मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

5 महीने बाद भी नहीं बना कुकलाह पुल, जान जोखिम में डालकर खड्ड पार कर रहे स्कूली बच्चे

सार

सराज विधानसभा क्षेत्र की कुकलाह पंचायत में 10 जून 2025 की त्रासदी के 15 महीने बाद भी कुकलाह पुल का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। स्कूली बच्चे आज भी जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने पुल का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।

TV Incharge

3 मिनट
5 महीने बाद भी नहीं बना कुकलाह पुल, जान जोखिम में डालकर खड्ड पार कर रहे स्कूली बच्चे

0 जून 2025 की त्रासदी के बाद से अधर में पुनर्निर्माण, फल-सब्जियों की आवाजाही और स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित

सराज विधानसभा क्षेत्र की कुकलाह पंचायत में 10 जून 2025 की त्रासदी के 15 महीने बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। कुकलाह पुल का पुनर्निर्माण अब तक नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों को स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करनी पड़ रही है। छोटे बच्चों को कई बार कंधे पर उठाकर खड्ड पार करवाना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बच्चों का समय भी बर्बाद हो रहा है और उनके बीच असुरक्षा का माहौल बना रहता है। इस स्थिति का असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। अभिभावकों के लिए भी बच्चों को इस तरह खड्ड पार करवाना चिंता का विषय बना हुआ है।

मध्य सराज के लिए महत्वपूर्ण था कुकलाह पुल

कुकलाह पुल मध्य सराज के कलणी-शिलीबागी और लंबा थाच-जंजैहली क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल केवल आवागमन का साधन ही नहीं था, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

स्थानीय लोगों का उत्पादन और फल आदि इसी मार्ग से मंडियों तक पहुंचाए जाते थे, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलता था। पुल टूटने के बाद क्षेत्र के लोगों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के टूटने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

लोक निर्माण विभाग के मार्ग पर पुल का निर्माण लंबित

स्थानीय लोगों के अनुसार पुल और कुकलाह को जोड़ने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन है और यह MDR सड़क मार्ग है। इसके बावजूद पुल का पुनर्निर्माण अब तक अधर में पड़ा हुआ है।

लोगों की मांग है कि कुकलाह पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और स्कूली बच्चों को भी खड्ड पार करने की जोखिम भरी मजबूरी से निजात मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाएं क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पुल का जल्द पुनर्निर्माण कर क्षेत्र को दोबारा सुचारु रूप से मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।

स्थानीय लोगों ने राजनीतिक नेतृत्व और संबंधित विभाग से कुकलाह पुल के पुनर्निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़े रह सकें।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें