नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल शिमला ने शोघी बैरियर पर नाकाबंदी कर दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने शोघी बैरियर पर नाकाबंदी की थी। सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर हेलमेट के अंदर हेरोइन छिपाकर शिमला की ओर आ रहे हैं।
हेलमेट की इनर पैडिंग में छिपाई थी हेरोइन
पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को रोका और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी ध्रुव सलोतरा (23 वर्ष), निवासी शिमला के हेलमेट की इनर पैडिंग के भीतर बेहद सावधानी से छिपाई गई करीब 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 158/2026, दिनांक 02.08.2026 के तहत धारा 21 और 29 एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube