हिमाचल में रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, कई ट्रेनें लेट; दौलतपुर चौक-अंबाला पैसेंजर 31 अगस्त तक रद्द

Published:

वंदे भारत, हिमाचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं, पटरी मरम्मत के चलते फिर रद्द हुई पैसेंजर ट्रेन

हिमाचल प्रदेश में रेल यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस, हिमाचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से ऊना और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर पहुंचीं। वहीं, दौलतपुर चौक-अंबाला छावनी (वाया चंडीगढ़) पैसेंजर ट्रेन को एक बार फिर 31 अगस्त तक रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों में नाराजगी है।

वंदे भारत और हिमाचल एक्सप्रेस भी रहीं लेट

नई दिल्ली से अंब अंदौरा आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ऊना स्टेशन पर करीब 45 मिनट और अंब अंदौरा स्टेशन पर 30 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, दिल्ली से चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस भी ऊना में 18 मिनट, अंब अंदौरा में 15 मिनट और दौलतपुर चौक में 20 मिनट विलंब से पहुंची।

अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित

गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ऊना और अंब अंदौरा में 45 मिनट तथा अंतिम स्टेशन दौलतपुर चौक पर 30 मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा हरिद्वार-अंब अंदौरा पैसेंजर और रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा पैसेंजर भी निर्धारित समय से काफी देर से चलीं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

31 अगस्त तक रद्द रहेगी दौलतपुर चौक-अंबाला पैसेंजर

रेलवे ने दौलतपुर चौक-अंबाला छावनी पैसेंजर ट्रेन को 31 अगस्त तक फिर से रद्द करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन मई से बंद थी और 1 अगस्त को दोबारा शुरू हुई थी, लेकिन केवल एक दिन संचालन के बाद फिर निरस्त कर दी गई।

पटरी मरम्मत कार्य बताया कारण

रेलवे अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़-खरड़-न्यू मोरिंडा रेलखंड पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण ट्रेन का संचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

यात्रियों ने बहाली की मांग उठाई

रेल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रेन बंद होने से चंडीगढ़, पीजीआई और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि मरम्मत कार्य के दौरान भी कम से कम दौलतपुर चौक से चंडीगढ़ तक ट्रेन का संचालन जारी रखा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें