नगर पंचायत टाहलीवाल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सोमवार को आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। समारोह में उपमंडलाधिकारी विशाल शर्मा ने अध्यक्ष निरंजन कुमारी और उपाध्यक्ष राज कुमार मल्ली को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया, जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
संविधान के प्रति निष्ठा का लिया संकल्प
शपथ लेने के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा और श्रद्धा रखने का संकल्प लिया।
उन्होंने अपने पद की गरिमा बनाए रखने और नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
समारोह में कई लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर पंचायत सचिव विजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में आकाश धीमान, राधा, राजीव राणा, अरुण कुमार, जसविंदर सिंह, सूबेदार पूर्ण चंद, अर्जुन सिंह, संजीव भोला, अजय कुमार, अनु, सुमित शर्मा, सोमनाथ, बलवंत सिंह और अशोक कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube