बिलासपुर में AAP ने शुरू किया ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

बिलासपुर में AAP ने शुरू किया ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा
बिलासपुर में AAP ने शुरू किया ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

Published:

कॉलेज चौक से अभियान की शुरुआत, जिला अध्यक्ष नंदलाल चंदेल बोले- दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में लागू करेंगे विकास मॉडल

आम आदमी पार्टी (AAP) की बिलासपुर विधानसभा इकाई ने रविवार को शहर के कॉलेज चौक से ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ का आगाज किया। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैनोपी और पार्टी बैनर लगाकर आम जनता से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल चंदेल ने की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और रोजगार जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

उन्होंने दावा किया कि अगर वर्ष 2027 में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो प्रदेश में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाएंगे और लोगों को समान विकास का लाभ मिलेगा।

झंडूता में होगी कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक

नंदलाल चंदेल ने बताया कि आगामी 6 अगस्त को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत झंडूता विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान को और तेज करने तथा आगामी संगठनात्मक रणनीति तैयार करने पर चर्चा की जाएगी।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष स्वप्न ठाकुर, जिला संगठन मंत्री सतीश शर्मा, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज राजनकांत शर्मा, बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष आशीष गौतम सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें