बसाल पंचायत में दो आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए धनराशि स्वीकृत, डॉ. राजेश कश्यप के प्रयासों को मिली सफलता

Published:

डॉ. राजेश कश्यप ने DC मनमोहन शर्मा से मुलाकात कर उठाया था मामला, पंचायत प्रतिनिधियों ने जताया आभार

ग्राम पंचायत बसाल में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देते हुए दो आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत की गई है। यह पहल पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप के प्रयासों के बाद सिरे चढ़ी है।

पंचायत क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं विकास के लिए धनराशि स्वीकृत होने से स्थानीय स्तर पर बच्चों और महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस संबंध में डॉ. राजेश कश्यप ने उपायुक्त (DC) मनमोहन शर्मा से मुलाकात की थी। उन्होंने ग्राम पंचायत बसाल में दो आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं विकास के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उनके आग्रह पर प्रशासन की ओर से आवश्यक धनराशि स्वीकृत की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बसाल की प्रधान रिचा ठाकुर और उपप्रधान अभिलाष वर्मा भी उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने दो आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए धनराशि स्वीकृत करवाने की पहल के लिए डॉ. राजेश कश्यप का आभार व्यक्त किया।

डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिलाओं और बच्चों से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं का आधार हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाना उनका निरंतर प्रयास है।

डॉ. राजेश कश्यप ने इस कार्य के लिए उपायुक्त मनमोहन शर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सोलन क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को प्रशासन का सहयोग मिलता रहेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें