हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 85 पात्र खिलाड़ियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया, अंतिम मेरिट वेटेज अंकों के आधार पर होगी तैयार।
हिमाचल प्रदेश में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने D.El.Ed. CET-2026 के तहत 'उत्कृष्ट खिलाड़ी' (Distinguished Sports Persons) श्रेणी के 85 पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और खेल प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए 5 और 6
अगस्त 2026 की तिथि निर्धारित की है। यह प्रक्रिया धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों की तिथि और रोल नंबर के अनुसार सूची जारी कर दी गई है। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर अपने मूल खेल प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), भरा हुआ बायोडाटा फॉर्म तथा इनकी सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा।
दस्तावेजों के सत्यापन के बाद स्पोर्ट्स श्रेणी के निर्धारित वेटेज अंक जोड़कर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर शैक्षणिक सत्र 2026-28 में प्रवेश दिया जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता और मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी। उन्होंने सभी पात्र खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे खेल प्रतिभाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube