HRTC की नई SOP लागू: बिना टिकट यात्रा की शिकायत पर मिलेगा 5 गुना इनाम, गड़बड़ी करने वाले परिचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published:

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने टिकटिंग व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए लागू किए नए नियम, बिना वैध टिकट यात्रा करने पर यात्रियों से 500 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने बसों में बिना टिकट यात्रा और टिकट जारी करने में होने वाली अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत टिकटिंग में गड़बड़ी करने वाले परिचालकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, जबकि सही शिकायत करने वाले यात्रियों को टिकट राशि का पांच गुना इनाम दिया जाएगा।

गड़बड़ी करने वाले परिचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई

नई एसओपी के अनुसार यदि कोई परिचालक टिकट जारी नहीं करता, कम राशि का टिकट देता है, टिकट दोबारा जारी (री-इश्यू) करता है, गलत पंचिंग करता है या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हर यात्री को वैध टिकट देना होगा अनिवार्य

एसओपी में परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक यात्री को निर्धारित किराए के अनुसार वैध टिकट जारी किया जाए।

यदि किसी बच्चे की आयु को लेकर संदेह हो, तो निगम के राजस्व हितों को ध्यान में रखते हुए अधिक किराए वाला टिकट जारी करने का प्रावधान भी रखा गया है।

कार्रवाई तय करते समय किराए की राशि, बस में यात्रियों की संख्या और परिचालक के पूर्व सेवा रिकॉर्ड को भी ध्यान में रखा जाएगा।

सही शिकायत करने वाले यात्री को मिलेगा 5 गुना इनाम

नई व्यवस्था में यात्रियों को भी टिकटिंग व्यवस्था की निगरानी में भागीदार बनाया गया है।

यदि कोई यात्री बिना टिकट यात्रा की शिकायत हेल्पलाइन 1100 या अन्य अधिकृत माध्यम से करता है और जांच में शिकायत सही पाई जाती है, तो उसे जारी न किए गए टिकट की राशि का पांच गुना पुरस्कार दिया जाएगा।

बिना टिकट यात्रा पर 500 रुपये जुर्माना

एसओपी के तहत बिना वैध टिकट यात्रा करते पाए जाने वाले यात्रियों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

एचआरटीसी का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से टिकटिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी, राजस्व की हानि रुकेगी और बसों में अनुशासन भी बेहतर होगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें