मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

मंडी में पहली बार ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप, 16-17 अगस्त को पड्डल में होंगे मुकाबले

सार

ट्राईअम्फ एफसी हिमाचल की ओर से मंडी में पहली बार ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रतियोगिता 16 और 17 अगस्त को पड्डल स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडी के पुलिस अधीक्षक एवं आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार करेंगे। विजेता टीम को नकद पुरस्कार और चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

2 मिनट
मंडी में पहली बार ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप, 16-17 अगस्त को पड्डल में होंगे मुकाबले

ट्राईअम्फ एफसी हिमाचल की मेजबानी में दो दिवसीय प्रतियोगिता, FIFA Futsal Rules के तहत खेलेंगे खिलाड़ी; विजेता टीम को मिलेगा नकद पुरस्कार और ट्रॉफी

ट्राईअम्फ एफसी हिमाचल की ओर से मंडी में पहली बार ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 और 17 अगस्त को पड्डल स्थित बास्केटबॉल कोर्ट, मंडी में किया जाएगा।

प्रतियोगिता के मुकाबले सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खेले जाएंगे। सभी मैच FIFA Futsal Rules के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज कुमार, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक मंडी द्वारा किया जाएगा।

5+9 प्रारूप में होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता में 5+9 प्रारूप रहेगा। इसमें एक समय में पांच खिलाड़ी मैदान पर खेलेंगे, जबकि नौ स्थानापन्न खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकेगा।

प्रतियोगिता की विजेता टीम को नकद पुरस्कार और चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सहित अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

ट्राईअम्फ एफसी के प्रधान सुशांत शर्मा और संस्थापक डॉ. ऋषभ शर्मा ने कहा कि यह चैंपियनशिप हिमाचल प्रदेश के उभरते हुए फुटसल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने और खेल में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रदेश में फुटसल को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण पहल है।

धरमपाल सिंह और विवेक कटोच के मार्गदर्शन में आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन ट्राईअम्फ एफसी के हेड कोच धरमपाल सिंह और टीम मैनेजर विवेक कटोच के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

ट्राईअम्फ एफसी ने हिमाचल प्रदेश के फुटसल खिलाड़ियों, फुटबॉल टीमों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है। क्लब ने लोगों से प्रदेश में फुटसल को बढ़ावा देने की इस पहल का समर्थन करने का भी आह्वान किया है।

संपर्क:

डॉ. ऋषभ शर्मा
मोबाइल: +91 89686 61284

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें