ऊना में जल्द शुरू होगा 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 98% निर्माण कार्य पूरा

ऊना में जल्द शुरू होगा 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 98% निर्माण कार्य पूरा
ऊना में जल्द शुरू होगा 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 98% निर्माण कार्य पूरा

Published:

आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 26.06 करोड़ रुपये की परियोजना, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने किया निरीक्षण

जिला ऊना के स्वास्थ्य ढांचे को जल्द बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 50 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 26.06 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना का लगभग 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

मंगलवार को ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

26 करोड़ रुपये से तैयार हो रही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि परियोजना की संशोधित लागत 26 करोड़ 6 लाख 8 हजार 731 रुपये है। इसमें लगभग 18.94 करोड़ रुपये सिविल निर्माण कार्य और 7.12 करोड़ रुपये अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों पर खर्च किए जा रहे हैं। इस परियोजना का निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्य भी गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि जल्द ही यह सुविधा आम जनता को समर्पित की जा सके।

गंभीर मरीजों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर उपचार

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू होने के बाद गंभीर मरीजों के उपचार, आईसीयू सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। इससे ऊना और आसपास के जिलों के मरीजों को गंभीर इलाज के लिए चंडीगढ़ या अन्य बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं जिला मुख्यालय पर ही उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने में भी मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी और हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें