रिज मैदान से लोक भवन तक निकाली रैली, महिलाओं ने समान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग की
राजधानी शिमला में मंगलवार को राष्ट्रीय महिला गठबंधन के बैनर तले महिलाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रिज मैदान से लोक भवन तक मार्च निकालते हुए सरकार के समक्ष महिला अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दे उठाए।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने और लंबे समय से लंबित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग की।
फालमा चौहान ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व
राष्ट्रीय महिला गठबंधन की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व फालमा चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और सरकार को महिला आरक्षण के मुद्दे पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
समान अवसर और सशक्त भागीदारी पर जोर
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है, लेकिन उन्हें अब भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube