Harmony of the Pines विवाद में नया मोड़: दो महिला कांस्टेबलों ने कमांडेंट के खिलाफ शिकायत वापस ली

Harmony of the Pines विवाद में नया मोड़: दो महिला कांस्टेबलों ने कमांडेंट के खिलाफ शिकायत वापस ली
Harmony of the Pines विवाद में नया मोड़: दो महिला कांस्टेबलों ने कमांडेंट के खिलाफ शिकायत वापस ली

Published:

महिला पुलिस थाना शिमला में दर्ज मानसिक उत्पीड़न की शिकायत वापस, गोपी जैक्स के खिलाफ दर्ज मामला अभी भी जारी

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित बैंड 'हार्मनी ऑफ द पाइन्स' से जुड़े विवाद में नया मोड़ आ गया है। कमांडेंट के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न सहित अन्य आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने वाली दो महिला कांस्टेबलों ने अब अपनी शिकायत वापस ले ली है।

दोनों महिला कांस्टेबल महिला पुलिस थाना शिमला पहुंचीं और अपने बयान दर्ज करवाने के साथ शिकायत वापस लेने का आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने कमांडेंट के खिलाफ दर्ज शिकायत पर आगे की कार्रवाई समाप्त कर दी।

कमांडेंट के खिलाफ विवाद समाप्त

कुछ दिन पहले दोनों महिला कांस्टेबलों ने महिला पुलिस थाना शिमला में शिकायत देकर कमांडेंट पर मानसिक उत्पीड़न सहित अन्य आरोप लगाए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की थी।

अब शिकायत वापस लिए जाने के बाद कमांडेंट के खिलाफ चल रही यह कार्रवाई समाप्त हो गई है।

गोपी जैक्स के खिलाफ मामला अभी भी जारी

हालांकि, पुलिस बैंड से जुड़े पूरे प्रकरण में गायक गोपी जैक्स के खिलाफ दर्ज मामला अभी भी कायम है।

पुलिस के अनुसार बैंड के ही एक अन्य कांस्टेबल ने गोपी जैक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और इस मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पूरे प्रकरण में आगे की कार्रवाई केवल इसी मामले में चल रही है।

सामाजिक पहलों को लेकर भी चर्चा में रहे कमांडेंट

जिस कमांडेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, वे हाल के महीनों में अपनी सामाजिक पहलों के कारण भी चर्चा में रहे हैं।

उनकी पहल पर जुन्गा स्थित पुलिस बटालियन में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे करीब 650 युवक-युवतियों को लगभग एक महीने तक प्रतिदिन दो समय का निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क पुलिस भर्ती कोचिंग भी संचालित की जा रही है।

इसके अतिरिक्त जुन्गा क्षेत्र की 22 पंचायतों के जरूरतमंद बच्चों के लिए ई-डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने की पहल भी की जा रही है, ताकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का लाभ मिल सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें