मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

स्वास्थ्य सेवाओं को समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता: डॉ. शांडिल

सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सोलन क्षेत्रीय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की 30वीं बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के 2.72 करोड़ रुपये के व्यय को अनुमोदित किया गया, जबकि 2026-27 के लिए 2.54 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित बजट पेश किया गया।

2 मिनट
स्वास्थ्य सेवाओं को समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता: डॉ. शांडिल

सोलन अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की 30वीं बैठक में 2.54 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को मंजूरी की प्रक्रिया, मरीजों के लिए अतिरिक्त पर्ची काउंटर खुलेगा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में लोगों को समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। वह सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की 30वीं शासकीय निकाय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देकर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। रोगी कल्याण समितियों के माध्यम से अस्पतालों की कार्यप्रणाली में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और अस्पताल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समिति को मरीजों की सुविधाओं में और बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। साथ ही समिति की आय बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा।

बैठक में रोगी कल्याण समिति के विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में किए गए 2 करोड़ 72 लाख रुपये के व्यय को अनुमोदित किया गया। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2 करोड़ 54 लाख 75 हजार रुपये का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में एक अतिरिक्त पर्ची काउंटर खोलने का निर्णय भी लिया गया।

उपायुक्त एवं रोगी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि समिति की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। बैठक की कार्यवाही डॉ.

सुमित सूद ने संचालित की। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष शीला कुमारी, कर्नल संजय शांडिल, सीएमओ डॉ. अजय पाठक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर सहित समिति के गैर सरकारी सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें