सुजानपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर परिषद की कार्रवाई, प्रतिबंधित पॉलीथिन और स्ट्रॉ पाइप जब्त

सुजानपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर परिषद की कार्रवाई, प्रतिबंधित पॉलीथिन और स्ट्रॉ पाइप जब्त
सुजानपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर परिषद की कार्रवाई, प्रतिबंधित पॉलीथिन और स्ट्रॉ पाइप जब्त

Published:

व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सप्लाई वाहनों की जांच, नियमों के उल्लंघन पर भविष्य में जुर्माने की चेतावनी

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद सुजानपुर ने मंगलवार को शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सप्लाई वाहनों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में प्रतिबंधित सामग्री की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी।

नगर परिषद अधिकारी हर्षित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता तिलक राज और स्वच्छता पर्यवेक्षक आर्यन मन्हास के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के साथ-साथ सामान की आपूर्ति करने वाले वाहनों की भी जांच की गई।

15 पैकेट पॉलीथिन और 13 पैकेट स्ट्रॉ पाइप जब्त

निरीक्षण के दौरान एक दुकानदार के पास से 15 पैकेट प्रतिबंधित पॉलीथिन और 13 पैकेट प्रतिबंधित प्लास्टिक स्ट्रॉ पाइप बरामद किए गए। नगर परिषद की टीम ने मौके पर ही यह सामग्री जब्त कर ली और संबंधित दुकानदार को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए।

दोबारा उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

नगर परिषद अधिकारी हर्षित शर्मा ने बताया कि फिलहाल प्रतिबंधित सामग्री को जब्त कर संबंधित दुकानदार को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी दुकान या सप्लाई वाहन में प्रतिबंधित पॉलीथिन या अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री पाई जाती है, तो सामान जब्त करने के साथ-साथ नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।

उन्होंने व्यापारियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग एवं बिक्री पूरी तरह बंद करने की अपील की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें