूली में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए सरकार और परिवहन विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने एचआरटीसी पर बकाया एसआरटी की जानकारी सार्वजनिक करने और निजी ऑपरेटरों के लिए वित्तीय राहत की मांग की है।
- बिक्रम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- पोस्टिंग में भ्रष्टाचार, घोटालों और मामलों पर सरकार मौन
भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल सरकार पर भ्रष्टाचार, राजनीतिक पक्षपात और प्रशासनिक विफलता के आरोप लगाए। उन्होंने पोस्टिंग में अनियमितताओं, विभिन्न मामलों में कार्रवाई न होने और युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे न करने को लेकर सरकार को घेरा।
- चंबा मेडिकल कॉलेज में लगेगी 3 टेस्ला MRI मशीन, 40 स्टाफ नर्सों की होगी तैनाती: CM सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा मेडिकल कॉलेज में 3 टेस्ला MRI मशीन, 20 ICU बेड और 40 स्टाफ नर्सों की तैनाती की घोषणा की। उन्होंने फैकल्टी को मजबूत करने के लिए नियमों में छूट देने और भविष्य में रोबोटिक सर्जरी व चिकित्सकों की विदेश एक्सपोजर विजिट की योजना पर भी जोर दिया।
- CM सुक्खू ने चंबा को दी 333.25 करोड़ की सौगात, 26 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा विधानसभा क्षेत्र में 333.25 करोड़ रुपये की लागत वाली 26 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 200 बेड के मेडिकल कॉलेज भवन, सड़क, पुल, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
- सुजानपुर में युवक का आरोप- बाइक सवार ने दो बार मारी टक्कर, पैर टूटने के बाद पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
हमीरपुर के सुजानपुर में एक व्यक्ति ने बाइक सवार पर दो बार टक्कर मारने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। हादसे में उसकी टांग और पैर टूट गए तथा इलाज पर अब तक एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
- श्रावण में श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश के बीच 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन महीने के चलते पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
- मिंजर मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला बड़ा मंच, 16 स्टॉलों पर दिखी चंबा की कला और आत्मनिर्भरता
ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में इस वर्ष प्रशासन ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए विशेष पहल की है। मेले में लगाए गए 16 स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित और बेचने का अवसर मिला है।
इन स्टॉलों पर चंबा चप्पल, पारंपरिक अचार, ऊनी उत्पाद, क्रोशिया सामान और सजावटी वस्तुएं लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
- बिलासपुर में AAP ने शुरू किया ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा
आम आदमी पार्टी की बिलासपुर विधानसभा इकाई ने रविवार को ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ की शुरुआत की। कॉलेज चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से सदस्यता लेने और पार्टी की विचारधारा से जुड़ने की अपील की।
जिला अध्यक्ष नंदलाल चंदेल ने दावा किया कि वर्ष 2027 में हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर योजनाएं लागू की जाएंगी।
- आईआईटी मंडी के 20 साल के अध्ययन का खुलासा: धान की खेती से पंजाब में गहराता जा रहा भूजल संकट
आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों के 20 वर्षीय अध्ययन में पंजाब के भूजल संकट को लेकर गंभीर खुलासा हुआ है। शोध के अनुसार धान आधारित खेती और सिंचाई के लिए भूजल के लगातार दोहन से कई जिलों में जल भंडारण तेजी से घटा है। अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि खेती और सिंचाई व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया तो भविष्य में पंजाब में सिंचाई और पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है।
- हिमाचल में रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, कई ट्रेनें लेट; दौलतपुर चौक-अंबाला पैसेंजर 31 अगस्त तक रद्द
हिमाचल प्रदेश में रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस, हिमाचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि दौलतपुर चौक-अंबाला छावनी पैसेंजर ट्रेन को पटरी मरम्मत कार्य के चलते 31 अगस्त तक फिर से रद्द कर दिया गया है।
- जन्मदिन पर सुधीर शर्मा की जनसेवा, सरकार पर साधा निशाना; बोले- जांच से नहीं डरता, धर्मशाला का विकास मेरी प्राथमिकता
धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने जन्मदिन जनसेवा के रूप में मनाते हुए दिव्यांग बच्चों और जरूरतमंदों की सहायता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर आपदा राहत, विकास कार्यों और जांच को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें किसी भी जांच से डर नहीं है।
- ग्राम पंचायत लोंगणी ने लागू किए नए नियम, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और ताश खेलने पर लगेगा जुर्माना
मंडी जिले के धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत लोंगणी ने सामाजिक अनुशासन और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नए नियम लागू किए हैं। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, ताश खेलने और अन्य गतिविधियों पर जुर्माना तय किया गया है, जबकि किरायेदारों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
- 33 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रेडियोलॉजी HOD डॉ. दिनेश शर्मा, निजीकरण से बचाया था विभाग
डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन के रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा 33 वर्षों की सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके नेतृत्व में रेडियोलॉजी विभाग का निजीकरण टला और हजारों मरीजों को सरकारी दरों पर जांच सुविधा मिलती रही।
- हिमाचल में HPMC खरीदेगा C-ग्रेड सेब, MIS ऐप पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; रोहड़ू, जुब्बल और चौपाल में खुलेंगे कलेक्शन सेंटर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेब सीजन 2026-27 में C-ग्रेड सेब की खरीद का जिम्मा HPMC को सौंपा है। खरीद प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है और किसानों के लिए MIS ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पहले चरण में रोहड़ू, जुब्बल और चौपाल में एप्पल कलेक्शन सेंटर शुरू किए जाएंगे।
- सुजानपुर के डुहुक पंचायत में ग्राम सभा आयोजित, स्वच्छता, जल संरक्षण और नशा मुक्ति पर लिया गया सामूहिक संकल्प
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुहुक के कसीरी गांव में आयोजित ग्राम सभा में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। पंचायत ने ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।
- हरोली को मिली बड़ी सौगात: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने HRTC के नए क्षेत्रीय कार्यालय और इलेक्ट्रिक बस सेवा का किया शुभारंभ
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में HRTC के नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान इलेक्ट्रिक बस सेवा और नई दिल्ली के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1000 नई बसें खरीदी जाएंगी और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाया जाएगा।
- लडभड़ोल बस स्टैंड पर युवाओं की अनोखी पहल, गंदे वाटर कूलर और पानी की टंकी की खुद की सफाई
लडभड़ोल बस स्टैंड पर लंबे समय से गंदे पड़े वाटर कूलर और पानी की टंकी की स्थानीय युवाओं ने स्वैच्छिक श्रमदान से सफाई की। इसके बाद लोगों ने प्रशासन से यात्रियों के लिए आधुनिक वाटर फिल्टर लगाने की मांग उठाई।
- चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज में देरी से मरीज की मौत, ट्रैफिक जाम में फंसे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ; परिजनों का प्रदर्शन
चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार में देरी के आरोप के बीच एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि मिंजर मेले के कारण ट्रैफिक जाम में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ फंस गए, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
- चंबा-पठानकोट NH पर टिप्पर और निजी बस की टक्कर, लंबा जाम; प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी फंसे
चंबा के भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिप्पर और निजी बस की आमने-सामने टक्कर के बाद लंबा जाम लग गया। हादसे से कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई और प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, नुकसान का लिया जायजा; हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का किया ऐलान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण करते हुए जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की बात कही।
- चंबा में जल शक्ति विभाग की बिलिंग व्यवस्था पर उठा सवाल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सौंपा ज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चंबा पहुंचे उपमुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को चंबा संघर्ष समिति ने ज्ञापन सौंपकर जल शक्ति विभाग की बिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता, नियमित मासिक बिलिंग और मीटर का खर्च विभाग द्वारा वहन किए जाने की मांग उठाई।
- श्री नैना देवी में श्रद्धालुओं की इनोवा सड़क से नीचे गिरी, 5-6 लोग सवार; बड़ा हादसा टला
बिलासपुर स्थित श्री नैना देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की इनोवा कार सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में 5-6 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।
- हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: बिना पंजीकरण घरेलू बंटवारा मान्य नहीं, साझा जमीन पर नहीं होगा एकाधिकार
हिमाचल हाई कोर्ट ने भूमि विवाद के एक मामले में स्पष्ट किया है कि नए कानूनी अधिकार तय करने वाले घरेलू बंटवारे का पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण ऐसे दस्तावेज अदालत में साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- चंबा में बड़ा हादसा टला: चालक के उतरते ही खुद चल पड़ी बस, रावी नदी किनारे हवा में लटकी
चंबा के दुनाली बस स्टैंड पर एक बस चालक के उतरने के बाद अचानक खुद चल पड़ी और रावी नदी किनारे हवा में लटक गई। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
- 2027 चुनाव से पहले हिमाचल में AAP का बड़ा दांव, 68 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू किया सदस्यता अभियान
2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने का दावा कर रही है।
- मिंजर मेले में खेलों का रोमांचक समापन: फुटबॉल में होशियारपुर FC और वॉलीबॉल में पंजाब टीम बनी चैंपियन
चंबा के अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का शानदार समापन हुआ। फुटबॉल में होशियारपुर FC ने डीएफए तरनतारन को 2-1 से हराकर खिताब जीता, जबकि वॉलीबॉल में पंजाब टीम ने पुखरी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
- शिमला के भट्टाकुफर में ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, सड़क जाम होने से सेब सीजन प्रभावित
शिमला के भट्टाकुफर में रविवार सुबह एक ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर फंस गया, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसका असर सेब सीजन पर पड़ा और मंडियों की ओर जा रहे कई ट्रक जाम में फंस गए।
- HRTC की ‘प्रथम दर्शन योजना’ बनी श्रद्धालुओं के लिए वरदान, करसोग से मां शिकारी मंदिर तक सीधी बस सेवा से बढ़ा राजस्व
हिमाचल सरकार की ‘प्रथम दर्शन योजना’ के तहत HRTC की सीधी बस सेवा से करसोग से मां शिकारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हुई है। योजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है और HRTC के राजस्व में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
- HPRCA ने स्पेशल एजुकेटर भर्ती परीक्षा का परिणाम किया घोषित, 469 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्पेशल एजुकेटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 191 पदों के लिए 469 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सत्यापन 20 और 26 अगस्त को आयोग परिसर में होगा।
- भ्रष्टाचार पर सख्त मुख्यमंत्री सुक्खू, बोले- दोषी चाहे कितना भी बड़ा हो, नहीं बख्शा जाएगा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
- हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: अब शेयर मार्केट की तर्ज पर बिकेगी 1572 मेगावाट बिजली, बढ़ेगा राजस्व
हिमाचल प्रदेश सरकार 146 जलविद्युत परियोजनाओं से मिलने वाली 1572 मेगावाट बिजली को बाजार की मांग और कीमत के अनुसार बेचेगी। पावर ट्रेडिंग कंपनियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे राज्य का राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य है।
- हिमाचल में बारिश का कहर जारी: कुमारसैन में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त, धर्मशाला में लैंडस्लाइड से दो युवक घायल
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। कुमारसैन में भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि धर्मशाला में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से दो युवक घायल हुए। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है।
- जल जीवन मिशन पर उपमुख्यमंत्री का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- 1227 करोड़ रुपये रोके, हिमाचल की कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर जल जीवन मिशन के 1227 करोड़ रुपये रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फंड नहीं मिलने से कई पेयजल योजनाएं और ठेकेदारों का भुगतान प्रभावित हुआ है।
- सोलन में ईमेल से ब्लास्ट की धमकी के बाद हाई अलर्ट, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों की बढ़ाई गई सुरक्षा
सोलन जिले में ईमेल के जरिए ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। आर्मी स्कूल डगशाई, एसडीएम कार्यालय कसौली, नगर निगम सोलन और कुछ स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी है।
- खिलाड़ियों के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, D.El.Ed. स्पोर्ट्स कोटे की काउंसलिंग 5 और 6 अगस्त को
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डी.एल.एड. सीईटी-2026 के स्पोर्ट्स कोटे के तहत चयनित 85 पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित कर दी है। यह प्रक्रिया 5 और 6 अगस्त को धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित होगी।
- किन्नौर में दर्दनाक हादसा: टापरी के पास सतलुज में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
किन्नौर जिले के टापरी के पास शनिवार तड़के एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे सतलुज नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, होमगार्ड और आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किए।
- शिमला में बारिश का कहर: डंगे धंसे, पेड़ गिरे; त्वरित कार्रवाई से शाम तक बहाल हुए सभी मार्ग
लगातार बारिश के कारण शिमला के कई इलाकों में डंगे धंसने और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। नगर निगम, प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी प्रभावित मार्ग शनिवार शाम तक बहाल कर दिए गए। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
- 30 लाख का स्वास्थ्य केंद्र 16 महीने से बंद, इलाज के लिए भटक रहे तरेंबली पंचायत के ग्रामीण
मंडी जिले की मकरीड़ी उपतहसील की तरेंबली पंचायत में 30 लाख रुपये की लागत से बना उपस्वास्थ्य केंद्र पिछले 16 महीनों से बंद पड़ा है। स्टाफ की कमी के कारण ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मकरीड़ी और जोगिंदरनगर जाना पड़ रहा है।
- हिमाचल में शिक्षकों के तबादलों से लेकर पदोन्नति तक HGTU ने उठाईं कई मांगें, 15 अगस्त को 5% डीए देने की अपील
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (HGTU) ने शिक्षकों की पदोन्नति, तबादला नीति, नई भर्ती, स्कूल मर्जर और महंगाई भत्ते सहित कई महत्वपूर्ण मांगें सरकार के समक्ष रखी हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कर्मचारियों के हित में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए 15 अगस्त को 5 प्रतिशत डीए देने की भी मांग की।
- कांगड़ा की रक्षा राणा का अंतरराष्ट्रीय मंच पर कमाल, नेपाल में जीता स्वर्ण पदक
कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के गांव कुआली की बेटी रक्षा राणा ने नेपाल के पोखरा में आयोजित एसबीकेएफ (SBKF) अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने 86 किलोग्राम वर्ग में कुल 182 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।
- बिलासपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 24 घंटे में चिट्टे के 5 केस; 43.57 ग्राम हेरोइन बरामद
बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चिट्टे के पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने कुल 43.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 9 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।
- 5 साल पुराने चिट्टा मामले का भगोड़ा आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, सोलन पुलिस की बड़ी सफलता
सोलन पुलिस ने वर्ष 2021 के एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे भगोड़े आरोपी को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने 2025 में भगोड़ा घोषित किया था। अब उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- हिमाचल पुलिस भर्ती: धौलाकुआं में युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, 200 से अधिक अभ्यर्थी ले रहे प्रशिक्षण
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए धौलाकुआं स्थित आईआरबी 6वीं बटालियन परिसर में नि:शुल्क कोचिंग एवं फिजिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अब तक 200 से अधिक युवक-युवतियां इसमें पंजीकरण करा चुके हैं।
- सिरमौर के किसानों को राहत, जिले में पहुंची यूरिया खाद की दूसरी खेप; कई केंद्रों पर वितरण शुरू
खरीफ सीजन के बीच यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे सिरमौर के किसानों के लिए राहत की खबर है। हिमफेड के माध्यम से इंडियन पोटाश लिमिटेड की दूसरी खेप जिले में पहुंच गई है और विभिन्न बिक्री केंद्रों पर यूरिया का वितरण शुरू कर दिया गया है। एनएफएल की खेप भी जल्द आने की उम्मीद जताई गई है।
- शिपकी ला सीमा व्यापार को मिली नई रफ्तार, नमज्ञा में 1.70 करोड़ का छुप्पन ट्रेड मार्ट शुरू
किन्नौर के नमज्ञा में 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बने छुप्पन ट्रेड मार्ट का उद्घाटन करते हुए राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने 2020 के बाद शिपकी ला से सीमा पार व्यापार को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
- सुजानपुर में 125 दिनों के रोजगार की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, नगर परिषद पर वादाखिलाफी का आरोप
हमीरपुर के सुजानपुर में मुख्यमंत्री शहरी विकास गारंटी योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार की मांग को लेकर महिलाओं ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें केवल 22 दिन काम दिया गया, जबकि योजना में 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान है।
- शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, पंजाब-हरियाणा से तीन अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा से अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क के तीन मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच, कॉल डिटेल्स और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए पुलिस ने नेटवर्क का खुलासा किया।
- पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- किसानों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की सराहना करते हुए हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कृषि सब्सिडी बंद करने, खेती की बढ़ती लागत और बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, शिमला में होगी 14वीं विधानसभा के 12वें सत्र की शुरुआत
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त 2026 से शिमला में शुरू होगा। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने 14वीं विधानसभा के 12वें सत्र का आह्वान किया है। सत्र में सरकार महत्वपूर्ण विधेयक और जनहित से जुड़े मुद्दे पेश कर सकती है, जबकि विपक्ष कई अहम विषयों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।