नाहन के नेचर पार्क अंगनीवाला में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम शुरू

नाहन के नेचर पार्क अंगनीवाला में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम शुरू
नाहन के नेचर पार्क अंगनीवाला में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम शुरू

Published:

वन विभाग और रोटरी क्लब नाहन संगिनी की संयुक्त पहल, मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण और कूड़ेदान लगाने की भी योजना

वन विभाग नाहन डिवीजन और रोटरी क्लब नाहन संगिनी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नेचर पार्क अंगनीवाला में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पार्क परिसर और आसपास के क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

प्लास्टिक कचरा हटाकर किया उचित निपटान

वन विभाग के डीएफओ अवनी भूषण राय ने बताया कि पार्क में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की अधिक आवाजाही के कारण बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जमा हो गया था।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पूरे पार्क परिसर से प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया गया, ताकि वन्यजीवों और पर्यावरण पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

मियावाकी पद्धति से होगा सघन वृक्षारोपण

डीएफओ ने बताया कि रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने पार्क के एक हिस्से को गोद लेने के लिए आवेदन दिया है, जिस पर सकारात्मक चर्चा हुई है।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही पार्क में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए उचित दूरी पर कूड़ेदान लगाने की योजना पर भी विचार किया गया।

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

रोटरी क्लब नाहन संगिनी की पूर्व अध्यक्ष एवं आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने कहा कि क्लब वन विभाग के मार्गदर्शन में लगातार पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पार्क में उगे अतिरिक्त एवं जंगली पौधों को हटाकर सुंदरीकरण किया गया तथा बड़ी मात्रा में नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक और अन्य कचरा एकत्रित किया गया।

पर्यटकों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

सोना चौहान ने कहा कि धूप के संपर्क में आने पर प्लास्टिक से निकलने वाले हानिकारक और कार्सिनोजेनिक तत्व पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक होते हैं।

उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि यदि वे पार्क में पानी की बोतलें और अन्य खाद्य सामग्री लेकर आते हैं, तो खाली बोतलें और चिप्स के रैपर वापस अपने साथ ले जाएं तथा पार्क की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें