हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- युवाओं की आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय
पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताया।
अनीता वर्मा ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर पुलिस कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।
अनीता वर्मा ने कहा कि छात्र पिछले कई महीनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की चिंताओं को नजरअंदाज कर रही है और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
केंद्र सरकार पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप
पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज उठाने के अधिकार को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे देश के लिए चिंताजनक बताया।
हिमाचल के सांसदों से युवाओं की आवाज उठाने की अपील
अनीता वर्मा ने हिमाचल प्रदेश के सांसदों से भी अपील की कि वे छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाएं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल एक शांतिप्रिय प्रदेश है और यहां के युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube