HP Police Constable Recruitment 2026: आयु सीमा में 1 साल की छूट, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 21 अगस्त

HP Police Constable Recruitment 2026: आयु सीमा में 1 साल की छूट, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 21 अगस्त
HP Police Constable Recruitment 2026: आयु सीमा में 1 साल की छूट, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 21 अगस्त

Published:

HPPSC ने 734 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए जारी किया संशोधित नोटिस, पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 734 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार के निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की विशेष एकमुश्त (वन टाइम) छूट देने का फैसला किया है।

इस निर्णय से वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जो पहले आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे।

21 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

HPPSC द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार यह छूट विज्ञापन संख्या 57-7/2026 और 58-7/2026 के तहत होने वाली भर्ती पर लागू होगी। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। अब पात्र अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद आवेदन पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा।

पहले आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

अन्य पात्रता शर्तों में कोई बदलाव नहीं

HPPSC ने बताया कि आयु सीमा में दी गई यह विशेष छूट सभी पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होगी। हालांकि, भर्ती से संबंधित अन्य सभी नियम, शैक्षणिक योग्यता, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

734 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा, जिनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए पद शामिल हैं। आयोग ने सभी इच्छुक युवाओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें और आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य कर लें।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें