चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज में देरी से मरीज की मौत, ट्रैफिक जाम में फंसे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ; परिजनों का प्रदर्शन

Published:

मिंजर मेले के दौरान जाम में फंसे डॉक्टर, समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप; मुख्यमंत्री से न्याय की मांग

हिमाचल प्रदेश के चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मिंजर मेले के कारण लगे ट्रैफिक जाम में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ फंस गए, जिसके चलते मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल सका।

समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप

जानकारी के अनुसार, चुराह क्षेत्र का लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति ढांक से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तीसा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। आरोप है कि शाम करीब पांच बजे अस्पताल पहुंचने के बावजूद उसे समय पर आवश्यक उपचार नहीं मिल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन

मरीज की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी मेडिकल कॉलेज से सर्किट हाउस तक रोष रैली निकालकर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर मामले में न्याय की मांग की।

मुस्लिम वेलफेयर समिति ने उठाए सवाल

मुस्लिम वेलफेयर समिति के अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद ने आरोप लगाया कि समय पर उचित उपचार उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज की जान चली गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्राचार्य बोले- एनेस्थीसिया विशेषज्ञ जाम में फंस गई थीं

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि मरीज के अस्पताल पहुंचते ही आपातकालीन कक्ष में हड्डी रोग एवं सर्जरी विशेषज्ञों ने उसका परीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ट्रैफिक जाम में फंस गई थीं और वाहन छोड़कर पैदल अस्पताल पहुंचने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें