चंबा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, 100 मीटर रेस में देश का नाम किया रोशन
सार
चंबा जिले की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की एथलीट नीतू ने इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले नीतू उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दो पदक जीत चुकी हैं। गृह क्षेत्र पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रकाशित: ()2 मिनट354 शब्द

