समाचार संग्रह: पृष्ठ 9
- हमीरपुर में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, गोदामों और दुकानों का निरीक्षण शुरू
त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी और अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने के लिए हमीरपुर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने व्यापारियों और डीलरों के प्रतिष्ठानों व गोदामों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। 30 नवंबर तक अधिकतम 2,000 क्विंटल चीनी का स्टॉक रखने की सीमा निर्धारित की गई है।
- शिमला डीडीयू अस्पताल में हिमकेयर-अयुष्मान की सुविधा प्रभावित, 2 करोड़ की देनदारी से मरीज परेशान
शिमला के डीडीयू जोनल अस्पताल में हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित हो गई हैं। दवा वेंडरों की करीब दो करोड़ रुपये की देनदारी बताई जा रही है। भुगतान लंबित होने के कारण वेंडरों ने अस्पताल को जरूरी सामान देना बंद कर दिया है, जिससे मरीजों को दवाइयां और अन्य सामान बाजार से खरीदना पड़ रहा है।
- नौतोड़ मामले पर केसर नेगी का आरोप, बोले- राज्यपाल की चुप्पी से जनजातीय समुदाय में बढ़ रही निराशा
हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य केसर नेगी ने नौतोड़ मामले को लेकर राज्यपाल और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नौतोड़ अधिकार बहाली से जुड़ा एफसीए निलंबन विधेयक लंबे समय से लंबित है। नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ अधिकार यात्रा के बाद प्रतिनिधि शिमला पहुंचकर राज्यपाल से निर्णय की मांग करेंगे।
- नालागढ़ के दियोली में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, पुलिस ने की घेराबंदी
सोलन के नालागढ़ क्षेत्र की दियोली पंचायत के पास संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही रोक दी। मारपीट की घटना और संदिग्ध वस्तु के बीच संबंध की भी जांच की जा रही है।
- सोलन में टीबी उन्मूलन अभियान तेज, हर कार्य दिवस पर लगेंगे टीबी जांच कैंप
सोलन जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जांच और जागरूकता गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। प्रत्येक ब्लॉक में हर कार्य दिवस पर कम से कम एक टीबी कैंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 6 नई हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों में भी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
- जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, हर परिवार को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश
सोलन में जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल ने अधिकारियों को हर परिवार तक पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने तथा सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
- राजकीय मॉडल स्कूल हमीरपुर में यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम, विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों से किया संवाद
राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में मंगलवार को विशेष यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों से सीधे संवाद किया तथा उच्च शिक्षा, विज्ञान और अनुसंधान से जुड़े अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
- शिमला में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस कर रही राजनीति
शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग और SIR को लेकर कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और ज्ञानेश कुमार से जुड़े पत्र को प्रशासनिक विषय बताया। जयराम ने 1991 के चुनावों के स्थगन और हिमाचल में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया।
- सिम्मी की यादों में भावुक हुआ हरोली कॉलेज, जयंती पर पहुंचे गुरदास मान
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली कॉलेज का परिसर उनकी स्मृतियों और संगीत से सराबोर रहा। सिम्मी अग्निहोत्री के पसंदीदा गायक गुरदास मान समारोह में विशेष रूप से पहुंचे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उनका हिमाचली टोपी और मां चिंतपूर्णी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
- चोरबांए गांव में सड़क सुविधा नहीं, चारपाई पर 25 मिनट पैदल चली वृद्ध महिला
ग्राम पंचायत डाहड़ के वार्ड नंबर-7 के चोरबांए गांव में सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुई एक वृद्ध महिला को रात करीब 9:30 बजे चारपाई के सहारे कच्चे रास्ते से घर पहुंचाना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से जल्द सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
- जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, पूछा- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सुरक्षित सीट तलाशने वाले बयान पर प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। चौहान ने सवाल उठाया कि क्या जयराम ठाकुर ज्योतिषी बन गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों और हिमाचल के हितों से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया।
- एशियाई खेलों में हिमाचल की बेटियों की स्वर्णिम सफलता, देश का नाम रोशन करने पर दी बधाई
एशियाई खेलों में कबड्डी का स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों को फोन पर बधाई दी गई। उनकी सफलता को हिमाचल की बेटियों के साहस, सामर्थ्य और संकल्प का प्रतीक बताया गया। खिलाड़ियों के संघर्ष और परिजनों के योगदान को भी सराहा गया।
- शिमला में किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक, सेब पर आयात शुल्क घटाने के खिलाफ जन आंदोलन की चेतावनी
शिमला में हिमाचल किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसान-बागवानों के मुद्दों और संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। नेताओं ने सेब पर आयात शुल्क घटाने के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी।
- नाहन की देवनी पंचायत में सैकड़ों साल पुराना रास्ता बंद, 2 हजार लोग परेशान
नाहन के साथ लगती देवनी पंचायत में सैकड़ों साल पुराना मुख्य रास्ता बंद होने से करीब 2,000 लोग प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने SDM नाहन से मुलाकात कर रास्ता जल्द खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार मार्ग बंद होने से स्कूल, पंचायत घर और श्मशान घाट तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
- चिट्टे की कमाई पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹1.01 करोड़ से अधिक की संपत्तियां फ्रीज
नूरपुर पुलिस ने चिट्टे से जुड़े आर्थिक नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए इंदौरा थाना क्षेत्र में ₹1,01,55,718 मूल्य की तीन संपत्तियों के संबंध में फ्रीजिंग/प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई FIR No. 152/2017 में NDPS Act की धारा 68F(1) और 68E के तहत की गई।
- चंबा मेडिकल कॉलेज को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन, अब सर्जरी में मिलेगी सटीक इमेजिंग की सुविधा
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के हड्डी रोग विभाग को अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन मिली है। नई मशीन से सर्जरी के दौरान ऑन-द-स्पॉट इमेजिंग की सुविधा मिलेगी और इम्प्लांट व स्क्रू की स्थिति का तुरंत पता लगाया जा सकेगा। मशीन से सफल सर्जरी भी शुरू कर दी गई है।
- 5 महीने बाद भी नहीं बना कुकलाह पुल, जान जोखिम में डालकर खड्ड पार कर रहे स्कूली बच्चे
सराज विधानसभा क्षेत्र की कुकलाह पंचायत में 10 जून 2025 की त्रासदी के 15 महीने बाद भी कुकलाह पुल का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। स्कूली बच्चे आज भी जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने पुल का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।
- बदलते मौसम में बढ़े सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के मामले, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, तेज बुखार और वायरल फीवर के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नूरपुर के डॉक्टरों ने लोगों से लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय जांच करवाने की अपील की है। बुखार होने पर भीड़भाड़ से दूर रहने की सलाह दी गई है।
- मंडी में माकपा का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रोकने की मांग
मंडी के सेरी चांदनी में माकपा लोकल कमेटी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने SIR प्रक्रिया रोकने और गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों के नाम बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी की।
- सोलन नगर निगम का 263.40 करोड़ का बजट पेश, विकास कार्यों के लिए 72.80 करोड़ का प्रावधान
सोलन नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 263.40 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है। विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं के लिए 72.80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में कूड़ा प्रबंधन, सड़क, जल निकासी, पेयजल, पार्किंग, पार्क और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग; बिलासपुर में गरजे कांग्रेसी
बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे और निर्वाचन प्रक्रिया व मतदाता सूचियों से जुड़े निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका।
- कैप्टन रंजीत सिंह का बड़ा बयान- बोले, हमें हमीरपुर का मुख्यमंत्री चाहिए, पार्टी कोई भी हो
सुजानपुर के कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि हमीरपुर से मुख्यमंत्री होना चाहिए, चाहे वह किसी भी पार्टी से हो। उन्होंने सुजानपुर में विकास कार्यों और पैराग्लाइडिंग प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा।
- ऑपरेशन के एक साल बाद पेट में मिली सर्जिकल सामग्री, चंबा आयोग ने डॉक्टरों पर लगाया 5.12 लाख का मुआवजा
चंबा जिले में ऑपरेशन के करीब एक साल बाद मरीज के पेट में सर्जिकल सामग्री मिलने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने दो चिकित्सकों को 5,12,026 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। आयोग ने इसे चिकित्सा मानकों से गंभीर विचलन मानते हुए 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज और 15 हजार रुपये मुकदमा खर्च भी देने के निर्देश दिए हैं।
- लावारिस शवों के लिए कंधा बने शांतनु कुमार, 30 साल में 5018 शवों का करवाया अंतिम संस्कार
हमीरपुर में रहने वाले शांतनु कुमार करीब तीन दशक से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करवाने की सेवा में जुटे हैं। उनका दावा है कि अब तक 5018 शवों का अंतिम संस्कार करवा चुके हैं। वह मृतकों की अस्थियां अपने खर्चे पर हरिद्वार ले जाकर पिंडदान और अस्थि विसर्जन भी करवाते हैं।
- बड़ा भंगाल में गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति का सफल रेस्क्यू, प्रशासन के समन्वय से समय पर मिली चिकित्सा सहायता
बड़ा भंगाल निवासी दुर्गा राम के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। चंबा से 13 सदस्यीय माउंटेनियरिंग टीम ने दुर्गम रास्तों और खराब मौसम के बीच मरीज तक पहुंचकर प्राथमिक उपचार दिया और उसे सुरक्षित घरौंडा पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल ले जाया गया।
- क्रेडिट कार्ड बनवाने के चक्कर में 67 वर्षीय रिटायर्ड वन अधिकारी से 5.48 लाख की साइबर ठगी
कांगड़ा के शाहपुर में 67 वर्षीय सेवानिवृत्त वन अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए इंटरनेट पर बैंक का नंबर तलाशने के बाद कथित बैंक मैनेजर ने WhatsApp पर APK फाइल भेजी, जिसे इंस्टॉल करते ही मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने 10 लेनदेन में 5.48 लाख रुपये निकाल लिए।
- सोलन सब्जी मंडी में बीन्स के भाव में बड़ा अंतर, शिमला मिर्च के दाम भी बढ़ने के आसार
सोलन सब्जी मंडी में बीन्स और शिमला मिर्च के भाव में गुणवत्ता और आवक के आधार पर बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। बीन्स ₹10 से ₹46 और शिमला मिर्च ₹15 से ₹35 प्रति किलो तक बिक रही है। कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में अच्छी गुणवत्ता की शिमला मिर्च का भाव ₹40 प्रति किलो के पार जा सकता है।
- नहीं रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया, कांगड़ा ने खोया अपना बेबाक सिपाही
हिमाचल प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से कांगड़ा समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। जनहित के मुद्दों को बेबाकी से उठाने और स्पष्ट विचारों के लिए उनकी अलग पहचान थी।
- CM सुक्खू दिल्ली रवाना, CWC बैठक के बीच हिमाचल में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से नई दिल्ली पहुंचे। मंगलवार को वह कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे, जहां SIR, चुनाव आयोग और आगामी चुनावों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। इसी बीच हिमाचल में संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
- रिवालसर में शहरी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला, जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
अमृत 2.0 के तहत रिवालसर में दो दिवसीय एकीकृत क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें मंडी जिले के चार शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शहरी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिक सेवाओं से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- राष्ट्रपति के लाहौल दौरे की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्थाओं के निर्देश
राष्ट्रपति के प्रस्तावित लाहौल दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और पुख्ता तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
- उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा का कुल्लू तबादला होने पर उपायुक्त कार्यालय में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने करीब ढाई वर्ष तक किन्नौर में सेवाएं दीं और जिले के दूरदराज क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया।
- चुनाव आयोग पर युवा कांग्रेस का निशाना, अखिल अग्निहोत्री बोले- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन
सोलन में युवा कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जारी रखने की बात कही है। कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक युवा कांग्रेस आंदोलन और कार्यक्रमों के माध्यम से अपना विरोध जारी रखेगी।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट होगा मंडी के वीर सिंह का हस्तनिर्मित रणसिंघा
मंडी के सराज क्षेत्र के थाची निवासी हस्तशिल्पकार वीर सिंह द्वारा तैयार किया गया पारंपरिक रणसिंघा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट किया जाएगा। 6 अक्टूबर को एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति को यह विशेष स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।
वीर सिंह का हस्तनिर्मित रणसिंघा इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी भेंट किया जा चुका है।
- चंबा में दोबारा शुरू हुआ वाटर स्पोर्ट्स, विधायक नीरज नैय्यर ने किया शुभारंभ
मानसून सीजन समाप्त होने के बाद चंबा में रिवर राफ्टिंग और अन्य साहसिक गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं। विधायक नीरज नैय्यर ने परेल के समीप रिबन काटकर राफ्टिंग का शुभारंभ किया। रावी नदी में पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
- चंबा में भारतनेट परियोजना का आगाज, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने किया शुभारंभ
चंबा की ग्राम पंचायत करियां में भारतनेट परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने परियोजना को ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मणिमहेश यात्रा मार्ग पर धनछो में मोबाइल नेटवर्क सुविधा शुरू होने का भी उल्लेख किया गया।
- एनआईटी हमीरपुर में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद, ‘शिक्षा, प्रकृति और प्रगति’ पर होगा मंथन
हिमाचल प्रदेश में इस बार शिक्षा महाकुंभ-2026 का आयोजन होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद शामिल होंगे। ‘शिक्षा, प्रकृति और प्रगति’ विषय पर शिक्षा, नवाचार और विकास को लेकर मंथन होगा।
- हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम खुलने की संभावना
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी है। कांगड़ा में करीब 70 और धर्मशाला में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
- “हम चोर नहीं बनना चाहते, सरकार कोई व्यवस्था करे”, थुरल में ट्रैक्टर यूनियन का प्रदर्शन
सुलह विधानसभा क्षेत्र के थुरल में ट्रैक्टर संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर ट्रैक्टर खरीदने के बावजूद पिछले पांच साल से काम नहीं कर पा रहे हैं। संचालकों ने सरकार से स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है।
- नूरपुर पुलिस की कार्रवाई, 34.5 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब की 43 वर्षीय महिला गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने डमटाल के हिल टॉप मंदिर के पास एक महिला को 34.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पंजाब के अमृतसर की रहने वाली बताई गई है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
- एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर धर्मशाला पहुंचीं हिमाचल की बेटियां, पुष्पा राणा बोलीं- मेहनत रंग लाई
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद कप्तान पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, टीम यूनिटी, कोचिंग स्टाफ और परिवार के सहयोग को दिया। पुष्पा राणा ने हिमाचल सरकार से खिलाड़ियों को रोजगार देने की मांग भी उठाई।
- CEC ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर कांग्रेस, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
शिमला में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की गई। कांग्रेस ने मतदाता सूचियों, एसआईआर और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण को लेकर भी सवाल उठाए।
- सिरमौर में आस्था और गौसेवा का भव्य संगम, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली कलश शक्ति यात्रा
सिरमौर स्थित हरि ॐ गौशाला में गौ महोत्सव 2026 के तहत कलश शक्ति यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा के साथ गौसेवा और धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
- हमीरपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस ने कथित वोट चोरी के आरोपों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग उठाई।
- सोलन में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, शांडिल बोले- स्वतंत्र नहीं होगा आयोग तो होते रहेंगे प्रदर्शन
सोलन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। मालरोड पर निकाली गई रोष रैली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए।
- प्रवीण डावर का दावा- 2027 में रिपीट करेगी कांग्रेस, BJP-RSS की विचारधारा पर साधा निशाना
शिमला में AICC विचार विभाग के चेयरपर्सन कैप्टन प्रवीण डावर ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की वापसी का दावा किया। उन्होंने सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा पर भी गंभीर आरोप लगाए।
- चंबा की धाविका सीमा से मिलीं पीटी ऊषा, एशियाई खेलों में कांस्य पदक की सराहना
चंबा की धाविका सीमा ने एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश और हिमाचल का नाम रोशन किया। जापान में भारतीय एथलेटिक्स की दिग्गज पीटी ऊषा ने सीमा से मुलाकात कर उनकी उपलब्धि की सराहना की और आगामी 5000 मीटर स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।
- सुजानपुर में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने घर-द्वार सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
सुजानपुर की ग्राम पंचायत सिकंदर में विधायक घर द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करवाया गया।
- बैंक ग्राहकों के लिए राहत, प्रस्तावित बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित
बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बैठक में बैंक कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई।
- वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी
लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष देशराज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से डीसी कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
- कमनाला पंचायत की जांच समिति भंग कर स्वतंत्र समिति बनाने की मांग
कमनाला पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए गठित समिति को लेकर सवाल उठे हैं। रणजीत बख्शी जनकल्याण फाउंडेशन के निदेशक अकील बख्शी ने वर्तमान समिति को भंग कर स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की है। उन्होंने जांच में फॉरेंसिक विशेषज्ञ को शामिल करने और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाने की मांग भी रखी।
- रोहड़ू में जांगलिख पुल के पास भूस्खलन, सड़क पर आया मलबा; सुंदरू खड्ड का बहाव भी प्रभावित
शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में जांगलिख पुल के पास सोमवार सुबह भूस्खलन से सड़क पर भारी मलबा और बड़े पत्थर आ गए। इससे यातायात प्रभावित हुआ, जबकि मलबे के कारण सुंदरू खड्ड का बहाव भी कुछ समय बाधित रहा। प्रशासन ने मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया।
- आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने कांगड़ा पहुंची केंद्रीय टीम, नुकसान का करेगी आकलन
मानसून सीजन में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्र सरकार की छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम कांगड़ा पहुंची। टीम ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर नुकसान, राहत और पुनर्स्थापना कार्यों की जानकारी ली।
- सितंबर के आखिरी सप्ताह में बदला हिमाचल का मौसम, लाहुल-स्पीति में भारी हिमपात की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में सितंबर के आखिरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट ली है। लाहुल-स्पीति में भारी हिमपात और वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। पिन और लोसर घाटियों में छह साल बाद सितंबर में 4 से 6 इंच ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि प्रदेश में 61 सड़कें बंद हैं।
- हिमकेयर योजना में बड़ा बदलाव, अब 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच
हिमाचल सरकार ने हिमकेयर योजना के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति परिवार करने का फैसला किया है। इसमें 5 लाख रुपये का बेसिक और 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर शामिल होगा। फर्जी क्लेम और अनावश्यक उपचार पर निगरानी के लिए AI और मशीन लर्निंग आधारित डिजिटल सिस्टम अनिवार्य किया गया है।
- चेस्टर हिल्स 2 और 4 मामले में बड़ी कार्रवाई, जमीन की बिक्री-गिफ्ट और मॉर्गेज पर रोक
चेस्टर हिल्स 2 और 4 से जुड़े मामले में जिला कलेक्टर सोलन की अदालत ने संबंधित भूमि के हस्तांतरण पर रोक लगा दी है। बिक्री, गिफ्ट, मॉर्गेज और अन्य किसी भी प्रकार के हस्तांतरण पर अगले आदेश तक प्रतिबंध रहेगा। तहसीलदार सोलन को राजस्व रिकॉर्ड में Red Note दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
- शिमला में गाड़ी का शीशा तोड़कर 15 लाख की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
शिमला के ढांडा के ऊपर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया गया है।
- तकनीकी संस्थानों में नियुक्त होंगे शारीरिक शिक्षा और संगीत अध्यापक, विद्यार्थियों के समग्र विकास पर फोकस: राजेश धर्माणी
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कलोल पॉलीटेक्निक में 10 किलोवाट सोलर रूफटॉप सिस्टम और इंक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने तकनीकी संस्थानों में खेल और संगीत शिक्षकों की नियुक्ति की जानकारी दी। विद्यार्थियों के नवाचार व स्टार्टअप के लिए 2 करोड़ रुपये के इनोवेशन फंड की भी जानकारी दी।
- हिमाचल में हिमपात शुरू, सर्दियों ने दी दस्तक; किन्नौर में सीजन की पहली बर्फबारी
किन्नौर की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। कूनोचारंग और छितकुल में सुबह से लगातार हिमपात हो रहा है। बर्फबारी के बीच पर्यटकों की आमद बढ़ी, सेब सीजन पर भी असर पड़ा है।
- शिमला चुनाव कार्यालय पर हंगामे को जयराम ठाकुर ने बताया ‘सरकार संरक्षित अराजकता’, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने घटना को ‘सरकार संरक्षित अराजकता’ बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जयराम ठाकुर ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले हिमाचली खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
- कांगड़ा से हिमाचल में बेसबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी, जल्द होगी राज्य या राष्ट्रीय प्रतियोगिता
हिमाचल प्रदेश में बेसबॉल को ग्रामीण और जिला स्तर तक पहुंचाने के लिए कांगड़ा से नई शुरुआत की तैयारी है। नई कार्यकारिणी ने कांगड़ा में जल्द राज्य स्तर या संभव होने पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराने की बात कही है। संघ का लक्ष्य अन्य जिलों में भी खेल को बढ़ावा देकर ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध करवाना है।
- सीमेंट के दाम बढ़ने पर सुधीर शर्मा का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनता सरकार से हो चुकी है निराश
धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने सीमेंट के बढ़े दामों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एचपीटीडीसी कर्मचारियों के वेतन और धर्मशाला में निर्माणाधीन भवन को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भी सुधीर शर्मा ने सरकारी संपत्ति के नुकसान के आरोपों पर सवाल उठाए।
- शिमला में बंदरों का आतंक, कुसुम्पटी में 5 महीने में 15 हमले; अब पिंजरों से पकड़ने की तैयारी
शिमला के कुसुम्पटी वार्ड में बंदरों के हमलों के मामले सामने आने के बाद अब उन्हें पकड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। पार्षद के मुताबिक, पांच महीनों में बंदरों के काटने के करीब 15 मामले सामने आए हैं। परिणामहल चौक में फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ विभाग की टीमों ने पिंजरे लगाने की तैयारी शुरू की है।
- चंबा के मसरूंड में सजा भव्य छिंज मेला, दंगल में विकास सोनीपत ने हासिल की शानदार जीत
चंबा के मसरूंड में छिंज मेला कमेटी की ओर से भव्य छिंज मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक दंगल मुख्य आकर्षण रहा। दंगल के अंतिम मुकाबले में विकास सोनीपत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
- पुत्र रत्न प्राप्ति की दावत पर जोगिंदरनगर के घरौन गांव पहुंचीं माता चामुंडा
इलाका द्रंग सिरा की आराध्य देवी माता चामुंडा भगवती जोगिंदरनगर के घरौन गांव में दावत पर पहुंचीं। माता ने पधर बाजार सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को दर्शन और आशीर्वाद दिया। ठाकुर परिवार ने पुत्र रत्न प्राप्ति और पोते के जन्मदिन के अवसर पर माता को दावत पर आमंत्रित किया।
- कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर, बोले- एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का कांगड़ा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए हिमाचल के खिलाड़ियों को भी बधाई दी। ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि विपक्ष हार पर पर्दा डालने के लिए बहाने तलाश रहा है।
- नूरपुर में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने पर जोर
नूरपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। एसडीएम अरुण शर्मा ने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
- लडभड़ोल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक, 12.38 लाख रुपये का बजट मंजूर
सिविल अस्पताल लडभड़ोल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12.38 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया। 1 अक्टूबर से ओपीडी पर्ची शुल्क 10 और ईसीजी शुल्क 50 रुपये करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नशे के खिलाफ अधिकारियों और समिति सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई।
- सुजानपुर में बाइक के अंदर छिपा था 4 फीट लंबा जहरीला सांप, सर्विस के दौरान खुला राज
हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के री में बाइक की सर्विस के दौरान अंदर से करीब चार फीट लंबा जहरीला सांप निकला। बाइक चालक तीन दिन से दुर्गंध और बाइक के मिसिंग मारने की समस्या से परेशान था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
- मंत्रिमंडल विस्तार पर रजनी पाटिल का बड़ा बयान, बोलीं- CM ने अब तक नहीं दिया कोई प्रस्ताव
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब तक कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। उन्होंने संगठन में खींचतान और अनुशासन को लेकर भी पार्टी का रुख स्पष्ट किया। प्रेस वार्ता में पाटिल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर भी तीखी टिप्पणियां कीं।
- ऊना में जिला स्तरीय ओपन जूडो चैंपियनशिप का आगाज, विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
ऊना के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय ओपन जूडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऊना का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
- ऊहल क्षेत्र की अनदेखी पर भाजपा बमसन मंडल का प्रदर्शन, राजेंद्र राणा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
हमीरपुर के ऊहल क्षेत्र में विकास कार्यों की कथित अनदेखी के विरोध में भाजपा बमसन मंडल ने रोष रैली निकाली। राजेंद्र राणा ने सरकार पर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को बंद करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाया गया।
- नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 60 करोड़ का अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर शुरू, अब मंडी में ही मिलेगी एडवांस इलाज की सुविधा
मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर शुरू किया गया है। केंद्र में लीनियर एक्सीलेटर, सीटी सिमुलेटर और 3टी एमआरआई जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सीएम सुक्खू ने 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पैट-सीटी सेंटर के भवन का भी शिलान्यास किया।
- भाजयुमो कंडाघाट मंडल अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट
भाजयुमो कंडाघाट मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत छावशा के उप प्रधान कार्तिक ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल के साथ लोक भवन शिमला में राज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान कंडाघाट क्षेत्र के विकास, युवाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
- बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में फैलाया जा रहा 'गुंडाराज'
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और 'गुंडागर्दी' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। नाहन में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने पिछले दिन हुई घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाए। बिंदल ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के रुख पर भी निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र किया।
- पालमपुर की महिला को सात दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 लाख की ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर डराया
पालमपुर उपमंडल की महिला को साइबर ठगों ने सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने बैंक खातों के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्तता का डर दिखाया। शिकायत के बाद साइबर थाना धर्मशाला में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- देशभक्ति और पर्यावरण का संदेश लेकर निकले मस्जिद उलहक, 1100 दिन में 26 देशों का पैदल सफर तय करने का लक्ष्य
पश्चिम बंगाल के रहने वाले मस्जिद उलहक भारत के सभी राज्यों समेत 26 देशों की पैदल यात्रा पर निकले हैं। 1100 दिन में यात्रा पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे मस्जिद लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के साथ भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत और वीरता की गाथाओं से लोगों को अवगत करा रहे हैं। यात्रा के दौरान वह पर्यावरण संरक्षण और पेड़ लगाने का संदेश भी दे रहे हैं।
- सराहां में वामन द्वादशी मेले का भव्य समापन, CM सुक्खू बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत कर रही सरकार
सिरमौर के सराहां में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले का रंगारंग समापन हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया।
- एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली सीमा के गांव रेटा में जश्न, राइजिंग स्टार स्कूल और SBI ने परिजनों को किया सम्मानित
एशियन गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली चंबा की धाविका सीमा कुमारी की उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव रेटा में खुशी का माहौल है। राइजिंग स्टार स्कूल और एसबीआई सरोल शाखा ने सीमा के परिजनों को सम्मानित किया। जापान में मौजूद सीमा से फोन पर मां की भावुक बातचीत भी करवाई गई।
- नूरपुर की सभी 52 पंचायतों में चलेगा विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान, BDO ने ग्रामीणों से की सहयोग की अपील
नूरपुर विकास खंड की सभी 52 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। BDO अशोक कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल विभाग या पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
- जयसिंहपुर में भाजपा के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
जयसिंहपुर के जानकीनाथ मंदिर में भाजपा के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और लगातार जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
- नारी शक्ति का संदेश दे गई धर्मपुर के डॉ. विजय मेमोरियल स्कूल की बेटी, भाषण ने जीता सबका दिल
डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर की छात्रा ने नारी शक्ति पर प्रभावशाली भाषण देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्रा ने कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है और बेटियों को समान अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता देना चाहिए।
- जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल ने एशियाई खेलों में जीता रजत पदक, 44 साल बाद भारत को मैराथन में मिला मेडल
हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के धावक सावन बरवाल ने एशियाई खेलों में पुरुष मैराथन में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सावन ने 42.195 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 11 मिनट 36 सेकंड में पूरी की और अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया। उनकी इस उपलब्धि से भारत का पुरुष मैराथन में 44 साल का पदक इंतजार भी खत्म हुआ।
- औहर में जिला स्तरीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 700 छात्राएं ले रहीं हिस्साऔहर में जिला स्तरीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 700 छात्राएं ले रहीं हिस्सा
बिलासपुर के औहर में जिला स्तरीय छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 700 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। मंत्री राजेश धर्माणी ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
- पधर के चेली में बेटे ने पिता पर बैलू से किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
मंडी के पधर उपमंडल के चेली गांव में बेटे पर अपने पिता के सिर पर बैलू से हमला करने का आरोप है। गंभीर हालत में मस्त राम को पधर अस्पताल से मंडी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
- चंबा में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का 20वां राष्ट्रीय सेमिनार, 16 राज्यों से जुटे विशेषज्ञ प्रतिनिधि
चंबा में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को लेकर पांच दिवसीय 20वें राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में देश के 16 राज्यों से विशेषज्ञ प्रतिनिधि और शोधकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान आधुनिक सॉफ्टवेयर लॉन्च करने के साथ 15 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
- चंबा दौरे पर मंत्री जगत सिंह नेगी का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने लगाए ‘गो बैक’ के नारे
हिमाचल के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के चंबा दौरे के दौरान स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘जगत सिंह नेगी गो बैक’ के नारे लगाए और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
- बल्ह दौरे पर CM सुक्खू को विधायक इंद्र सिंह गांधी का तंज, बोले- चार साल बाद आई विकास की याद
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित बल्ह दौरे को लेकर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। विधायक ने मुख्यमंत्री से घोषणाओं के बजाय लंबित कार्य पूरे करने और बंद पड़े संस्थानों को दोबारा शुरू करने की मांग की।
- मंडी में ढोल-नगाड़ों के साथ दी गणपति बप्पा को विदाई, सुपारी के प्रतीकात्मक विसर्जन से निभाई परंपरा
मंडी में 11 दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शोभायात्राएं निकाली गईं। इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मूर्तियों के जल विसर्जन के बजाय सुपारी का प्रतीकात्मक विसर्जन कर परंपरा निभाई गई।
- हमीरपुर में अग्निवीर भर्ती के लिए पुख्ता इंतजाम, 26 सितंबर से शुरू होगी भर्ती रैली
हमीरपुर में 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के करीब 500 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। प्रशासन ने मेडिकल, सुरक्षा, परिवहन, पानी और शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
- हिमाचल की महिलाओं को 2 अक्टूबर से मिल सकते हैं ₹1500, सोलन में कांग्रेस नेता ने किया बड़ा दावा
हिमाचल प्रदेश में पात्र महिलाओं को ₹1500 मासिक आर्थिक सहायता देने की योजना 2 अक्टूबर से शुरू होने की तैयारी है। सोलन में कांग्रेस नेता ने दावा किया कि BPL परिवारों की महिलाओं को योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी 2 अक्टूबर से योजना शुरू करने की बात कह चुके हैं।
- बिलासपुर पुलिस ने पंजाब से मुख्य चिट्टा सप्लायर को किया गिरफ्तार, 101 ग्राम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के मोगा निवासी एक कथित मुख्य चिट्टा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 101 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले की जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों और मनी ट्रेल के आधार पर ट्रेस किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- सरस्वती विद्या मंदिर बाहिना गारली में धूमधाम से मनाई गई ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ
सरस्वती विद्या मंदिर बाहिना गारली में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में करीब 250 लोग शामिल हुए और सुबह 11 बजे सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गायन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह भर दिया।
- 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, देशभर में प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं
UFBU के बैनर तले बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। पांच दिन वर्किंग और PLI योजना वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल से देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।
- सुभाष ठाकुर ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, बिलासपुर में कानून व्यवस्था और विकास पर उठाए सवाल
बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। प्रेसवार्ता में उन्होंने कानून व्यवस्था, नशे और विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच जाकर क्षेत्र के मुद्दों को उठाएंगे।
- EPFO ने बढ़ाई वेतन सीमा, हिमाचल के 96 हजार से अधिक कर्मचारियों को सीधा फायदा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में 96,244 कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलने की बात कही गई है।
- किशाऊ बांध से ₹1,500 करोड़ की उम्मीद, 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का दावा
हिमाचल सरकार ने प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को दोहराया है। सरकार के अनुसार किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना से प्रदेश को करीब ₹1,500 करोड़ के आर्थिक लाभ की उम्मीद है। BBMB एरियर, वाइल्डफ्लावर हॉल, JSW रॉयल्टी और अन्य संसाधनों से आय बढ़ाने के प्रयासों का भी सरकार ने जिक्र किया।
- केएनएच परिसर विधायकों के आवास के लिए नहीं होगा इस्तेमाल, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा नया हलफनामा
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने केएनएच अस्पताल परिसर को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि खाली परिसर का इस्तेमाल विधायकों के आवास के लिए नहीं किया जाएगा। अस्पताल परिसर स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं के लिए ही उपयोग होगा। वहीं आईजीएमसी के स्त्री रोग विभाग के लिए कम जगह उपलब्ध होने पर सरकार से नया हलफनामा मांगा गया है।
- दीपावली पर फिर जगमगाएगी 27 नक्षत्रों की प्राचीन परंपरा, सेवा भारती ने शुरू की विशेष पहल
सेवा भारती ने दीपावली पर 27 नक्षत्रों के आधार पर दीप जलाने की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने की पहल शुरू की है। महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विशेष दीप तैयार करवाए जा रहे हैं। संस्था का लक्ष्य इन दीपों को हिमाचल के हर घर तक पहुंचाकर नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है।
- पठानकोट-मंडी फोरलेन के रजोल-ठानपुरी सेक्शन के लिए चार विकल्प, अंतिम मंजूरी केंद्र के स्तर पर लंबित
पठानकोट-मंडी फोरलेन के रजोल से ठानपुरी सेक्शन के लिए एनएचएआई ने चार विकल्प तैयार किए हैं। इनमें से एक विकल्प को राज्य सरकार ने अपनी अनुशंसा के साथ केंद्र सरकार को भेजा है। अंतिम मंजूरी मंत्रालय के स्तर पर लंबित होने के कारण फिलहाल अलाइनमेंट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।