शिमला में बारिश का कहर: डंगे धंसे, पेड़ गिरे; त्वरित कार्रवाई से शाम तक बहाल हुए सभी मार्ग

शिमला में बारिश का कहर: डंगे धंसे, पेड़ गिरे; त्वरित कार्रवाई से शाम तक बहाल हुए सभी मार्ग
शिमला में बारिश का कहर: डंगे धंसे, पेड़ गिरे; त्वरित कार्रवाई से शाम तक बहाल हुए सभी मार्ग

Published:

संजौली, लक्कड़ बाजार और ओक ओवर क्षेत्र में बारिश से प्रभावित हुआ यातायात, नगर निगम और प्रशासन ने युद्धस्तर पर संभाला मोर्चा।

राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते शहर के कई हिस्सों में डंगे धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि नगर निगम, जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित कार्रवाई से सभी प्रभावित मार्गों को शनिवार शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

सबसे पहले संजौली के हॉलीओक क्षेत्र में बिजली सब-स्टेशन के पास डंगा धंसने से सड़क पर मलबा आ गया, जिसे जेसीबी की मदद से हटाकर मार्ग खोल दिया गया। वहीं लक्कड़ बाजार के नीचे कसौट क्षेत्र में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन विभागीय टीम ने जल्द पेड़ हटाकर आवाजाही सामान्य कर दी।

इसके अलावा ओक ओवर–राहत होटल के बीच सील्ड रोड पर लगातार बारिश के कारण तीन पेड़ सड़क पर गिर गए। सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग को अस्थायी रूप से बंद किया गया। स्थानीय पार्षद शीनम कटारिया ने बताया कि घटना के समय पोर्टमोर स्कूल के बच्चे भी इसी मार्ग से गुजर रहे थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मार्ग बंद होने के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा और संबंधित विभागों ने युद्धस्तर पर पेड़ हटाने का कार्य किया। शाम करीब 5:45 बजे मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया।

इस बीच शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मानसून से निपटने के लिए नगर निगम की सभी टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं। उन्होंने नागरिकों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन या नगर निगम को देने की अपील की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें