विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात, बल्ह क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित मुद्दों पर की चर्चा

Published:

भंगरोटू मैदान को खेल मैदान के रूप में बहाल करने, बैहना वार्ड को पंचायत क्षेत्र में शामिल करने सहित कई मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शिमला स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के लोगों से जुड़े कई लंबित मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा और उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।

स्कूलों को यथावत रखने के फैसले पर जताया आभार

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या भंगरोटू और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनौण (शिक्षा खंड रिवालसर) को यथावत रखने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय जनता की भावनाओं के अनुरूप है। इससे क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलती रहेगी।

बैहना वार्ड को पंचायत क्षेत्र में शामिल करने की मांग

मुलाकात के दौरान विधायक ने नगर निगम मंडी के वार्ड बैहना-14 को नगर निगम क्षेत्र से बाहर करने अथवा उसे दोबारा पंचायत क्षेत्र में शामिल करने संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर सकारात्मक विचार करने का आग्रह किया और कहा कि इससे स्थानीय लोगों की समस्याओं का बेहतर समाधान हो सकेगा।

भंगरोटू मैदान को खेल गतिविधियों के लिए बहाल करने की मांग

विधायक ने भंगरोटू मैदान का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान इस मैदान में कोविड सेंटर और मेक-शिफ्ट अस्पताल बनाया गया था।

उन्होंने मांग की कि अब इस मैदान को दोबारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू को खेल मैदान के रूप में उपलब्ध करवाया जाए, ताकि विद्यार्थियों, युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

पेयजल, सड़क और आधारभूत सुविधाओं को लेकर रखीं मांगें

इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के अंतर्गत लंबे समय से लंबित और बंद पड़े विकास कार्यों को जल्द शुरू करने का आग्रह किया।

उन्होंने क्षेत्र में पेयजल योजनाओं, सड़कों, नालियों और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री से विशेष ध्यान देने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान होगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें