मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

CEC ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर कांग्रेस, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सार

शिमला में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की गई। कांग्रेस ने मतदाता सूचियों, एसआईआर और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण को लेकर भी सवाल उठाए।

TV Incharge

2 मिनट
CEC ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर कांग्रेस, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

शिमला कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में प्रदर्शन किया। शिमला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के कामकाज और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई।

कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान दो निर्वाचन आयुक्तों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कुछ निर्णयों को लेकर कई अवसरों पर औपचारिक आपत्तियां दर्ज करवाई थीं।

पार्टी ने विशेष रूप से मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण से जुड़े निर्णयों पर सवाल उठाए।

कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोपों की कानून के अनुसार जांच करवाने की मांग की। इसके साथ ही पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से हटाने की मांग भी ज्ञापन में रखी। कांग्रेस ने उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए प्रमुख निर्णयों की व्यापक और स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की निष्पक्ष जांच तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली की पारदर्शी समीक्षा की मांग भी उठाई। पार्टी ने एसआईआर और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण से जुड़े निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा की बात कही।

यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब कांग्रेस देशभर में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विरोध कार्यक्रम कर रही है। हाल में शिमला में भी कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

कांग्रेस ने कहा है कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें