होर्मुज जलडमरूमध्य में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के परिवार ने CM सुक्खू से मांगा न्याय

होर्मुज जलडमरूमध्य में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के परिवार ने CM सुक्खू से मांगा न्याय
होर्मुज जलडमरूमध्य में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के परिवार ने CM सुक्खू से मांगा न्याय

Published:

पिता राजेश शर्मा ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की, मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा के परिजनों ने सोमवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से मामले में न्याय दिलाने और केंद्र सरकार से प्रभावी हस्तक्षेप करवाने की मांग की।

राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि राज्य सरकार इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री ने परिवार को दिया सहयोग का भरोसा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह आदित्य शर्मा की मृत्यु से जुड़े मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

परिवार ने रखी न्याय की मांग

मुलाकात के दौरान आदित्य शर्मा की माता सुषमा शर्मा भी मौजूद रहीं। परिवार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले में आवश्यक कदम उठाएगी और संबंधित स्तर पर बातचीत करेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें