सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में 80 बेड के नए बॉयज हॉस्टल का शिलान्यास, 5 करोड़ रुपये होंगे खर्च
सार
सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 80 बेड क्षमता वाले नए बॉयज हॉस्टल का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने 14 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से परियोजना की आधारशिला रखी। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हॉस्टल का निर्माण वर्ष 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
प्रकाशित: ()2 मिनट350 शब्द

