कांग्रेस सरकार पर भाजपा का हमला, राकेश जमवाल बोले- केंद्र के खिलाफ धरना राजनीतिक प्रपंच

कांग्रेस सरकार पर भाजपा का हमला, राकेश जमवाल बोले- केंद्र के खिलाफ धरना राजनीतिक प्रपंच
कांग्रेस सरकार पर भाजपा का हमला, राकेश जमवाल बोले- केंद्र के खिलाफ धरना राजनीतिक प्रपंच

Published:

भाजपा विधायक ने गारंटियों, रोजगार और विकास कार्यों को लेकर सरकार से मांगा जवाब; विजिलेंस कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से किए वादों को पूरा करने में विफल रही प्रदेश सरकार अब अपनी जवाबदेही से बचने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।

राकेश जमवाल ने कहा कि शिमला स्थित लोक भवन के बाहर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया धरना केवल राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने का प्रयास था।

सरकार की विफलताओं पर जवाब मांगे मुख्यमंत्री: जमवाल

भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बजाय प्रदेश की जनता को यह बताना चाहिए कि चुनावी गारंटियों का क्या हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हैं, कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सरकार को जवाब देना चाहिए और अपनी प्रशासनिक विफलताओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

विजिलेंस कार्रवाई पर उठाए सवाल

राकेश जमवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ दर्ज विजिलेंस मामले का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष से जुड़े मामलों में तेजी दिखाई जा रही है, जबकि अन्य मामलों में कार्रवाई नहीं होती।

महिला मंडलों के खातों में राशि मामले की जांच की मांग

भाजपा विधायक ने सवाल उठाया कि यदि सरकार निष्पक्ष जांच में विश्वास रखती है तो देहरा उपचुनाव के दौरान महिला मंडलों के खातों में कथित तौर पर जमा की गई राशि के मामले की जांच क्यों नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद इस मामले में न तो एफआईआर हुई और न ही जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने इसे सरकार का दोहरा मापदंड बताया।

जांच एजेंसियों के इस्तेमाल का लगाया आरोप

राकेश जमवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है।

उन्होंने कहा कि कानून का उपयोग निष्पक्ष न्याय के लिए होना चाहिए, न कि राजनीतिक हथियार के रूप में।

भाजपा ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने की बात कही

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठे मामलों और राजनीतिक दबाव के जरिए भाजपा की आवाज को नहीं दबा सकती।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार के जनविरोधी फैसलों और राजनीतिक प्रतिशोध की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज का मूल्यांकन कर रही है और समय आने पर जवाब देगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें