CM सुक्खू ने पौधरोपण सप्ताह का किया शुभारंभ, बोले- हर व्यक्ति हर साल लगाए एक पौधा

CM सुक्खू ने पौधरोपण सप्ताह का किया शुभारंभ, बोले- हर व्यक्ति हर साल लगाए एक पौधा
CM सुक्खू ने पौधरोपण सप्ताह का किया शुभारंभ, बोले- हर व्यक्ति हर साल लगाए एक पौधा

Published:

'ग्रीन शिमला, अवर शिमला' अभियान के तहत ओक ओवर परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया पौधारोपण, इस वर्ष 5,000 से 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को नगर निगम शिमला के 'ग्रीन शिमला, अवर शिमला' अभियान के तहत अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर परिसर में पौधारोपण कर सप्ताहभर चलने वाले पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है।

हर व्यक्ति हर साल लगाए एक पौधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे, तो यह न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि समाज के प्रति भी एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।

उन्होंने इस मौके पर नगर निगम शिमला के पार्षदों को बान और देवदार के पौधे भी वितरित किए।

इस वर्ष 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि नगर निगम शिमला ने इस वर्ष अभियान के तहत 5,000 से 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान का तीसरा वर्ष है।

पिछले वर्ष नगर निगम ने चमियाना पहाड़ी क्षेत्र को गोद लेकर वहां लगभग 3,000 पौधे लगाए थे। इस वर्ष भी उसी क्षेत्र में 3,000 अतिरिक्त पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की जीवित रहने की दर काफी उत्साहजनक रही है।

जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, नगर निगम के पार्षद तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें