धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, आय से अधिक संपत्ति मामले में 13 अगस्त को पूछताछ
सार
धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। उन्हें 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। विजिलेंस ने शेयरों से प्राप्त 70.84 लाख रुपये, जमीन बिक्री से मिले 74.07 लाख रुपये, रक्कड़ स्थित मकान, वाहनों, बैंक खातों और परिवार की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।
प्रकाशित: ()3 मिनट589 शब्द

